Online Betting News : कपड़ा दुकान की आड़ में यहां चल रहा था अवैध सट्टा का कारोबार, पुलिस ने 5 सटोरियों को धरदबोचा

Online Betting News : कपड़ा दुकान की आड़ में यहां चल रहा था अवैध सट्टा का कारोबार, पुलिस ने 5 सटोरियों को धरदबोचा

Online Betting News : कपड़ा दुकान की आड़ में यहां चल रहा था अवैध सट्टा का कारोबार, पुलिस ने 5 सटोरियों को धरदबोचा
Modified Date: April 26, 2026 / 04:38 pm IST
Published Date: April 26, 2026 4:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश
  • 5 आरोपी गिरफ्तार, 6 मोबाइल और नकदी बरामद
  • लाखों रुपये के डिजिटल लेन-देन के सबूत मिले

भोपाल। Online Betting News : मध्यप्रदेश के भोपाल में देहात पुलिस ने सटोरियों पर कड़ा शिकंजा कसा है। पुलिस ने क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 सटोरियों को धरदबोचा है। आरोपियों के पास से 6 मोबाइल जप्त किया गया है। जिसमें लाखों रुपये के लेन-देन के अहम सबूत भी मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि, कपड़ा दुकान की आड़ में सट्टा का अवैध कारोबार चलाया जा रहा था। जो ऑनलाइन (Online Betting News) आईडी के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 17,615 कैश बरामद किया है। साथ ही 6 मोबाइल जप्त किया गया है। इस तरह जब्त सामानों की कीमत करीब 1,37,615 रुपए बताई गई है।

जांच में सामने आया है कि मोबाइल फोन में लाखों रुपये के डिजिटल ट्रांजेक्शन के सबूत मौजूद हैं। साथ ही विभिन्न ऑनलाइन (Online Betting News) आईडी में भारी रकम का बैलेंस और लेन-देन का रिकॉर्ड भी मिला है, जिससे इस नेटवर्क के बड़े स्तर पर सक्रिय होने का संकेत मिलता है।

 

ये भी पढ़ें

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।