Tanya Mittal Controversy Gwalior
ग्वालियर : Tanya Mittal Controversy Gwalior : बिग बॉस से सुर्खियों में आईं ग्वालियर की मॉडल-एक्ट्रेस तान्या मित्तल एक बार फिर विवादों में हैं। मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने SSP ऑफिस पहुंचकर तान्या, उनके भाई और मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फैजान अंसारी का आरोप है कि तान्या के खिलाफ दर्ज पुराने केस को वापस लेने के लिए उन्हें अंडरवर्ल्ड और यूपी के रसूखदारों के नाम से लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले कह रहे हैं शिकायत वापस नहीं ली तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे। फैजान ने पुलिस से सुरक्षा और एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Faizan Ansari SSP Gwalior Complaint दअरसल मुंबई निवासी फैजान अंसारी ग्वालियर SSP ऑफिस पहुंचे। उन्होंने तान्या मित्तल, उनके भाई और मां के खिलाफ लिखित आवेदन सौंपा। फैजान ने बताया कि कुछ समय से अलग-अलग नंबरों से उन्हें धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। कॉल में कहा जा रहा है कि तान्या के खिलाफ ग्वालियर में दर्ज शिकायत वापस ले लो, वरना जिंदा नहीं छोड़ेंगे।
Bigg Boss Contestant Controversy 2026 फैजान का आरोप है कि तान्या ने बिग बॉस शो में अपनी निजी जिंदगी और परिवार को लेकर झूठ बोला है। साथ ही लोगों को पैसों के लिए धोखा देने यानी ठगी का भी आरोप लगाया है। फैजान के मुताबिक विवाद 6 महीने पहले शुरू हुआ था। उस समय तान्या ने मुंबई एयरपोर्ट से बलराज साहनी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कराया था। बलराज और फैजान की साझा परिचित सिम्मी राजपूत ने मदद मांगी थी। इसके बाद फैजान ग्वालियर आए और तान्या के खिलाफ जांच की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
2 जुलाई 2026 को ग्वालियर पुलिस ने फैजान को विश्वविद्यालय थाने बुलाकर पुराने मामले में करीब 2 घंटे बयान दर्ज कराए। बयान के बाद फैजान सीधे SSP ऑफिस पहुंचे और नई शिकायत में बताया कि केस दर्ज कराने के बाद से ही उन्हें धमकियां मिल रही हैं। SSP ऑफिस में फैजान ने आवेदन दिया है। विश्वविद्यालय थाना पुलिस धमकी भरे कॉल के नंबर और रिकॉर्ड खंगाल रही है। शिकायत के आधार पर तान्या, उनके भाई और मां से पूछताछ की बात कही है। पुलिस ने फैजान को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। मामले की जांच की जा रही है।