Chhattisgarh Assembly Special Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आज! महिला आरक्षण समेत इन मुद्दों पर बड़ी चर्चा, सत्र से पहले कांग्रेस के संगीन आरोपों से गरमाई सियासत

छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है, जिसमें महिला आरक्षण कानून पर चर्चा होगी। सत्र से पहले ही कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

Chhattisgarh Assembly Special Session :  छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आज! महिला आरक्षण समेत इन मुद्दों पर बड़ी चर्चा, सत्र से पहले कांग्रेस के संगीन आरोपों से गरमाई सियासत

Chhattisgarh Assembly Special Session / Image Source : FILE


Reported By: Star Jain,
Modified Date: April 30, 2026 / 07:45 am IST
Published Date: April 30, 2026 7:38 am IST
HIGHLIGHTS
  • आज सुबह 11 बजे से छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र शुरू
  • महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पर होगी मुख्य चर्चा
  • सत्र से पहले ही कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

रायपुर : Chhattisgarh Assembly Special Session छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आज शुरू होने जा रहा है। इस सत्र का मुख्य एजेंडा महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पर चर्चा करना है। हालांकि, सत्र शुरू होने से पहले ही सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

Nari Shakti Vandan Adhiniyam CG 11 बजे से शुरू होगा सत्र

आपको बता दें की सत्र की शुरुआत आज सुबह 11 बजे होगी। इस विशेष सत्र में सरकार जहां महिला आरक्षण पर चर्चा करेगी, वहीं कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की भी तैयारी में है। इस पूरे सत्र की कार्यवाही का सीधा प्रसारण भी होगा। बता दें की
सत्र से पहले विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता बीजेपी विधायक दल की बैठक भी होगी।

Women Reservation Discussion कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप

इस बीच, कांग्रेस ने भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा दबाव बनाकर महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला कर्मियों को सत्र में बुला रही है।कांग्रेस ने इस संबंध में एक सूची जारी करते हुए कहा है कि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए सरकारी सिस्टम का इस्तेमाल कर रही है और उसे इसका परिणाम भुगतना होगा।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.