Hapur Wedding News: जयमाला के दौरान दूल्हा स्टेज पर हुआ बेहोश, दुल्हन को अपशगुन बताकर तोड़ी गई शादी, पर फिर पता चला कि…
Hapur Wedding News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब जयमाला के दौरान दूल्हा अचानक स्टेज पर गिर पड़ा।

wedding news
- जयमाला में दूल्हा गिरा
- शादी में अफरा-तफरी मची
- बारात को बंधक बनाया
Hapur Wedding News: हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब जयमाला के दौरान दूल्हा अचानक स्टेज पर गिर पड़ा। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित एक मैरिज हॉल का है, जहां शनिवार रात गाजियाबाद के विजय नगर निवासी महेंद्र सिंह के बेटे मिंटू की बारात आई थी। बारात का जोरदार स्वागत हुआ और दूल्हा डीजे की तेज धुनों पर जमकर नाचा भी। लेकिन जैसे ही जयमाला की रस्म शुरू हुई, दूल्हे को अचानक चक्कर आ गया और वह स्टेज पर गिर पड़ा। इस अप्रत्याशित घटना से खुशी का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। आनन-फानन में परिजन और दोस्त दूल्हे को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है और फिलहाल हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
"मेरी जिंदगी ख़राब हो गई, मेरे स्टेज पर जाते ही, उसे दौरा पड़ गया था. उसकी बतीसी बिछ गई थी. उसके दांत भींच रहे थे"
इस दुल्हन की बारात आई थी. दूल्हा शराब के नशे में बारात लेकर आया था. वरमाला के दौरान अचानक दूल्हे को स्टेज पर ही दौरा पड़ गया. दूल्हे के घर वाले दुल्हन को अपशगुन… pic.twitter.com/odr5CKoEJr
— Priya singh (@priyarajputlive) April 26, 2026
Hapur wedding chaos: दूल्हे के गिरते ही दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा
दूल्हे के गिरते ही दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। दुल्हन पक्ष ने नाराजगी जताते हुए बारात को मौके पर ही रोक लिया और आरोप लगाया कि दूल्हा नशे में था। वहीं दूल्हे पक्ष ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष के परिजनों को बंधक बना लिया और महिलाओं व रिश्तेदारों के साथ अभद्रता करने के आरोप भी सामने आए। दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी और विवाद बढ़ता चला गया, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान किसी ने गोली चलने की सूचना पुलिस को दे दी, जिससे हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो गोली चलने की खबर फर्जी निकली, जिसके बाद राहत मिली।
groom fainted stage: करीब एक से डेढ़ घंटे तक चलता रहा हंगामा
करीब एक से डेढ़ घंटे तक मैरिज हॉल में हंगामा चलता रहा, जिसके बाद पुलिस किसी तरह दूल्हे पक्ष के लोगों को लेकर कोतवाली पहुंची। थोड़ी देर बाद दुल्हन पक्ष भी वहां पहुंच गया और विवाद जारी रहा। इस बीच दुल्हन के भाई मनीष कुमार ने डायल 112 पर लूट की झूठी सूचना दे दी, जिस पर पुलिसकर्मी तुरंत कोतवाली पहुंचे और उन्हें फटकार लगाई गई। इस पूरे घटनाक्रम के बीच दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, क्योंकि रिश्ता टूटने की बात सामने आ गई थी। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हे पक्ष शुरू से ही खुश नहीं था और दहेज में स्कॉर्पियो कार की मांग की जा रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Raipur Rape News : राजधानी में रास्ता भटकी युवती के साथ दरिंदगी, मदद करने के बहाने ऑटो चालक ने मिटाई हवस
- RR vs SRH, IPL 2026 Highlights: हैदराबाद के इन दो खिलाड़ियों ने वैभव के शतक पर फेरा पानी, राजस्थान को 5 विकेट से रौंदा, यहां जानें मैच का आंखों देखा हाल
- Colombia Bus Bomb Blast: बस ब्लास्ट में मरने वालो की संख्या बढ़कर हुई 13, 30 से ज्यादा लोगों का इलाज जारी, राष्ट्रपति ने जताया शोक
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जयमाला में अचानक चक्कर आया
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Hapur Wedding News
HAPUR
और भी पढ़ें ›उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 7:47 pmभदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा
01 Oct 2026 | 7:43 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pmघायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान
01 Oct 2026 | 7:30 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pmभाजपा ‘कार्यकर्ता’ की तरह काम कर रही है उप्र पुलिस : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:00 pm