Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
दुबई से तेल अवीव जा रही Flydubai की FZ1073 फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर हुई हिंसक झड़प के दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर घायल हो गए। विमान को सऊदी अरब …

Smit Machchhar Flydubai flight FZ 1073
- भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर कॉकपिट घटना में घायल
- दुबई-तेल अवीव फ्लाइट तबुक डायवर्ट की गई
- स्मित पहले SpiceJet में कर चुके हैं काम
Smit Machchhar Flydubai flight FZ 1073: दुबई: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उड़ान के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच झड़प हो गई। आरोप है कि को-पायलट ने विमान के सिस्टम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इस दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर ने उसे रोकने की कोशिश की। इस झड़प में कैप्टन घायल हो गए। हालाँकि लेकिन विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। विमान में करीब 174 यात्री सवार थे।
कॉकपिट में हुआ झड़प, तेजी से नीचे आया विमान
फ्लाईदुबई की उड़ान FZ 1073 दुबई इंटरनेशनल हवाई अड्डे से तेल अवीव के बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच घमासान शुरू हो गया। इस दौरान कैप्टन स्मित मच्छर को चाकू मार दिया गया।
Smit Machchhar Flydubai flight FZ 1073: इस दौरान विमान की ऊंचाई करीब 17,400 फीट तक कम हो गई। हालात बिगड़ने पर पायलट दल के एक मेंबर और एक यात्री ने कॉकपिट में दाखिल हुए और हमलावर को काबू किया। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के एक हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। यहाँ विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर?
कैप्टन स्मित मच्छर भारतीय मूल के कॉमर्शियल पायलट हैं और पिछले करीब चार वर्षों से फ्लाईदुबई में काम कर रहें हैं। इससे पहले उन्होंने स्पाइसजेट में करीब 10 वर्ष तक सेवाएं दी थीं। उनके पास बोइंग-737 विमानों को उड़ाने का 13 वर्ष से अधिक का अनुभव है और उन्होंने करीब 9,750 घंटे उड़ान भरी है।
Smit Machchhar Flydubai flight FZ 1073: 2022 में उन्होंने स्पाइसजेट छोड़कर फ्लाईदुबई में बतौर कैप्टन कार्यभार संभाला था। घटना में घायल होने के बाद उनका सऊदी अरब के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। भारतीय एम्बेसी उनके तबियत पर नजर बनाये हुए है।
घटना की जांच जारी
घटना के बाद संदिग्ध को हिरासत में लेकर सऊदी अफसरों द्वारा पूछताछ की जा रही है। शुरुआती तौर पर विमान ने इमरजेंसी मैसेज भेजे थे। विमान के बाद अपहरण की आशंका भी जताई गई। हालांकि बाद में इसे अपहरण का मामला नहीं माना गया। वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को "सच्चा नायक" बताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
My salute to the Indian pilot Captain Smit Machchhar for his extraordinary bravery.
Despite being stabbed and seriously injured, he fought back, resisted, opened the cockpit door, and enabled passengers and crew to overpower the attacker — preventing a catastrophic mid-air…
— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) September 30, 2026
दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट को पहले हाईजैक करने की कोशिश की गई , सफल नहीं हुई तो फिर ओमानी Co-pilot ने उसे क्रैश करवाने की कोशिश की।
लेकिन इस भयावह आतंकी घटना के बीच खड़ा हो गया भारतीय पायलट “Samit Machar” ,
जिसने इजरायली यात्रियों की मदद से हाईजैक और प्लेन क्रैश करने के… pic.twitter.com/Z3movceULQ
— Baliyan (@Baliyan_x) September 30, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
जिम्बाब्वे: छह लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, किसी के जीवित बचने की उम्मीद नहीं
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : नेतान्याहू
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: Ans: स्मित मच्छर भारतीय नागरिक और Flydubai के कैप्टन हैं। उन्होंने 2022 में Flydubai जॉइन करने से पहले करीब 11 साल SpiceJet में काम किया था।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Smit Machchhar: Indian Flydubai Captain Injured in Cockpit Incident, Flight Lands Safely in Saudi Arabia
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 amजिम्बाब्वे: छह लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, किसी के जीवित बचने की उम्मीद नहीं
01 Oct 2026 | 1:14 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 amभारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : नेतान्याहू
01 Oct 2026 | 1:10 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am