Ana Jaisinghani Actress In Vrindavan : मुंबई छोड़ वृंदावन जा बसी एकता कपूर की यह मशहूर अभिनेत्री, प्रेमानंद महाराज के एक सपने ने बदल दिया पूरा जीवन, अब ऐसे जी रही अपनी ज़िन्दगी

ग्लैमर की दुनिया छोड़ एक और टीवी अभिनेत्री ने आध्यात्म का रास्ता चुना है। एना जयसिंघानी अब कृष्ण भक्ति में लीन होकर वृंदावन में नया जीवन जी रही हैं।

Ana Jaisinghani Actress In Vrindavan : मुंबई छोड़ वृंदावन जा बसी एकता कपूर की यह मशहूर अभिनेत्री, प्रेमानंद महाराज के एक सपने ने बदल दिया पूरा जीवन, अब ऐसे जी रही अपनी ज़िन्दगी

Ana Jaisinghani Actress In Vrindavan / Image Source : YOUTUBE / SCREENGRAB

Modified Date: April 30, 2026 / 08:18 am IST
Published Date: April 30, 2026 8:13 am IST
HIGHLIGHTS
  • टीवी अभिनेत्री एना जयसिंघानी ने एक्टिंग करियर को कहा अलविदा
  • आध्यात्म की ओर झुकाव, कृष्ण भक्ति में पूरी तरह लीन
  • सपना आने के बाद प्रेमानंद महाराज से ली दीक्षा, बदला नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क : Ana Jaisinghani Actress In Vrindavan एक्टिंग की ग्लैमरस दुनिया में ऐसी कई अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने शोबिज को अलविदा कहकर आध्यात्म का मार्ग चुना है। ममता कुलकर्णी और बरखा मदान जैसी अभिनेत्रियों के बाद अब इस लिस्ट में एक और नया नाम जुड़ गया है वो है एना जयसिंघानी। एकता कपूर के शोज में नजर आ चुकीं यह अभिनेत्री अब अभिनय से पूरी तरह दूरी बना चुकी हैं और कृष्ण की भक्ति में लीन होकर अपना नाम बदलकर वृंदावन में रहने लगी है।

कौन है एना जयसिंघानी ?

आपकों बता दें की एना जयसिंघानी मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली हैं और मशहूर होने की चाह लेकर सालों पहले मुंबई आई थीं। उन्होंने 2011 में बतौर फ्री-लांस कोरियोग्राफर अपना करियर शुरू किया और बाद में सलमान और थॉमस पॉलसन की टीम का हिस्सा बनीं। एक्टिंग की इच्छा होने के कारण उन्होंने एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स से एक्टिंग कोर्स किया और ‘सावधान इंडिया’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘देखा एक ख्वाब’ जैसे टीवी शोज में काम कर अपनी पहचान बनाई।

सपने में आए थे प्रेमानंद महाराज

इसके बाद करियर के सफल दौर के बीच, मुंबई में इस्कॉन मंदिर जाने के दौरान उनका झुकाव आध्यात्म की ओर होने लगा। एना ने बताया कि उनके सपने में Premanand Maharaj आए, जिन्होंने उन्हें ‘श्री’ नाम जपने की राह दिखाई, जिसके बाद उन्होंने महाराज जी से दीक्षा ले ली और अपना नाम बदलकर ‘Ana Pari Harivanshi ‘ रख लिया।

” मनुष्य जीवन में श्री का नाम लेना ज़रूरी “

एना ने बताया कि सत्संग सुनने के बाद उन्हें इस बात का गहरा अहसास हुआ कि यह संसार और इसकी चकाचौंध केवल एक मोह-माया है. अब वह अपना जीवन पूरी तरह भगवान कृष्ण की सेवा में समर्पित कर चुकी हैं। एना के अनुसार मनुष्य के शरीर में जन्म लेने के बाद यदि श्री का नाम नहीं जपा, तो यह जीवन अधूरा है।

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism & Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..