Prabhat Singh Accident Indore : रक्षा मंत्री के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में भतीजे की मौत, विशेष विमान से दिल्ली रवाना हुआ पार्थिव शरीर
देवास से इंदौर लौट रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रभात सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। कार में बैठने के दौरान तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गई।
Prabhat Singh Accident Indore / Image Source : file
- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रभात सिंह की सड़क हादसे में मौत।
- कार में बैठने के दौरान तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत।
- हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित फरार, पुलिस तलाश में जुटी।
इंदौर : Prabhat Singh Accident Indore : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। इंदौर के शिप्रा क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रभात सिंह की मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब वे देवास से इंदौर की तरफ लौट रहे थे।
तेज रफ्तार बस ने मरी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, प्रभात सिंह रास्ते में गाड़ी रोककर नीचे उतरे थे। Rajnath Singh Nephew Death इसके बाद जब वे कार में दोबारा बैठने जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रभात सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
पैतृक गांव में किया जायेगा अंतिम संस्कार
Rajnath Singh Family News हादसे के बाद प्रभात सिंह के पार्थिव शरीर को इंदौर लाया गया, जहाँ से विशेष विमान के जरिए उसे दिल्ली भेज दिया गया है। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में पूरे रीति-रिवाज के साथ किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और फरार बस चालक की तलाश तेज कर दी है।
इन्हें भी पढ़ें :
- CG Youth Congress President Election : छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष की रेस तेज, दिल्ली के इंदिरा भवन में इंटरव्यू शुरू, 35 दिग्गजों के बीच कांटे की टक्कर
- Sarangarh Bilaigarh Crime News : पुराने क्लासमेट से Facebook पर दोस्ती पड़ी भरी, कार में हुई मुलाकात और फिर 6 साल का खौफ… महिला की आपबीती सुन रह जाएंगे दंग
- Former IAS Niyaz Khan Population Statement : ‘मुस्लिमों के यहाँ होते हैं ज्यादा बच्चे इसलिए…’, पूर्व IAS नियाज खान के इस तीखे पोस्ट के पीछे की क्या है पूरी कहानी?

Facebook


