Reported By: Tehseen Zaidi
,Delhi Crime News /image: Social Media /image: Social Media
रायपुर। Raipur Murder Case: राजधानी रायपुर में हाल ही के दिनों में एक हफ्ते में 6 लोगों की हत्या कर दी गई थी, वहीं अब गुढियारी गोगांव इलाके में जुआ खेलने के दौरान हुई चाकूबाजी की वारदात में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि ये घटना बीती रात की है। मृत युवक के सीने, पेट समेत शरीर में धारदार हथियार से हमला किया गया है। गुढ़ियारी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Raipur Crime Today मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात गोगांव रेल्वे पटरी के पास जुआ खेल रहे लोगों के बीच हार-जीत के पैसों के लेनदेन का विवाद हो गया और प्रीतम साहू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने इसे आत्महत्या की साजिश बनाने के लिए शव को रेल्वे ट्रैक पर डाल दिया जिससे प्रीतम की टांग कट गई। सूचना मिलते ही मौके पर सुबह पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पीएम के लिए मर्चुरी भेज दिया। शव परिक्षण के दौरान धारदार हथियार से सीने, पेट समेत शरीर में कई गहरे घाव देखकर पुलिस के होश उड़ गए। उसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच हरकत में आई और देर रात तक सभी संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब हत्या का खुलासा हुआ।
Raipur Murder Case गुढ़ियारी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी तो खुलासा हुआ कि मृतक समेत सभी संदेही रात 8 बजे से देर रात तक जुआ खेलने पहुंचे थे, जहां हार-जीत के पैसों के लेनदेन को लेकर तक प्रीतम का विवाद संदेहियों से हुआ था। बताया जा रहा है कि इस दौरान निखिल ध्रुव नाम के संदेही ने चाकू से कई वार किये और बाकी साथियों के साथ मिलकर मृतक के शव को आत्महत्या बताने की साजिश के तहत रेल्वे ट्रेक पर डाल दिया। (CG Crime News)
Raipur Murder Case इस पूरे मामले में पुलिस का कोई भी आलाधिकारी बोलने को तैयार नहीं है और संदेहियों में कुछ नाबालिग होने की तस्दीक करने का हवाला देकर पूरे मामले का जल्द खुलासा करने की बात कह रहे है। गौरतलब है कि राजधानी में लगातार हो रही हत्या की वारदातों से पूरे सिस्टम पर कई सवालिया निशान खड़े कर दिये है। फिलहाल गुढ़ियारी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें