Panihati Bomb Blast News : आखिर कौन बना रहा बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना? सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद यहां बम ब्लास्ट, कई बीजेपी कार्यकर्ता घायल

Panihati Bomb Blast News : आखिर कौन बना रहा बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना? सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद यहां बम ब्लास्ट, कई बीजेपी कार्यकर्ता घायल

Panihati Bomb Blast News : आखिर कौन बना रहा बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना? सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद यहां बम ब्लास्ट, कई बीजेपी कार्यकर्ता घायल

Panihati Bomb Blast News / Image Source : X

Modified Date: May 8, 2026 / 07:20 am IST
Published Date: May 7, 2026 2:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पानीहाटी में देर रात क्रूड बम हमले में 5 बीजेपी कार्यकर्ता घायल हुए।
  • घटना विधायक रत्ना देबनाथ के घर के पास हुई, इलाके में तनाव फैल गया।
  • पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और छापेमारी जारी है।

कोलकाता : Panihati Bomb Blast News  पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी में बुधवार देर रात भीषण बम हमला हुआ, जिसमें बीजेपी के 5 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह वारदात सुवेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या के महज कुछ ही घंटों बाद हुई है, जिससे पूरे इलाके में तनाव चरम पर है।

विधायक के घर के पास हमला

मिली जानकारी के अनुसार, यह धमाका पानीहाटी के सेंट जेवियर्स इंस्टीट्यूट के पास हुआ। यह इलाका नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ (आरजी कर अस्पताल बलात्कार पीड़िता की माँ) के घर के करीब स्थित है। बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता वार्ड नंबर 2 के दत्ता रोड पर स्थानीय निवासियों से बातचीत कर रहे थे, तभी बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर क्रूड बम फेंके और मौके से फरार हो गए।

RG Kar अस्पताल में भर्ती हैं घायल

इस हमले में घायल हुए पांचों कार्यकर्ताओं को तुरंत कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि हमलावर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गुंडे थे। हालांकि, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा

Suvendu Adhikari PA Murder घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमने जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।” प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.