Sonia Gandhi Health News : सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, देर रात इस अस्पताल में हुई भर्ती, साथ में राहुल और प्रियंका मौजूद

Sonia Gandhi की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें Sir Ganga Ram Hospital में भर्ती कराया गया है। उनके साथ Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi Vadra भी अस्पताल पहुंचे।

Sonia Gandhi Health News  : सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, देर रात इस अस्पताल में हुई भर्ती, साथ में राहुल और प्रियंका मौजूद
Modified Date: March 24, 2026 / 11:27 pm IST
Published Date: March 24, 2026 11:27 pm IST

नई दिल्ली : कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की मंगलवार को अचानक तबीयत खराब हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल देश की राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध सर गंगाराम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मां की सेहत बिगड़ने की सूचना मिलते ही उनके बेटे राहुल गांधी के साथ बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी तुरंत अस्पताल के लिए रवाना हो गए और वर्तमान में उनके साथ मौजूद हैं।

जनवरी में भी बिगड़ी थी तबियत

सोनिया गांधी की सेहत को लेकर चिंताएं इसलिए भी बढ़ गई हैं क्योंकि वे पिछले कुछ समय से लगातार स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही हैं। इससे पहले तीन महीने पहले जनवरी 2026 में भी उनकी स्थिति काफी नाजुक हो गई थी, जिसके चलते उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में लगातार छह दिनों तक भर्ती रहकर इलाज कराना पड़ा था। हालांकि, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुई थीं और डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके आवास पर ही लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी और उपचार कर रही थी।

बढ़ते प्रदूषण और कड़ाके की ठंड की वजह से बिगड़ी थी तबियत

जनवरी में उनकी तबीयत बिगड़ने का मुख्य कारण सांस लेने में होने वाली गंभीर तकलीफ थी। 5 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तब डॉक्टरों ने अपनी जांच में पाया कि दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण और कड़ाके की ठंड ने उनकी सेहत पर बुरा असर डाला है।

इन्हें भी पढ़ें : 

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism & Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..