Bhopal Weather Update : 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ती गर्मी! 43.7°C के बाद अब राजधानी समेत इन ज़िलों में मौसम लेने वाला है बड़ा यू-टर्न, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड छू लिया है। भोपाल में पारा 43.7°C पहुंच गया है, लेकिन साइक्लोनिक सिस्टम के चलते जल्द मौसम बदलने के आसार हैं।

Bhopal Weather Update : 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ती गर्मी! 43.7°C के बाद अब राजधानी समेत इन ज़िलों में मौसम लेने वाला है बड़ा यू-टर्न, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Bhopal Weather Update / Image source : AI GENERATED

Modified Date: April 30, 2026 / 11:50 am IST
Published Date: April 30, 2026 10:42 am IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में पारा 43.7°C, 10 साल का रिकॉर्ड बराबर
  • प्रदेश में सक्रिय हुआ साइक्लोनिक सिस्टम, मौसम बदलने के संकेत
  • अगले 3-4 दिनों में आंधी-बारिश से मिल सकती है राहत

भोपाल: Bhopal Weather Update मध्य प्रदेश में इन दिनों सूरज की तपिश लोगों को बेहाल कर रही है। राजधानी भोपाल में गर्मी ने पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड बराबर कर दिया है, जहाँ पारा 43.7°C तक जा पहुँचा है। यह इस साल अप्रैल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। भीषण लू और तपती धूप के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

साइक्लोनिक सिस्टम से बदलेगा मौसम

गर्मी के इस सितम के बीच एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। प्रदेश में एक साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिसके कारण मौसम में बड़े बदलाव के आसार हैं। Madhya Pradesh Weather Alert  मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों में भोपाल सहित कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Bhopal Temperature Record मौसम विभाग की जरूरी चेतावनी

हालाँकि, राहत मिलने से पहले सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लोग दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें।

इन्हें भी पढ़ें :

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.