Delhi News: संदिग्ध अवस्था में मिला 9 साल की मासूम का शव, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
Delhi News: दिल्ली के शक्ति नगर एक्सटेंशन इलाके में अपने आवास पर नौ वर्षीय एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई।

UP Crime News/ image source: IBC24 File Photo
- दिल्ली के शक्ति नगर इलाके में संदिग्ध अवस्था में मिला मासूम का शव।
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
- शव को बीजेआरएम शवगृह में रख दिया गया।
Delhi News: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के शक्ति नगर एक्सटेंशन इलाके में अपने आवास पर नौ वर्षीय एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। यहां एक अधिकारी यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दीप चंद बंधु अस्पताल से सुबह नौ बजकर 52 मिनट पर सूचना मिली कि लड़की को उसके पिता द्वारा यहां लाया गया है। इसी अस्पताल में लड़की को मृत घोषित कर दिया गया था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इसके बाद सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर फिर से सूचना मिली कि लड़की फंदे से लटकी मिली और इस सूचना से संदेह पैदा हो गया।’’ पुलिस, फोरेंसिक समेत अपराध शाखा और अन्य की टीम ने घर के ऊपर स्थित झुग्गी (घटनास्थल) का निरीक्षण किया जहां से छत से बंधी एक चुन्नी बरामद की गई।
Delhi News: अधिकारियों ने बताया कि टीम को लड़की की गर्दन के आसपास निशान दिखाई दिए लेकिन इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्से में किसी भी तरह से बाहरी चोट नहीं दिखाई दी। अधिकारी ने कहा, ‘‘चिकित्सक ने मौत का कोई स्पष्ट कारण नहीं दिया। शव को बीजेआरएम शवगृह में रख दिया गया।’' उन्होंने कहा, ‘‘यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या मौत आकस्मिक फांसी के कारण हुई या यह आत्महत्या थी।’’
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Nine-year-old girl found dead in Shakti Nagar Delhi
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm