SECL Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा ऑफर, 1055 पदों पर भर्ती, कितनी मिलेगी सैलरी और कब तक करें अप्लाई, जानें पूरी डिटेल
SECL Recruitment 2026: एसईसीएल ने 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए माइनिंग सरदार, डिप्टी सर्वेयर और असिस्टेंट फोरमैन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो गए है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
(SECL Recruitment 2026/ Image Credit: Pexels)
- एसईसीएल ने 1055 पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया
- माइनिंग सरदार, डिप्टी सर्वेयर और असिस्टेंट फोरमैन पद शामिल
- आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू
बिलासपुर: SECL Recruitment 2026: कोल इंडिया लिमिटेड की प्रमुख सब्सिडियरी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने 2026 में बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। यह अवसर खासकर उन युवाओं के लिए है जो सरकारी क्षेत्र में स्थायी नौकरी करना चाहते हैं। इस भर्ती के तहत माइनिंग सरकार, डिप्टी सर्वेयर और असिस्टेंट फोरमैन ( इलेक्ट्रिकल) जैसे पदों पर कुल 1055 नियुक्तियां की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को शुरूआती स्तर पर करीब 47,330 रुपये प्रति माह तक बेसिक वेतन मिलेगा।
पदों का विवरण
इस भर्ती में अलग-अलग कैटेगरी के कुल 1055 पद शामिल हैं। इनमें माइनिंग सरदार के 577 पद, सिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) के 435 पद और डिप्टी सर्वेयर (माइनिंग) के 43 पद शामिल हैं। यह सभी नियुक्तियां T&S ग्रेड-C के तहत की जाएंगी।
योग्यता और जरूरी प्रमाण पत्र
इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही माइनिंग सरदार, ओवरमैन या सर्वेयर का वैध सक्षमता प्रमाण पत्र भी आवश्यक है। उम्मीदवारों के पास गैस टेस्टिंग और फर्स्ट एड का सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है। जिससे उनकी तकनीकी क्षमता साबित हो सके।
आयु सीमा और आरक्षण नियम
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST और OBC उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। साथ ही, कुल पदों का वितरण भी आरक्षण नीति के अनुसार किया गया है। जिसमें कुछ पद PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए भी आरक्षित हैं।
चयन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 14 मई 2026 तक चलेगी। चयन प्रक्रिया केवल लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के बाद नियुक्ति दी जाएगी।
आवेदन करने का आसान तरीका
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर ‘Careers’ सेक्शन में जाकर भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक सर्टिफिकेट अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन्हें भी पढ़ें:
- LPG Cylinder Booking Update: LPG बुकिंग में राहत की खबर! बंद हुई सुविधा फिर से शुरू, क्या अब फटाफट मिलेगा सिलेंडर?
- Chhattisgarh Sai Cabinet Decision : सैनिकों के सम्मान में साय कैबिनेट का बड़ा फैसला! 25 लाख तक की संपत्ति खरीद पर मिलेगी इतने प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी की छूट
- CBSE Class 10th Result 2026: CBSE ने 10वीं के सेशन-1 का रिजल्ट किया जारी, छात्र ऐसे चेक करें परीक्षा परिणाम

Facebook


