CBSE Class 10th Result 2026: CBSE ने 10वीं के सेशन-1 का रिजल्ट किया जारी, छात्र ऐसे चेक करें परीक्षा परिणाम
CBSE Class 10 Session-1 Results: CBSE ने 10वीं के सेशन-1 का रिजल जारी कर दीया है। 25 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं के सेशन-1 की परीक्षा दी थी।
CBSE Class 10th Result 2026/Image Credit: IBC24.in
- CBSE ने 10वीं के सेशन-1 का रिजल जारी कर दीया है।
- 25 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं के सेशन-1 की परीक्षा दी थी।
- 8 हजार केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई थी।
CBSE Class 10th Result 2026: नई दिल्ली: CBSE ने 10वीं के सेशन-1 का रिजल जारी कर दीया है। 25 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं के सेशन-1 की परीक्षा दी थी। 8 हजार केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई थी। इस साल भी सीबीएसई 10वीं के नतीजों में छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। पहले सेशन की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गई थी।
CBSE Class 10th Result 2026: बेटियों ने फिर लहराया परचम
आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा है। (CBSE Class 10th Result 2026) लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बोर्ड ने इस साल भी किसी आधिकारिक टॉपर लिस्ट की घोषणा नहीं की है, लेकिन मेरिट सर्टिफिकेट उन छात्रों को दिए जाएंगे जिन्होंने विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं।
छात्र ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड (CBSE 10th result 2026 link)
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर ‘Secondary School Examination (Class X) 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
सेकंड बोर्ड एग्जाम का मौका (CBSE 10th Session-2 Exam Date)
छात्रों के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि, जो भी छात्र एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाए हैं या अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। सीबीएसई 15 मई 2026 से ‘सेकंड बोर्ड एग्जाम’ (फेज-2) आयोजित करने जा रहा है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Chhattisgarh Sai Cabinet Decision : सैनिकों के सम्मान में साय कैबिनेट का बड़ा फैसला! 25 लाख तक की संपत्ति खरीद पर मिलेगी इतने प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी की छूट
- Sai Cabinet Ke Nirnay: अवैध खनन पर लगेगा इतने लाख का जुर्माना, औद्योगिकरण के लिए सरकार ने बदला नियम, साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय
- Sai Cabinet Ke Faisle : खुशखबरी! साय कैबिनेट ने दुधारू पशु योजना में किया बड़ा बदलाव, जानें कैसे चमक सकती है पशुपालकों की किस्मत

Facebook


