West Bengal Elections BJP vs TMC: 100 मीटर दूर हो रही थी BJP की रैली, पास में मौजूद ममता बनर्जी ने बीच भाषण छोड़ा मंच, फिर जो हुआ… उसने सबको चौंकाया
West Bengal Elections BJP vs TMC: भवानीपुर: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर पहुंच चुका है, लेकिन इसी बीच कोलकाता के भवानीपुर में शनिवार को एक बेहद असामान्य और तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली।
mamta banarjee/ image source: IBC24 FILE IMAGE
- रैली 100 मीटर दूरी पर
- ममता ने भाषण बीच में छोड़ा
- कार्यकर्ताओं में तीखी नारेबाजी
West Bengal Elections BJP vs TMC: भवानीपुर: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर पहुंच चुका है, लेकिन इसी बीच कोलकाता के भवानीपुर में शनिवार को एक बेहद असामान्य और तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनसभा जहां आयोजित थी, वहीं से महज 100 मीटर की दूरी पर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की सभा भी रखी गई थी। इतनी नजदीक दो बड़े राजनीतिक कार्यक्रम होने से माहौल गर्मा गया और टीएमसी व बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई। ममता बनर्जी ने मंच से आरोप लगाया कि बीजेपी ने जानबूझकर उनकी रैली में बाधा डालने के लिए पास में सभा आयोजित की और अपने लाउडस्पीकर उनके मंच की ओर घुमा दिए, जिससे उनके भाषण में व्यवधान पैदा हुआ।
Bhabanipur seat clash: ममता बनर्जी ने नाराज होकर अपना भाषण रोका
स्थिति तब और बिगड़ गई जब ममता बनर्जी ने नाराज होकर अपना भाषण बीच में ही रोक दिया। उन्होंने मंच से ही लोगों से माफी मांगी और कार्यक्रम अधूरा छोड़कर चली गईं। उनके जाने के बाद टीएमसी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और शुभेंदु अधिकारी की सभा स्थल की ओर बढ़ने लगे। दोनों दलों के समर्थकों के बीच जमकर नारेबाजी हुई और माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। हालांकि मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को तितर-बितर कर दिया। उस समय शुभेंदु अधिकारी सभा स्थल पर मौजूद नहीं थे, लेकिन बाद में उन्होंने बयान देते हुए कहा कि बंगाल में “गुंडा राज” चल रहा है और इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
Mamata Banerjee rally controversy: बीजेपी ने लगाए आरोप
इस पूरे घटनाक्रम के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि ममता बनर्जी हार के डर से अपना आपा खो चुकी हैं। गौरतलब है कि भवानीपुर सीट को टीएमसी का गढ़ माना जाता है, जहां ममता बनर्जी 2011 से लगातार तीन बार जीत दर्ज कर चुकी हैं। इस सीट पर 29 अप्रैल को बाकी 141 सीटों के साथ मतदान होना है, जबकि पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग पूरी हो चुकी है। चुनाव के नतीजे 4 मई को पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के साथ घोषित किए जाएंगे। इसी बीच चुनावी निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कोलकाता पुलिस ने कालीघाट और अलीपुर थानों के थाना प्रभारियों में बदलाव किया है। पुलिस आयुक्त अजय नंद के आदेश पर विशेष शाखा के निरीक्षक गौतम दास को कालीघाट थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि सुब्रत पांडेय को अलीपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उत्तम कुमार पाइक को कालीघाट का अतिरिक्त थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Raipur Rape News : राजधानी में रास्ता भटकी युवती के साथ दरिंदगी, मदद करने के बहाने ऑटो चालक ने मिटाई हवस
- RR vs SRH, IPL 2026 Highlights: हैदराबाद के इन दो खिलाड़ियों ने वैभव के शतक पर फेरा पानी, राजस्थान को 5 विकेट से रौंदा, यहां जानें मैच का आंखों देखा हाल
- Colombia Bus Bomb Blast: बस ब्लास्ट में मरने वालो की संख्या बढ़कर हुई 13, 30 से ज्यादा लोगों का इलाज जारी, राष्ट्रपति ने जताया शोक

Facebook


