Home » Ibc24 Originals » Notice to Teachers: Major negligence of teachers exposed in Chhattisgarh, DEO's raid causes panic, show cause notice issued to more than 20 missing from school
Notice to Teachers: छतीसगढ़ में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही उजागर, DEO की छापेमारी से मचा हड़कंप, स्कूल से गायब 20 से ज्यादा को कारण बताओ नोटिस
Ads
छतीसगढ़ में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही उजागर, DEO की छापेमारी से मचा हड़कंप...Notice to Teachers: Major negligence of teachers exposed
बिलासपुर: Notice to Teachers: न्यायधानी बिलासपुर में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही शिक्षकों की गंभीर लापरवाही सामने आई है। डीईओ के औचक निरीक्षण में कई शिक्षक और कर्मचारी स्कूल से नदारद मिले हैं। इतना ही नहीं निर्धारित समय पर कई स्कूलों में ताला लटका मिला है।
Notice to Teachers: दरअसल, 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुवात हो गई है। शिक्षा विभाग ने समय पर स्कूल खोलने और शिक्षकों को निर्धारित समय पर स्कूल आने के निर्देश दिए हैं। लेकिन बिलासपुर जिले में इन निर्देशों को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। डीईओ के निरीक्षण में इसकी बानगी सामने आई है। जिले के अलग अलग स्कूलों में औचक निरीक्षण पर पहुंचे डीईओ को कई शिक्षक और कर्मचारी स्कूल से नदारद मिले हैं। यही नहीं कई स्कूलों में ताला लगा मिला है।
Notice to Teachers: खास तौर पर मस्तूरी और बिल्हा ब्लॉक में ज्यादातर स्कूलों में लापरवाही सामने आई है। इसमें शासकीय हाईस्कूल फरहदा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गतौरा और शासकीय बालक प्राथमिक शाला गतौरा पूरी तरह से बंद मिले। इन स्कूलों के 20 से ज्यादा प्राचार्य, प्रधान पाठक और शिक्षक-कर्मचारी अनुपस्थित थे।
Notice to Teachers: डीईओ ने अब सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है, साथ ही संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिला शिक्षा अधिकारी के एक्शन के बाद लापरवाह स्कूल स्टाफ में हड़कंप मचा हुआ है।