CG Youth Congress President Election : छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष की रेस तेज, दिल्ली के इंदिरा भवन में इंटरव्यू शुरू, 35 दिग्गजों के बीच कांटे की टक्कर

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। दिल्ली के इंदिरा भवन में 35 दावेदारों के इंटरव्यू लिए जा रहे हैं, जिसके बाद नए अध्यक्ष के नाम पर अंतिम फैसला किया जाएगा।

CG Youth Congress President Election : छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष की रेस तेज, दिल्ली के इंदिरा भवन में इंटरव्यू शुरू, 35 दिग्गजों के बीच कांटे की टक्कर

CG Youth Congress President Election / Image Source : X

Modified Date: June 12, 2026 / 03:44 pm IST
Published Date: June 12, 2026 3:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली में इंटरव्यू शुरू
  • कुल 35 दावेदारों को बुलाया गया
  • राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में चल रही चयन प्रक्रिया

रायपुर : CG Youth Congress President Election छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में अध्यक्ष पद के दावेदारों के लिए इंटरव्यू का दौर शुरू हो चुका है। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए दिल्ली के इंदिरा भवन में इंटरव्यू चल रहे हैं। इस इंटरव्यू के लिए कुल 35 लोगों को बुलाया गया है।

सभी नेता इंटरव्यू के लिए गए दिल्ली

Chhattisgarh Youth Congress President युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और प्रदेश चुनाव अधिकारी मिलकर इन दावेदारों का इंटरव्यू ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ से दिल्ली गए प्रमुख चेहरों में विनयशील गुप्ता, आदितेश्वर सिंह देव, निखिलकांत साहू, शैलेंद्र बंजारे, भावेश शुक्ला, अनिमेष सिंह, अमित शर्मा, कपिलकांत नाग, संदीप वोरा, हनी बग्गा, विनोद कश्यप और सजल चंद्राकर शामिल हैं।

नए अध्यक्ष के नाम को लेकर प्रक्रिया की जा रही है पूरी

अध्यक्ष पद के लिए इंटरव्यू देने छत्तीसगढ़ के ये सभी नेता दिल्ली पहुंचे हुए हैं, जहां राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा नए अध्यक्ष के नाम को लेकर प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.