LPG Cylinder Booking Update: LPG बुकिंग में राहत की खबर! बंद हुई सुविधा फिर से शुरू, क्या अब फटाफट मिलेगा सिलेंडर?

LPG Cylinder Booking Update: अब गांव के कई क्षेत्रों में एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी सेवा शुरू हो गई है, जिससे ग्रामीण ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी। सरकार ने बताया कि किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर के पास सिलेंडर की कमी की सूचना नहीं है। इससे सप्लाई व्यवस्था सामान्य और सुचारू बनी हुई है।

LPG Cylinder Booking Update: LPG बुकिंग में राहत की खबर! बंद हुई सुविधा फिर से शुरू, क्या अब फटाफट मिलेगा सिलेंडर?

(LPG Cylinder Booking Update/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: April 15, 2026 / 04:08 pm IST
Published Date: April 15, 2026 4:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गांवों में LPG सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर से शुरू
  • बुकिंग अब 99% OTP आधारित सिस्टम से हो रही है
  • देश में LPG सप्लाई पूरी तरह सामान्य बताई गई

नई दिल्ली: LPG Cylinder Booking Update: एलपीजी बुकिंग को लेकर देशभर के ग्रामीण इलाकों के लिए अच्छी खबर है। डिस्ट्रीब्यूटर ने एक बार फिर गांवों में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी शुरू कर दी है। पहले कई जगहों पर सिलेंडर लेने के लिए ग्राहकों को डिस्ट्रीब्यूटर के दफ्तर जाना पड़ता था, जिससे परेशानी होती थी। अब यह सुविधा दोबारा शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

OTP आधारित बुकिंग से आसान प्रक्रिया

सरकार ने एलपीजी बुकिंग को पूरी तरह डिजिटल और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया है। अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से गैस बुकिंग करने पर ग्राहक को एक OTP मिलता है। इसी OTP की पुष्टि के बाद सिलेंडर की डिलीवरी की जाती है। सरकार के मुताबिक, लगभग 99 प्रतिशत बुकिंग अब OTP आधारित सिस्टम से हो रही है। जिससे पारदर्शिता बढ़ी है।

आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर के पास एलपीजी सिलेंडर की कमी नहीं है। सप्लाई सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहा है। सरकार का कहना है कि ग्राहकों को समय पर सिलेंडर मिल रहा है और किसी तरह की बाधा की स्थिति नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय सप्लाई और टैंकर अपडेट

हाल ही में एक और एलपीजी टैंकर गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचा है। यह टैंकर 11 अप्रैल को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर भारत आया था। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का लगभग 80 से 85 प्रतिशत हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता है। हाल के तनाव के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई थी, लेकिन अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है और सप्लाई बहाल की जा रही है।

कीमतें और नए नियमों में बदलाव

हाल के महीनों में गैस सिलेंडर की कीमतों में कुछ बदलाव देखने को मिले। अप्रैल में कमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) महंगे हुए, जबकि घरेलू सिलेंडर (Domestic Cylinder) के दाम स्थिर रहे। मार्च में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई थी। सरकार ने 5 किलो वाले सिलेंडर पर भी कीमत बढ़ाई है। साथ ही 5 किलो के सिलेंडर के लिए अब केवल ID प्रूफ की जरूरत होती है, एड्रेस प्रूफ अनिवार्य नहीं है। इसके अलावा सरकार कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त निगरानी कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।