बांग्लादेश से पहला टेस्ट हारने के बाद आस्ट्रेलिया ने वेदरल्ड को बाहर किया, रेनशॉ को वापस बुलाया

Ads

बांग्लादेश से पहला टेस्ट हारने के बाद आस्ट्रेलिया ने वेदरल्ड को बाहर किया, रेनशॉ को वापस बुलाया

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 10:41 AM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 10:41 AM IST

मैकाय (ऑस्ट्रेलिया), 18 अगस्त (एपी) ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश से पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में मिली चौंकाने वाली हार के बाद दो मैचों की श्रृंखला को बराबर करने के प्रयास में अपने शीर्ष क्रम में एक बदलाव करते हुए सलामी बल्लेबाज जेक वेदरल्ड को बाहर करके उनकी जगह मैट रेनशॉ को फिर से टीम में शामिल किया है।

ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए मंगलवार को 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

डार्विन में खेलने गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की नौ विकेट से हार में वेदरल्ड पहली पारी में 23 रन ही बना पाए थे जबकि दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके थे। उनका 12 टेस्ट पारियों में औसत 20.36 रहा।

रेनशॉ ने 2016 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और 2018 में टीम से बाहर किए जाने से पहले 11 टेस्ट मैच खेले। उन्हें 2023 में तीन टेस्ट मैचों के लिए वापस बुलाया गया, लेकिन तब से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए केवल छोटे प्रारूपों में ही खेला है। 14 टेस्ट मैचों में उनका औसत 29.31 है और उन्होंने एक शतक लगाया है। उन्होंने अपने पिछले 10 टेस्ट मैचों में से केवल एक ही ऑस्ट्रेलियाई धरती पर खेला है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

एपी

पंत

पंत