Bulandshahr Triple Murder Case: बर्थडे पार्टी में हुआ खुनी संघर्ष, भाजपा नेता के भाइयों और भतीजे की हत्या, आरोपियों ने तीनों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
Bulandshahr Triple Murder Case: बुलंदशहर में जन्मदिन पार्टी में तीन युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीनों भाजपा सभासद के परिवार के थे।
Bulandshahr Triple Murder Case/Image Credit: X Handle
- बुलंदशहर में जन्मदिन पार्टी में तीन युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- तीनों भाजपा सभासद के परिवार के थे।
- केक लगाने जैसी मामूली बात पर दोस्तों के बीच कहासुनी के बाद शुरू हुआ था विवाद।
बुलंदशहर से त्रिलोक चन्द की रिपोर्ट…
Bulandshahr Triple Murder Case: बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जन्मदिन पार्टी में तीन युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीनों भाजपा सभासद के परिवार के थे। पार्टी जिम में चल रही थी। वारदात शनिवार देर रात करीब 12 बजे की है। वारदात के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
क्या है पूरा मामल?
पुलिस के अनुसार, सुभाष रोड स्थित नेहरूपुर चुंगी के पास एक जिम में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। (Bulandshahr Triple Murder Case) चश्मदीदों ने बताया कि केक लगाने जैसी मामूली बात पर दोस्तों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही गाली-गलौज में बदल गई। इसके बाद आरोपियों ने हथियार निकालकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
भाजपा नेता के भाइयों और भतीजे की हत्या
गोलीबारी में मनीष सैनी, आकाश सैनी और अमरदीप सैनी की जान चली गई। मनीष सैनी भाजपा सभासद संजय सैनी के छोटे भाई थे, जबकि आकाश सैनी उनके भतीजे और अमरदीप सैनी उनके चाचा के लड़के थे। सभासद संजय सैनी ने बताया कि उनके भाई और भतीजे जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए थे, जहां उन पर हमला किया गया। (Bulandshahr Triple Murder Case) उन्होंने इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात अंतरिक्ष जैन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिम के अंदर आपसी विवाद के चलते हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। (Bulandshahr Triple Murder Case) दोस्तों में चेहरे पर केक पोते पर विवाद शुरू हुआ और फायरिंग कर दी गई।
वारदात के बाद खुर्जा में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके। प्राथमिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश और तात्कालिक विवाद, दोनों से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Mann Ki Baat 133rd Episode: ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड आज, महिला आरक्षण समेत इन मुद्दों पर बोल सकते हैं पीएम मोदी
- MP Nigam Mandal Niyukti List: निगम मंडलों में नियुक्तियां, कांग्रेस से बीजेपी में आए पूर्व कैबिनेट मंत्री बनाए गए वन विकास निगम के अध्यक्ष, देखें आदेश
- Colombia Bomb Blast: यात्रियों से भरी बस में हुआ भीषण धमाका, मौके पर हुई इतने लोगों की मौत, 15 से ज्यादा की हालत गंभीर

Facebook


