BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Employees Strike : छत्तीसगढ़ में जाएगी इन कर्मचारियों की नौकरी? 16 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की दी चेतावनी

Chhattisgarh employees strike : कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से स्कूलों को बंद नहीं करने और सफाई कर्मचारियों को अंशकालिक से पूर्णकालिक करने की …

Chhattisgarh Employees Strike, image source: ibc24

Chhattisgarh Employees Strike, image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 06 Jun 2025 | 7:22 pmModified: 06 Jun 2025 | 7:22 pm
HIGHLIGHTS
  1. कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर शहर में रैली निकाली
  2. स्कूलों को मर्ज करने पर सफाई कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट

राजनांदगांव: Chhattisgarh Employees Strike, प्रदेशभर में लगभग 10463 स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी है । शासकीय स्कूलों में अतिशेष शिक्षकों के काउंसलिंग के बाद नवीन पदस्थापना की जाएगी। वहीं अब कम दर्ज संख्या वाले स्कूलों को बंद किए जाने के संशय के बीच प्रदेशभर के स्कूल सफाई कर्मचारियों को अपनी नौकरी जाने का भय सता रहा है। शासकीय स्कूलों में कार्यरत अंशकालिक सफाई कर्मचारियों ने राजनांदगांव शहर के कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से स्कूलों को बंद नहीं करने और सफाई कर्मचारियों को अंशकालिक से पूर्णकालिक करने की मांग की है ।

read more: ‘हनीमून’ के दौरान लापता महिला का परिवार मेघालय पुलिस से असंतुष्ट, सीबीआई जांच की मांग

कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर शहर में रैली निकाली

Chhattisgarh Employees Strike ; छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी संघ द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर शहर में रैली निकाली गई और नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार से अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। आंदोलन को लेकर स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुखचैन साहू ने बताया कि वर्ष 2011 से स्कूलों में सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। प्रदेश भर में 43301 स्कूल सफाई कर्मचारी हैं और राजनांदगांव जिले में लगभग 12 सौ से अधिक सफाई कर्मचारी हैं ।

read more:  भारत में हाशिये पर पड़े समुदायों के लोग कुछ सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर आसीन: न्यायमूर्ति गवई

स्कूलों को मर्ज करने पर सफाई कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट

राज्य सरकार द्वारा 10 हजार से अधिक स्कूलों को मर्ज करने पर सफाई कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट है । उन्होंने कहा कि अपने आंदोलन के माध्यम से इन स्कूलों को बंद नहीं करने की मांग की जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि अगर स्कूलों को बंद किया जाता है तो शिक्षकों की तरह सफाई कर्मचारियों को भी अन्य स्कूलों में मर्ज करें । अपने प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री और शिक्षा सचिव के नाम ज्ञापन देते हुए सफाई कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर आगामी 16 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के चेतावनी दी है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: यह हड़ताल छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी संघ द्वारा की जा रही है। इसमें प्रदेशभर के अंशकालिक स्कूल सफाई कर्मचारी शामिल होंगे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: These employees will lose their jobs in Chhattisgarh! They warned of indefinite strike from June 16

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm