BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

Today News and LIVE Update 02 April 2025: वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश.. जारी है सरकार और विपक्षी दलों के बीच चर्चा..

Today News and LIVE Update 02 April 2025: वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश, बिल पर चर्चा कर रहे गृह मंत्री अमित शाह, देखें देशभर की बड़ी खबरें

tikesh KumarUpdated on 02 Apr 2025 | 10:08 pm
Today News and LIVE Update 02 April 2025

लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश

Today News and LIVE Update 02 April 2025: दिल्ली में लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश किया गया है, जिस पर गृहमंत्री अमित शाह ने संबोधन दिया है। उन्होंने कहा कि, इस बिल को लेकर कई सदस्यों के मन में भ्रांतियां हैं। शाह ने कहा है कि सरकारी संपत्ति का दान नहीं किया जा सकता है और यह बिल वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और प्रशासन में सुधार के लिए लाया गया है।

Today News and LIVE Update 02 April 2025: लोकसभा में आज वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया गया, जिसका उद्देश्य देशभर के वक्फ बोर्डों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस विधेयक को पेश किया, लेकिन विधेयक के प्रस्तुत होते ही विपक्ष ने इसका कड़ा विरोध किया। इस संशोधन विधेयक के जरिए मौजूदा वक्फ कानून में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिससे वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। सरकार का कहना है कि यह कदम वक्फ बोर्डों में अनियमितताओं को रोकने और उनके सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। विधेयक पर अभी चर्चा जारी है, और इसे लेकर विभिन्न दलों की राय सामने आ रही है। संसद में इस मुद्दे पर तीखी बहस देखी जा रही है, और अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इसे लेकर क्या निर्णय लिया जाता है।

 

02 Apr 2025 | 10:02 pm

Gwalior Breaking News: जीवाजी विवि में NSUI के प्रदर्शन पर बड़ी कार्रवाई, विवि थाना पुलिस ने NSUI प्रदेश सहसचिव को लिया हिरासत में,

ग्वालियर
जीवाजी विवि में NSUI के प्रदर्शन पर बड़ी कार्रवाई,
विवि थाना पुलिस ने NSUI प्रदेश सहसचिव को लिया हिरासत में,
राजवंश भारद्वाज को लिया हिरासत में,
कल किया था प्रदर्शन,
प्रदर्शन के दौरान यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन ओर बंगले पर लिखा था भ्रष्ट कुलसचिव,
चोर कुलसचिव।

02 Apr 2025 | 10:01 pm

Harda Breaking News: 15 गांव के किसानों का धरना प्रदर्शन, सिंचाई के लिए नहर से पानी नहीं मिलने से है नाराज

हरदा- 15 गांव के किसानों का धरना प्रदर्शन
सिंचाई के लिए नहर से पानी नहीं मिलने से है नाराज
पानी नहीं मिलने पर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन की दी चेतावनी

02 Apr 2025 | 10:00 pm

Bijapur Breaking News: युवती से दुष्कर्म का मामला आया सामने, मिर्ची तोड़ने तेलंगाना के मुलुगु जिला गई थी युवती

बीजापुर- युवती से दुष्कर्म का मामला आया सामने
मिर्ची तोड़ने तेलंगाना के मुलुगु जिला गई थी युवती
BJP मंडल अध्यक्ष रामलला शेखर पर FIR दर्ज
आरोपी को वेंकटापुरम पुलिस ने लिया हिरासत में
बीजापुर जिले के रहने वाली है पीड़ित युवती

02 Apr 2025 | 9:54 pm

Raisen Breaking News: रोजगार सहायिका रुक्मणी गुर्जर की सेवा समाप्त, शिक्षक पति लक्ष्मण सिंह गुर्जर को किया निलंबित

रायसेन-
रोजगार सहायिका रुक्मणी गुर्जर की सेवा समाप्त
शिक्षक पति लक्ष्मण सिंह गुर्जर को किया निलंबित
लक्ष्मण सिंह गुर्जर ने पत्नी के नाम से ली थी रिश्वत
PM आवास, शौचालय निर्माण के नाम पर करीब 30 हजार रु लिए थे
CEO अंजू पवन भदोरिया से की थी शिकायत
पति-पत्नी दोषी पाए जाने पर की गई कार्रवाई
ग्राम पंचायत हिनोतिया खालसा का मामला

02 Apr 2025 | 9:53 pm

Guna Breaking News: स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार

गुना: स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार
दो युवक और दो युवतियां गिरफ्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

02 Apr 2025 | 9:51 pm

Raipur Breaking News: नगर निगम में कल होगा जोन अध्यक्ष का चुना, जोन 2 को छोड़कर 9 वार्ड समितियों का कल होगा चुनाव

रायपुर:नगर निगम में कल होगा जोन अध्यक्ष का चुना

जोन 2 को छोड़कर 9 वार्ड समितियों का कल होगा चुनाव

जोन 2 के अलावा सभी जोन कार्यालय में 12.30 बजे से होगा चुनाव

12.30 से 12.45 तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत होगा

12.45 से एक बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी

एक बजे से 1.15 तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे

1.15 से 1.45 तक होगा मतदान

मतदान के बाद तुरंत मतगणना से घोषित होंगे परिणाम

02 Apr 2025 | 9:48 pm

Raipur Breaking News: अब तक संपति कर नहीं भरने वालों को शासन से मिली बड़ी राहत, संपत्तिकर भुगतान के लिए दी गई विशेष छूट

अब तक संपति कर नहीं भरने वालों को शासन से मिली बड़ी राहत

संपत्तिकर भुगतान के लिए दी गई विशेष छूट

संपत्ति कर भुगतान के लिए बढ़ाई गई तारीख

30 अप्रैल तक लोग अब कर सकेंगे संपत्तिकर जमा

पहले 31 मार्च तय की गई थी तारीख

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जारी किया आदेश

संपत्तिकर भुगतान के लिए दी गई विशेष छूट*

संपत्ति कर भुगतान के लिए बढ़ाई गई तारीख

30 अप्रैल तक लोग अब कर सकेंगे संपत्तिकर जमा

पहले 31 मार्च तय की गई थी तारीख

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जारी किया आदेश

अगले एक माह तक देर से भुगतान करने वालो को नहीं देना होगा सरचार्ज

02 Apr 2025 | 8:36 pm

Ratlam Breaking News: पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी को धमकी, व्हाट्सएप पर जान से मारने की मिली धमकी

रतलाम-
पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी को धमकी
व्हाट्सएप पर जान से मारने की मिली धमकी
घर से बाहर निकले तो जीवन समाप्त
BJP के वरिष्ठ नेता हैं हिम्मत कोठारी
माणक चौक थाना पुलिस ने किया FIR दर्ज

02 Apr 2025 | 8:35 pm

Sagara Breaking News: नगर निगम आयुक्त के वाहन पर कुर्की का आदेश चस्पा, न्यायालय से जारी हुआ कुर्की का आदेश

सागर
नगर निगम आयुक्त के वाहन पर कुर्की का आदेश चस्पा
न्यायालय से जारी हुआ कुर्की का आदेश
अभी मामले की पूरी जानकारी नहीं: वाहन प्रभारी

02 Apr 2025 | 8:18 pm

Ambikapur Breaking News: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत कानून व्यवस्था को लेकर बोले, कानून व्यवस्था की बदहाली से ध्यान हटाने कार्रवाई की जाती है

अंबिकापुर-
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का बयान
कानून व्यवस्था को लेकर बोले भगत
कानून व्यवस्था की बदहाली से ध्यान हटाने कार्रवाई की जाती है
CBI और ED की कार्रवाई की जाती है

02 Apr 2025 | 8:17 pm

Ambikapur Breaking News: अमरजीत भगत पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR पर बोले, सरकार के खिलाफ बात करने वालों पर कार्रवाई की जा रही

अंबिकापुर-
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का बयान
पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR पर बोले
सरकार के खिलाफ बात करने वालों पर कार्रवाई की जा रही
राज्य के बिगड़ती क़ानून व्यवस्था से ध्यान भटकाने कार्रवाई हो रही
कांग्रेस इस कार्रवाई से नहीं डरने वाली है: अमरजीत

02 Apr 2025 | 8:13 pm

Mahasamund Breaking News: राजस्व निरीक्षक दौलत राम ठाकुर निलंबित, कारण बताओ नोटिस का नहीं मिला संतोषप्रद जवाब..

महासमुंद- राजस्व निरीक्षक दौलत राम ठाकुर निलंबित
कारण बताओ नोटिस का नहीं मिला संतोषप्रद जवाब
बिना सूचना छुट्टी पर रहने पर नोटिस हुआ था जारी
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने किया निलंबित

02 Apr 2025 | 8:10 pm

GPM Breaking News: युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पत्नी से अवैध संबंध के शक में की हत्या

पेंड्रा-
युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या
पत्नी से अवैध संबंध के शक में की हत्या
आरोपी पप्पू चौधरी गिरफ्तार
मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा की घटना

02 Apr 2025 | 7:37 pm

GPM Breaking News: पति ने की पत्नी की हत्या, पत्नी की शराब पीने की आदत से परेशान था पति

पेंड्रा-
पति ने की पत्नी की हत्या
डंडे से पीट पीटकर की हत्या
पत्नी की शराब पीने की आदत से परेशान था
मरवाही पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
बरटोला गांव की घटना

02 Apr 2025 | 7:36 pm

Jabalpur Breaking News: धर्मांतरण के आरोप पर ईसाई धर्मगुरुओं से मारपीट मामला, रांझी थाना पुलिस ने अब तक नहीं आरोपियों पर कार्यवाई

जबलपुर- धर्मांतरण के आरोप पर ईसाई धर्मगुरुओं से मारपीट मामला

रांझी थाना पुलिस ने अब तक नहीं आरोपियों पर कार्यवाई

ईसाई धर्मावलंबियों के साथ युवक कांग्रेस का विरोध

युवक कांग्रेस ने किया रांझी पुलिस थाने का घेराव

अगले 24 घण्टे में कार्यवाई ना होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।

02 Apr 2025 | 7:35 pm

Janjgir-Champa Breaking News: यातायात पुलिस आरक्षक से मारपीट, बाइक रोकने पर 4 बदमाशों ने की मारपीट

जांजगीर- यातायात पुलिस आरक्षक से मारपीट
बाइक रोकने पर 4 बदमाशों ने की मारपीट
3 आरोपी गिरफ्तार, 1 आरोपी अब भी फरार
पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस
सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

02 Apr 2025 | 7:34 pm

Raigarh Breaking News: फर्जी तरीके से एग्जाम देते युवक पकड़ाया, 10वीं की ओपन एग्जाम देते पकड़ाया युवक

रायगढ़-
फर्जी तरीके से एग्जाम देते युवक पकड़ाया
10वीं की ओपन एग्जाम देते पकड़ाया युवक
जीजा की जगह साला दे रहा था एग्जाम
पुसौर पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

02 Apr 2025 | 7:33 pm

New Delhi Breaking News: लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश, गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन, वक्फ एक अरबी शब्द है

दिल्ली-
लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश
गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन
वक्फ एक अरबी शब्द है
भाषा में व्याख्या करें तो ये एक प्रकार का चैरिटेबल एंडोमेंट है
दिल्ली में सल्तनत काल के प्रारंभ में पहली बार वक्फ अस्तित्व में आया
बाद में चैरिटेबल प्रॉपर्टी एक्ट चला: शाह
आजादी के बाद 1954 में बदलाव किया गया
इसके बाद आगे चलकर वक्फ बोर्ड बना
ये पूरा झगड़ा जो चल रहा है वो इसमें दखल करना का है: शाह

02 Apr 2025 | 6:57 pm

Rajgarh News: चाकूबाजी में युवक की मौत

राजगढ़ अपडेट- चाकूबाजी में युवक की मौत
युवक का शव लेकर थाने पहुंचे परिजन
थाने के सामने गाड़ी में शव रखकर कर रहे प्रदर्शन
आरोपियों पर FIR दर्ज करने की मांग
अन्य 2 घायल को शाजापुर किया रेफर
सारंगपुर थाना क्षेत्र का मामला

02 Apr 2025 | 6:57 pm

Delhi News: वक्फ मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधि निकाय नहीं : गृहमंत्री अमित शाह

दिल्ली-
लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश
गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन
वक्फ मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधि निकाय नहीं : शाह
यहां एक सदस्य ने कह दिया की माइनॉरिटी इस कानून को स्वीकार नहीं करेगी
संसद का कानून है सबको स्वीकार करना पड़ेगा
कैसे कोई बोल सकता है कि इसे स्वीकार नहीं करेंगे
ये कानून भारत सरकार की है और इसे स्वीकार करना पड़ेगा : शाह

02 Apr 2025 | 6:35 pm

Jabalpur News: धर्मांतरण मामले की बारीकी से हो जांच: VHP

जबलपुर: विश्व हिंदू परिषद की प्रेसवार्ता
प्रिंसिपल के भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी पर कहा
धर्मांतरण मामले की बारीकी से हो जांच: VHP
टिप्पणी करने वाले प्रिंसिपल को गिरफ्तार करें
प्रिंसिपल अखिलेश मैबन को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग
संपत्ति की जांच समेत रा.सु.का. लगाने की मांग
गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रदर्शन करने की दी चेतावनी
1 अप्रैल को प्रिंसिपल ने व्हाट्सप्प पर लगाया था अभद्र स्टेट्स

02 Apr 2025 | 6:34 pm

Bijapur News: पोटाकेबिन के छात्र की मौत मामला

बीजापुर- पोटाकेबिन के छात्र की मौत मामला
कांग्रेस की 5 सदस्यीय जांच टीम जिन्नप्पा गांव पहुंची
पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से की बातचीत
जांच के बाद PCC चीफ को सौंपेंगे रिपोर्ट

02 Apr 2025 | 6:34 pm

Delhi News: वक्फ बोर्ड में एक भी गैर मुस्लिम नहीं आएगा-गृहमंत्री अमित शाह

दिल्ली-
लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश
गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन
वोट बैंक के लिए विपक्ष वक्फ बिल का विरोध करा रहा है
वक्फ बिल धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं
प्रैक्टिसिंग मुस्लिम ही वक्फ कर सकता है
वक्फ बोर्ड में एक भी गैर मुस्लिम नहीं आएगा: शाह

02 Apr 2025 | 6:34 pm

Raisen News: सिलवानी पुलिस की गुंडागर्दी मामले में एक्शन

रायसेन अपडेट
सिलवानी पुलिस की गुंडागर्दी मामले में एक्शन
SP ने SI सतेंद्र सिंह को किया लाइन अटैच
रघुवंशी समाज ने सिलवानी बजरंग चौराहे पर किया चक्काजाम
SI के साथ 4 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
SDOP ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन

02 Apr 2025 | 6:25 pm

Delhi News: कई सदस्यों के मन में वक्फ बिल पर भ्रांतियां- गृहमंत्री अमित शाह

दिल्ली-
लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश
गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन
कई सदस्यों के मन में वक्फ बिल पर भ्रांतियां
कई सदस्यों के मन में ढेर सारी भ्रांतियां
हम सरकारी संपत्ति का दान नहीं कर सकते : शाह

02 Apr 2025 | 6:17 pm

Dindori News: बैगा जनजाति के लोगों का प्रदर्शन

डिंडौरी- बैगा जनजाति के लोगों का प्रदर्शन
8 सूत्रीय मांगों को लेकर पहुंचे वन विभाग कार्यालय
DFO को राष्ट्रपति, राज्यपाल और CM के नाम सौंपा ज्ञापन
MLA ओमकार सिंह मरकाम ग्रामीणों के साथ रहे मौजूद

02 Apr 2025 | 6:13 pm

Mahasamund News: महिला की मिली जली हुई लाश

महासमुंद-
महिला की मिली जली हुई लाश
डॉग स्क्वॉड, फोरेंसिक टीम मौके पर
तुमगांव थाना क्षेत्र के कोडार की घटना

02 Apr 2025 | 6:07 pm

Bilaspur News: युवती से गैंगरेप के 2 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर-
युवती से गैंगरेप के 2 आरोपी गिरफ्तार
आरोपी चाचा-भतीजा गिरफ्तार
तोरवा थाना पुलिस की कार्रवाई

02 Apr 2025 | 6:06 pm

Korba News: युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कोरबा-
युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
ब्यूटी पार्लर में काम करती थी मृतका
CSEB चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक की घटना

02 Apr 2025 | 5:50 pm

Bijapur News: पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान 2 जवान घायल

बीजापुर अपडेट-
पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़
मुठभेड़ के दौरान 2 जवान घायल
STF आरक्षक संत कुमार कोमरे को दाहिने हाथ में आई चोट
बस्तर फाइटर आर महेश गटपल्ली को पैर में आई चोट
घायल जवानों को रायपुर किया रेफर
सर्चिंग अभियान पर निकली थी टीम, सर्चिंग जारी
गंगालूर थाना क्षेत्र का मामला

02 Apr 2025 | 5:47 pm

Raipur News: गायक ऐश्वर्य पंडित के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज

गायक ऐश्वर्य पंडित के ख़िलाफ़ चोरी का मामला दर्ज

कोर्ट के आदेश पर मुझगहन थाने में दर्ज हुआ अपराध

पति से विवाद के बाद घर का सामान जबरिया ले जाने पर दर्ज हुआ अपराध

पति से विवाद के चलते अलग रहा रही थी ऐश्वर्या पंडित

साल 2023 में घर से घेरलु सामान अपने साथ ले गई थी ऐश्वर्य पंडित

पति ने कोर्ट में डायट किया था परिवाद 

02 Apr 2025 | 5:39 pm

Dhamtari News: पंडित सुंदरलाल शर्मा D.EL.ED प्रैक्टिकल एग्जाम

धमतरी-
पंडित सुंदरलाल शर्मा D.EL.ED प्रैक्टिकल एग्जाम
नकल करते परीक्षार्थियों का CCTV आया सामने
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नगरी का मामला
23 मार्च को आयोजित हुआ था एग्जाम

02 Apr 2025 | 5:35 pm

Lucknow News: वक्फ संशोधन का जो बिल सदन में आया है उसे कैबिनेट ने पास किया- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “वक्फ संशोधन का जो बिल सदन में आया है उसे कैबिनेट ने पास किया, संसद में प्रस्तुत हुआ। JPC में भेजा गया। वहां विस्तार से चर्चा हुई। आज फिर से सदन में उस पर चर्चा हो रही है। बिल में देश के गरीब मुसलमानों के लिए सब अच्छा है। कुछ मुट्ठी भर लोगों के कैद में जो पूरा वक्फ बोर्ड रहता था उससे बाहर निकलने का रास्ता बना है। इससे कांग्रेस, सपा, TMC बेचैन है।”

 

 

02 Apr 2025 | 5:34 pm

Assam News: हम असम के लिए एक सैटेलाइट के बारे में बात कर रहे हैं- मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

जोरहाट: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “कल ISRO के वैज्ञानिक गुवाहाटी आए थे। हम असम के लिए एक सैटेलाइट के बारे में बात कर रहे हैं। इस पर चर्चा बहुत आगे बढ़ चुकी है। मुझे लगता है कि इस साल हम इसे पूरा करेंगे। इससे सबसे पहले हमें खबर मिलेगी, अगर बांग्लादेश से कोई-कोई लोग आते हैं, तो हम उन्हें अपने कंट्रोल रूम से पकड़ पाएंगे। इससे और भी कई फायदे हैं।”

 

 

02 Apr 2025 | 5:30 pm

Delhi News: यह विधेयक नहीं बल्कि एक उम्मीद है- सांसद अनुराग ठाकुर

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “यह विधेयक नहीं बल्कि एक उम्मीद है। इस उम्मीद में एंपावरमेंट, एफिशिएंसी और डेवलपमेंट है। इसे देखते हुए देश की जनता इसका समर्थन कर रही है। कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया, चर्च ऑफ भारत, केरल काउंसिल ऑफ चर्चेज और केरल

 

 

02 Apr 2025 | 5:08 pm

Waqf Amendment Bill: लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश, BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने संसद में कहा

दिल्ली-
लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश
BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने संसद में कहा
वक्फ को बदलने का वक्त आ गया है
ये अत्याचार का अड्डा बन गया है : अनुराग
कांग्रेस फिर से भ्रम फैलाने का काम कर रही है
आपको तय करना है
आपको वक्फ के साथ रहना है
या संविधान के साथ रहना है :अनुराग

02 Apr 2025 | 5:06 pm

CG Naxal News: पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर

बीजापुर-
पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर
बासागुडा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ की खबर
मुठभेड़ की अधिकारिक पुष्टि नहीं

02 Apr 2025 | 4:43 pm

Rajgarh: आपसी रंजिश में चाकूबाजी, एक युवक की मौत,

राजगढ़-
आपसी रंजिश में चाकूबाजी
एक युवक की मौत, 2 गंभीर, इलाज जारी
सारंगपुर थाना क्षेत्र की घटना

02 Apr 2025 | 4:32 pm

Bilaspur News: फोम गोदाम में लगी आग, पुलिस और स्थानीय लोगों ने पाया काबू

बिलासपुर- फोम गोदाम में लगी आग
पुलिस और स्थानीय लोगों ने पाया काबू
गोदाम में रखा सामान जलकर ख़ाक
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना

02 Apr 2025 | 4:30 pm

Balaghat News: खैरी गांव में खनिज विभाग की कार्रवाई, रेत के अवैध डंप पर खनिज विभाग की दबिश

बालाघाट:
खैरी गांव में खनिज विभाग की कार्रवाई
रेत के अवैध डंप पर खनिज विभाग की दबिश
2000 से अधिक घन मीटर डंप रेत हुई जब्त
राजस्व की जमीन पर 700 ट्रॉली रेत की गई थी डंप

02 Apr 2025 | 4:17 pm

Raipur News: अब लाल आतंक नहीं चाहती बस्तर की जनता, गृहमंत्री विजय शर्मा

HM विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर की जनता अब लाल आतंक नहीं चाहिए , इसको खत्म करना चाहती हूं

बस्तर की जनता नहीं चाहती कि हमारे गांव तक स्कूल , सड़क , अस्पताल , मोबाइल टावर ना आए है

आज विष्णु देव साय की सरकार एक गोली भी नहीं चलाना चाहती है

हम चर्चा के लिए तैयार हैं हर प्लेटफार्म पर चर्चा के लिए तैयार है

02 Apr 2025 | 4:15 pm

Bilaspur News: बीजेपी MLA सुशांत शुक्ला का बयान, महादेव सट्टा मामले में भूपेश बघेल पर FIR पर बोले

बिलासपुर-
बीजेपी MLA सुशांत शुक्ला का बयान
महादेव सट्टा मामले में भूपेश बघेल पर FIR पर बोले
भ्रष्टाचार का विश्व कीर्तिमान रचने वालों पर कार्रवाई हो रही है
यही सुशासन के संकल्प की प्रतिपूर्ति है
भ्रष्टाचार करने वालों का छग में अस्तित्व नहीं बचेगा
छत्तीसगढ़ की जनता ने जो जनादेश दिया है
सुशासन के संकल्प के रूप में साय सरकार उसकी पूर्ति कर रही है
भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए
भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए

02 Apr 2025 | 4:11 pm

CG Naxal News: युद्ध जैसी कोई स्थिति नहीं, सरकार चर्चा के लिए तैयार है: विजय शर्मा

रायपुर ब्रेकिंग ,

HM विजय शर्मा ने कहा कि युद्ध जैसी कोई स्थिति नहीं है केंद्र और छत्तीसगढ़ की सरकार चर्चा के लिए तैयार है इसके लिए किसी चैनल का निर्धारण होना चाहिए ,

3 जिलों के कुछ क्षेत्रों को छोड़ दें तो बाकी सभी जगह हम पहुंच चुके हैं ,

दावा किया कि देश की सर्वश्रेष्ठ नक्सली नीति छत्तीसगढ़ की है ,

हम चर्चा के लिए तो तैयार हैं लेकिन शर्तों के आधार पर कोई चर्चा नहीं होगी , हमारी कार्रवाई जारी रहेगी ,

02 Apr 2025 | 4:05 pm

Bilaspur News: बीजेपी MLA सुशांत शुक्ला का बयान, नक्सलियों के शांति वार्ता के पत्र पर बोले

बिलासपुर-
बीजेपी MLA सुशांत शुक्ला का बयान
नक्सलियों के शांति वार्ता के पत्र पर बोले
छत्तीसगढ़ 2026 तक नक्सल मुक्त होगा
अमित शाह, CM साय और विजय शर्मा का संकल्प है
लगातार कार्रवाई से नक्सली डरा हुआ है
बुलेट छोड़कर बैलट की तरफ आने के लिए कहा था
लेकिन नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता चुना
जिसका जवाब अब उन्हें मिल रहा है
पत्र का परीक्षण किया जाना चाहिए
यह पत्र सही है या नहीं: सुशांत शुक्ला
अगर सही है तो यह स्वागत योग्य कदम है

02 Apr 2025 | 3:56 pm

Bhopal News: पीसीसी के बाहर एमपी कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा को जमानत मिलने पर आक्रोश में कांग्रेस

भोपाल

पीसीसी के बाहर एमपी कांग्रेस का प्रदर्शन…

पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा को जमानत मिलने पर आक्रोश में कांग्रेस…

कांग्रेस नेताओं ने पीसीसी के समीप फूंका सरकार का पुतला…

कांग्रेस की चेतावनी – मामले की सही जांच नहीं तो लगातार उग्र प्रदर्शन करते रहेंगे सरकार के खिलाफ…

02 Apr 2025 | 3:55 pm

Jabalpur News: स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की बदहाली का मामला, HC में दायर जनहित याचिका पर हुई सुनवाई

जबलपुर- स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की बदहाली का मामला

HC में दायर जनहित याचिका पर हुई सुनवाई

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और पब्लिक हेल्थ सर्विसेज के एमडी को HC ने किया तलब

अदालत में हाजिर होकर जवाब दें दोनों अधिकारी ; HC

आखिरकार अब तक क्यों नही खरीदी गई है मशीनें- HC

2016 में जबलपुर में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट बनाने मिले थे 135 करोड़ रुपए

मशीनें लगाने के लिए दिए गए थे 84 करोड़ रुपए

मशीनों के लिए कई बार हो चुकी है टेंडर की प्रक्रिया।

02 Apr 2025 | 3:36 pm

Gwalior: सौरभ शर्मा को जमानत मिलने का मामला, शहर जिला कांग्रेस ने जलाएं पुतले

ग्वालियर
सौरभ शर्मा को जमानत मिलने का मामला,
शहर जिला कांग्रेस ने जलाएं पुतले,
बीजेपी सरकार के जलाएं पुतले,
फूलबाग चौराहे पर जलाया,
पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश,
सौरभ शर्मा, चेतन गौर ओर शरद जायसवाल को मिली है जमानत।

02 Apr 2025 | 3:26 pm

Jabalpur News: RTO आरक्षक सौरभ शर्मा चार्जशीट मामला, 60 दिन में लोकायुक्त पुलिस द्वारा चार्जशीट पेश ना करने का विरोध

जबलपुर- RTO आरक्षक सौरभ शर्मा चार्जशीट मामला

60 दिन में लोकायुक्त पुलिस द्वारा चार्जशीट पेश ना करने का विरोध

चार्जशीट ना पेश होने पर सौरभ शर्मा को जमानत मिलने का विरोध

कांग्रेस ने फूंके प्रदेश सरकार के पुतले

मालवीय चौक पर पुतले जलाते वक्त पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

सौरभ शर्मा मामले की तटस्थ जांच की मांग

02 Apr 2025 | 3:15 pm

Narmadapuram: नगर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हुई झड़प

नर्मदापुरम
नगर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
दुकान का किराया बढ़ाने पर विरोध
पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हुई झड़प
पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया

02 Apr 2025 | 3:13 pm

Raisen: वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, भोपाल- नागपुर हाईवे पर हुआ हादसा

रायसेन-
वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत
भोपाल- नागपुर हाईवे पर हुआ हादसा
पोस्टमार्टम के लिए पहुंची वन विभाग की टीम
रातापानी टाइगर रिजर्व के बरखेड़ा रेंज का मामला

02 Apr 2025 | 3:04 pm

Jabalpur News: पति के दोस्त ने महिला से दोस्ती कर संबंध बनाए, लोगों से बताने की धमकी देकर पीड़िता से ऐंठे पैसे

जबलपुर-
पति के दोस्त ने महिला से दोस्ती कर संबंध बनाए
लोगों से बताने की धमकी देकर पीड़िता से ऐंठे पैसे
15 लाख रुपए और जमीन के कागज ले गया आरोपी
आरोपी और उसके साथी पर धमकाने का आरोप
पीड़ित महिला ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
अधारताल थाना क्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस

02 Apr 2025 | 2:58 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: वक्फ संपत्ति मुस्लिम समुदाय के लिए बैकबोन- कल्याण बनर्जी

टीएमसी संसदीय दल के नेता कल्याण बनर्जी ने वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान कहा कि वक्फ संपत्ति मुस्लिम समुदाय के लिए बैकबोन है.
वक्फ संशोधन विधेयक में किए जा रहे बदलाव इस्लामिक परंपराओं और संस्कृति को लेकर गंभीर चिंता का विषय हैं.
उन्होंने वक्फ एक्ट 1995 का भी जिक्र किया और कहा कि इस्लामिक कानून के अनुरूप ये एक्ट बनाए गए थे.
कल्याण बनर्जी ने एक-एक क्लॉज का जिक्र कर यह भी बताया कि वह किस तरह से संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन है.

02 Apr 2025 | 2:56 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: बीजेपी को अपने वोटबैंक की चिंता- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि बिल नाकामी का पर्दा है. एक ये बहुत तैयारी के साथ फैसला लेकर आए थे कि आधी रात के बाद नोट नहीं चलेंगे.
उस नोटबंदी नाकामी के बारे में भी तो चर्चा हो जाए कि अभी भी जाने कितने रुपए निकल के आ रहे हैं.
नाकामी बेरोजगारी, महंगाई, किसान की आय दोगुनी नहीं कर पाए, उसकी भी चर्चा हो.
ये बिल बीजेपी के लिए वाटरलू साबित होगा.
उसे अपने वोटबैंक की चिंता है. अगर बिल पर वोट पड़ेगे तो हम इसके खिलाफ वोट करेंगे.

02 Apr 2025 | 2:20 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: नाकामी का पर्दा है वक्फ बिल- अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी तमाम नाकामियों को छिपाने के लिए वक्फ बिल लेकर आई है.

02 Apr 2025 | 2:17 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: भाजपा अपना अध्यक्ष नहीं चुन पाई है- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा की दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है

बीजेपी अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाई है. ये पार्टी क्या है?
उनके इस बयान पर अमित शाह ने जवाब दिया कि हमें करोड़ों कार्यकर्ताओं में से एक को चुनने में वक्त लगता है.
आपको तो अपनी पार्टी अगले 25 साल तक अध्यक्ष रहना है.

02 Apr 2025 | 2:15 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: अखिलेश यादव ने वक्फ बिल पर अपना भाषण शुरू किया

रविशंकर प्रसाद के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपना भाषण शुरू किया.

02 Apr 2025 | 2:12 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: मुतवल्ली ट्रस्ट के मैनेजर, मालिक नहीं- रविशंकर प्रसाद

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं बिहार से आता हूं, वहां बहुत सारे पिछड़े मुसलमान हैं. यूपी में भी हैं.
उन्हें वक्फ के मैनेजमेंट का मौका नहीं मिलता. इस बिल में इसका जिक्र है कि वक्फ में पिछड़े मुसलमानों को जगह दी जाएगी तो इन्हें परेशानी क्यों है?
वक्फ में परिवर्तन मौलिक अधिकारों के धारा 15 के तहत ही की जा रही है. वक्फ के मायने क्या हैं?
वक्फ कोई धार्मिक संस्था नहीं है, यह सिर्फ वैधानिक संस्था है. मुतवल्ली को सिर्फ मैनेजर बोलते हैं.
एक किताब है मुस्लिम लॉ पर. इसका एक पैराग्राफ है- मुतवल्ली के पास वक्फ की प्रॉपर्टी का अधिकार नहीं है, उसका सिर्फ मैनेजर हैं. वे ट्रस्ट के मालिक नहीं हैं.

02 Apr 2025 | 2:11 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: क्या मुस्लिम जमात के आदर्श वोटों की दलाली करने वाले हैं? रविशंकर विपक्ष पर बोला हमला

रविशंकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा की मुस्लिम जमात इस देश के लोग हैं. जितना हक हिंदुओं का है उतना ही हक मुसलमानों का है.
इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन मुस्लिम जमात के आदर्श कौन होंगे? क्या मुस्लिम जमात के आदर्श वोटों की दलाली और सौदेवाजी करने वाले होंगे, अगर ये है तो देश को स्वीकार नहीं होगा.
मुस्लिम समाज के आदर्श मौलाना अबुल कलाम आजाद, डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम, अब्दुल हमीद, अशफाकउल्ला खान, रसखान, कबीर, मलिक मोहम्मद जायसी.
जब मोहम्मद शमी बॉलिंग कर आउट करते हैं तो पूरा देश ताली बजाता है. जब सानिया मिर्जा टेनिस में देश का नाम ऊंचा करती हैं तो हम सभी खुश होते हैं. ये तय करना पड़ेगा.

02 Apr 2025 | 1:55 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: ये बिल कहीं से भी असंवैधानिक नहीं- रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष की ओर से कहा जा रहा है कि संशोधन होना चाहिए और नहीं भी होना चाहिए. दोनों तर्क एकसाथ कैसे चलेंगे.
मौलिक अधिकार में धारा 15 में लिखा हुआ है कि महिलाओं के साथ कोई विभेद नहीं होगा और उसे लेकर सरकार कानून बना सकती है.
इसमें ये भी लिखा हुआ है कि सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के विकास के लिए सरकार कार्रवाई कर सकती है.
जिस प्रदेश से आता हूं, वहां बहुत सारे पिछड़े मुसलमान हैं. उनको वक्फ के मैनेजमेंट में अवसर नहीं मिलता.
यदि इस बिल में ये प्रावधान किया जा रहा है तो परेशानी क्यों है इनको. संविधान की दुहाई का जवाब मैं संविधान से ही दे रहा हूं.
संविधान की धारा 15 में इस बात के प्रावधान है. धारा 25 का जिक्र किया गया. इसकी धारा दो भी पढ़ लीजिए मेरे साथ.
अगर वक्फ की जमीन बर्बाद हो रही है, लूटी जा रही है, हड़पी जा रही है तो संविधान का धारा 25 ये अधिकार देता है कि कानून बन सकता है. ये बिल कहीं से भी असंवैधानिक नहीं है.

 

 

02 Apr 2025 | 1:54 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: विपक्ष के तर्क बिल्कुल बेबुनियाद- रविशंकर प्रसाद

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष के तर्क सुनकर कठनाई हो रही है कि संशोधन होना चाहिए और नहीं भी होना चाहिए.
जब भी संविधान की बात होती है तो रोज लाल किताब खूब घूमती है.
महिलाओं के हक में कानून लाया जा रहा है तो गैर कानूनी कैसे हो गया.

02 Apr 2025 | 1:53 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: यह गरीब मुस्लिमों के कल्याण के लिए लाया गया बिल- रविशंकर प्रसाद

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के भाषण के बाद सत्ता पक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपनी बात रखी.
उन्होंने कहा कि वह जिस राज्य बिहार से आते हैं तो वहां बहुत बड़ी संख्या में गरीब मुस्लिम रहते हैं.
उनके कल्याण के लिए सरकार यह बिल लाई है. इससे गरीब मुस्लिमों का कल्याण होगा.

02 Apr 2025 | 1:41 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: आज इनकी नजर एक विशेष समुदाय की जमीन पर, कल दूसरे पर जाएगी- गौरव गोगोई

गौरव गोगोई ने कहा कि आज इनकी एक समाज की जमीन पर नजर है.
कल इनकी दूसरे अल्पसंख्यकों की जमीन पर इनकी नजर जाएगी.
संशोधन की जरूरत है, ऐसा नहीं कहता कि इसकी जरूरत नहीं है.
हम संशोधन के विपक्ष में नहीं हैं. संशोधन ऐसा हो जिससे ये बिल और ताकतवर हो.
इन्होंने जो संशोधन लाए हैं, उससे मसले और बढ़ेंगे. सरकार धार्मिक मामलों में दखल दे रही है.
ये देश में भाईचारे के माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं. राज्य सरकार की अनुमति से बोर्ड को कुछ नियम बनाने की इजाजत थी जिसे ये पूरा का पूरा हटा रहे हैं. सरकार वक्फ बोर्ड को कमजोर करना चाहती है.

 

 

02 Apr 2025 | 1:34 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: सरकार धर्म के आधार पर बांट रही, ये किस तरह का न्याय- गौरव गोगोई

गौरव गोगोई ने कहा कि संधिवान को कमजोर करना, भ्रम फैलाना, मायनॉरिटी के बीच में भारतीय समाज को बांटने का उद्देश्य है कि अल्पसंख्यकों को अलग-थलग करना है.
ये तो ईद पर नमाज नहीं पढ़ने दे रहे हैं, ये बात करेंगे, कितने एमपी अल्पसंख्यक हैं.
वक्फ संशोधन विधेयक भारत के संविधान के खिलाफ है. सरकार धर्म के आधार पर बांट रहे हैं.
किस प्रकार का कानून बना रहे हैं, किस प्रकार का न्याय है.
ये चाहते हैं कि वक्फ बोर्ड कमजोर हो. 7 से 11 प्रतिशत रेवेन्यू इनक्रीज़ करना चाहिए था ना कि कम.

02 Apr 2025 | 1:29 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: रिजिजू ने सदन को गुमराह किया- गौरव गोगोई

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने भाषण में सदन को गुमराह किया है.
उनकी सरकार समाज और देश को बांटना चाहती है.
इस पर किरेन रिजिजू ने कहा कि गौरव गोगोई बताएं कि मैंने सदन को कहां गुमराह किया.
आप बेबुनियाद आरोप नहीं लगा सकते है.
इससे पहले रिजिजू ने कहा कि मेरी हिम्मत को तो सराहो, मेरे हमराही बनो.
मैंने एक शमा जलाई है हवाओं के खिलाफ.

02 Apr 2025 | 1:18 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: कांग्रेस की ओर से गौरव गोगोई ने चर्चा की शुरुआत की

किरेन रिजिजू ने अपना भाषण खत्म किया.
अब विपक्ष की ओर से कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने चर्चा की शुरुआत की.
गोगोई ने कहा कि रिजिजू के भाषण के दौरान विपक्ष की ओर कोई प्वाइंट पर ऑर्डर उठाने नहीं दिया गया.

02 Apr 2025 | 1:17 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: आदिवासी इलाके में वक्फ प्रॉपर्टी क्रिएट नहीं कर सकेंगे- रिजिजू

जिजू ने कहा कि कलेक्टर से ऊपर कोई भी अधिकारी सरकारी जमीन और किसी विवादित जमीन का विवाद देखेगा।

जब वक्फ प्रॉपर्टी क्रिएट करेंगे तो किसी आदिवासी एरिया में जाकर नहीं कर सकते।

यह बदलाव अहम है। वक्फ ट्रिब्यूनल में 3 मेंबर होंगे।

इसके केस जल्द खत्म किए जाएं। इनका कार्यकाल होगा।

अगर वक्फ के ट्रिब्यूनल के फैसले से खुश नहीं हैं तो अदालत जा सकते हैं।

वक्फ बोर्ड जो कॉन्ट्रीब्यूशन देते हैं तो मुतावली पहले 7 फीसदी देते थे, अब उसे 5 फीसदी कर दिया गया है।

02 Apr 2025 | 1:16 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: संसद में किरेन रिजिजू की अपील

किरेन रिजिजू ने कहा कि बिल का विरोध करने वाली पार्टियों को बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है.
मैं बाकी दलों से अपील करूंगा कि वो कांग्रेस के झांसे में न आएं.

02 Apr 2025 | 1:12 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: किसी मुस्लिम की नागरिकी छीनी गई क्या? विपक्ष माफी मांगे

संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि आप सीएए पर गुमराह करते थे.

क्या किसी मुस्लिम की नागरिकता छीनी गई?

क्या आप झूठ बोलने के लिए माफ़ी मांगेंगे?

आप फिर से गुमराह कर रहे हैं.

हम मुस्लिम महिलाओं और बच्चों को उनका हक देकर बड़े सुधार ला रहे हैं.

हमने यह स्वीकार कर लिया है कि यदि सरकारी भूमि पर विवाद उत्पन्न होता है तो कलेक्टर से ऊपर का अधिकारी निर्णय लेगा.

02 Apr 2025 | 1:10 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: वक्फ संशोधन बिल प्रॉपर्टी छीनने का कानून नहीं- रिजिजू

किरेन रिजिजू ने कहा कि मुसलमानों में भी जो वक्फ के अंदर अपनी प्रॉपर्टी को गवर्न करना (चलाना) चाहते हैं तो उनका स्वागत है। अगर ट्रस्ट के जरिए अपनी प्रॉपर्टी का मैनेजमेंट करना चाहते हैं तो उन्हें इजाजत है। आपके ट्रस्ट को चैरिटी कमिश्नर चलाता है। आप कैसे कह सकते हैं कि कमिश्नर मेरी जाति का होना चाहिए। इसी तरह वक्फ बोर्ड में सिर्फ मुस्लिम रहेंगे, ये कैसे कह सकते हैं। इसका धार्मिक व्यवस्था से कुछ लेना-देना नहीं है। 2013 के बाद हमने कुछ बदलाव किए थे। कुछ ने शंकाएं जताई थीं। कुछ ने कहा कि सरकार मस्जिद-दरगाह छीन लेगी। मुसलमानों की प्रॉपर्टी छीन लेंगे। हम किसी न किसी राज्य से आते हैं। ये राज्य सरकार को हमने अथॉरिटी दी है। जो प्रॉपर्टी रजिस्टर्ड हो चुकी है, जहां आप नमाज पढ़ते हैं, उस पर कोई दखलंदाजी नहीं होगी। ये किसी के अधिकारों का हनन कर प्रॉपर्टी छीनने का कानून नहीं है। कोर्ट में जिन प्रॉपर्टी पर विवाद चल रहा है, उस पर भी कुछ नहीं होगा।

02 Apr 2025 | 1:08 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: किरेन रिजिजू ने जदयू की मांग मानी, वक्फ बोर्ड कानून प्रोस्पेक्टिव, रेट्रोस्पेक्टिव नहीं

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल प्रोस्पेक्टिव है.
यह रेट्रोस्पेटिव नहीं है. इस तरह उन्होंने जदयू की बड़ी मांग मान ली है.
जदयू बार-बार कहती रही है कि इस कानून को रेट्रोस्पेक्टिव न बनाया जाए.

02 Apr 2025 | 1:02 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: नए वक्फ बिल का नाम ‘उम्मीद’- किरेन रिजिजू

किरेन रिजिजू ने कहा की  नए वक्फ बिल का नाम ‘उम्मीद’ (UMEED) हो गया है.
इस संशोधित बिल से नया सवेरा आने वाला है.
करोड़ों मुसलमानों को फायदा होगा. मुसलमानों ने बिल का स्वागत किया है.
बोर्ड के ऑडिट करने का भी प्रावधान रखा गया है.
इस बिल के बाद असल पता चलेगा कि कितनी प्रॉपर्टी वक्फ बोर्ड के पास हैं.

02 Apr 2025 | 1:01 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: इस वक्त देश में 8.72 लाख वक्फ प्रॉपर्टी, मुसलमान ही नहीं, देश की तकदीर बदल जाएगी- रिजिजू

रिजिजू ने लोकसभा में बताया कि 8.72 लाख वक्फ प्रॉपर्टी इस वक्त देश में है। इसका अगर हम सही से इस्तेमाल करें तो मुसलमान ही नहीं, देश की तकदीर बदल जाएगी। मैं जम्मू-कश्मीर गया था, वक्फ बोर्ड चेयरपर्सन एक महिला बनीं। उन्होंने कहा कि पहले इनकम की व्यवस्था, उसके रिकॉर्ड की कोई व्यवस्था नहीं थी। उनके आने के बाद 40 करोड़ इनकम हुई। हजरतबल दरगाह में मरम्मत और नवीनीकरण का काम भी चल रहा है। वक्फ अमेंडमेंट बिल में कई संशोधन रिकमंड हुए, उन्हें हमने बिल में शामिल किया। पार्लियामेंट्री कमेटी के बीच कई मुद्दे होते हैं। सुझाव छोटा भी हो तो हमने शामिल किया है। ये सारी व्यवस्था देखने के बाद सबके मन में उम्मीद जागेगी। नया सवेरा आने वाला है। ये उम्मीद इसलिए है कि यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट रजिस्ट्रेशन से लेकर सर्वे और कलेक्टर के रोल तक मिलाकर मैनेजमेंट का सिस्टम बदलने का काम किया है। सशक्तिकरण कैसे आएगा। मुसलमानों में भी शिया, सुन्नी, बोहरा और पसमांदा के अलावा महिलाओं और बच्चों के लिए हमारे प्रावधानों का पूरी कम्युनिटी स्वागत कर रही है।

02 Apr 2025 | 12:59 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates:लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पहुंचे संसद

02 Apr 2025 | 12:56 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: दुनिया भर में वक्फ संपत्ति भारत में सबसे ज्यादा

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वक्फ निजी संपत्ति है… दुनिया में सबसे ज्यादा वक्फ प्रॉपर्टी भारत में है, फिर भी मुसलमान गरीब क्यों है?
गरीब मुसलमानों के लिए संपत्ति का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया.
कांग्रेस ने सत्ता के लिए मुसलमानों को वोट बैंक बनाया है.
देश में 8.72 लाख वक्फ की संपत्तियां हैं.
रेलवे या सेना की संपत्ति से इसकी तुलना नहीं की जा सकती क्योंकि ये सार्वजनिक संपत्ति हैं.
वक्फ संपत्ति का इस्तेमाल गरीब मुसलमानों के उत्थान के लिए क्यों नहीं किया जा रहा है?
अगर मोदी सरकार उनके लिए कुछ कर रही है तो आप इस पर आपत्ति क्यों कर रहे हैं?

02 Apr 2025 | 12:52 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: वक्फ बोर्ड में 4 से अधिक गैर मुस्लिम सदस्य नहीं हो सकते हैं- किरेन रिजिजु

किरेन रिजिजु ने कहा कि अब वक्फ बोर्ड में 10 मुस्लिम सदस्य होंगे.
इसमें तीन सांसद भी होंगे.
इसमें चार से ज्यादा गैर मुस्लिम सदस्य नहीं हो सकते हैं.

02 Apr 2025 | 12:49 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: वक्फ बोर्ड में क्या-क्या होगा?

बोर्ड में 10 सदस्य मुस्लिम समुदाय से होंगे
10 सदस्यों में 2 महिलाएं अनिवार्य.
वक्फ बोर्ड में 3 सांसद होंगे.
1 सदस्य बार काउंसिल से होगा
दो प्रोफेशनल्स होंगे
बोर्ड में मुसलमानों के हर वर्ग के सदस्य होंगे.
4 गैर मुस्लिम से ज्यादा सदस्य नहीं हो सकते.

02 Apr 2025 | 12:48 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: वक्फ बोर्ड कानून के दायरे में होगा- किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि किसी भी मस्जिद के प्रबंधन में दखल नहीं दे रहे हैं.
ये बिल किसी धर्म के विरोध में नहीं है. ये सिर्फ संपत्ति का मामला है.
धार्मिक संस्थानों से इस बिल का कोई लेना देना नहीं है.
वक्फ बोर्ड कानून के दायरे में होगा.
बिल पर गुमराह करने की कोशिश की जा रही है.

02 Apr 2025 | 12:43 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: वक्फ बिल में धार्मिक कार्यकलापों में हस्तक्षेप का प्रावधान नहीं- रिजिजू

किरेन रिजिजू ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल में किसी भी धार्मिक कार्यकलाप में हस्तक्षेप का कोई प्रावधान नहीं है.
हम किसी भी मस्जिद के संचालन में हस्तक्षेप करने नहीं जा रहे. इस पर विपक्ष की ओर से किसी ने टिप्पणी की.
स्पीकर ओम बिरला ने टोकते हुए नसीहत दी कि भारत की संसद में बैठे हो, गरिमा का ध्यान रखो. किसी भी व्यक्ति को बैठे-बैठे टिप्पणी का अधिकार नहीं है.
किरेन रिजिजू ने कहा कि ये मस्जिद या धार्मिक क्रियाकलापों से जुड़ा मामला नहीं है. ये बस एक संपत्ति के मैनेजमेंट से जुड़ा विषय है.
कोई मुसलमान जकात देता है तो उसे पूछने वाले हम कौन होते हैं. हम तो बस उसके मैनेजमेंट से जुड़ी बात कर रहे हैं. इसका धार्मिक व्यवस्था से कोई लेना-देना नहीं है.

02 Apr 2025 | 12:39 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: संशोधन नहीं लाते तो ये संसद भवन भी वक्फ प्रॉपर्टी होता- रिजिजू

किरेन रिजिजू ने कहा कि 2013 में दिल्ली वक्फ बोर्ड ने पार्लियामेंट की जो बिल्डिंग है, उसे भी वक्फ प्रॉपर्टी घोषित कर दिया.
यूपीए की सरकार ने इसे डिनोटिफाई भी कर दिया.
अगम नरेंद्र मोदी जी की सरकार नहीं होती, हम संशोधन नहीं लाते तो जिस जगह हम बैठे हैं, वह भी वक्फ की संपत्ति होती.
यूपीए की सरकार होती तो पता नहीं कितनी संपत्तियां डिनोटिफाई होतीं.
कुछ भी अपने मन से नहीं बोल रहा हूं. ये सब रिकॉर्ड की बात है.
किरेन रिजिजू की इस बात पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. विपक्ष के जोरदार हंगामे पर किरेन रिजिजू ने कहा कि अगर तर्क नहीं है तो इस तरह से हंगामा करना ठीक बात नहीं है.
स्पीकर ने कहा कि आपकी बारी आएगी तो आप अपनी बात रखिएगा.

02 Apr 2025 | 12:38 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: एयरपोर्ट और वसंत विहार पर भी वक्फ ने दावा किया- किरेन रिजिजू

किरेन रिजिजू ने कहा कि इस विधेयक में वक्फ बोर्ड के किसी भी धार्मिक काम में सरकार की ओर किसी हस्तक्षेप की योजना नहीं है.
उन्होंने आगे कहा कि वक्फ बोर्ड ने दिल्ली के एयरपोर्ट और वसंत विहार पर भी अपना दावा पेश किया था.
बिल नहीं लाते तो संसद की वक्फ की संपत्ति होती.
हम किसी मस्जिद के मैनेजमेंट को नहीं छेड़ेंगे.

02 Apr 2025 | 12:37 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: विरोध करने वालों का हृदय परिवर्तन होगा- रिजिजू

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किरेन रिजिजू ने कहा है कि हमने बिल को खुले मन से पेश किया है.
वक्फ बिल में पहले भी संशोधित करने की कोशिश की गई.
पहले कभी भी बिल को गैर-संवैधानिक नहीं कहा गया है.
इस बिल पर 25 राज्यों ने सुझाव दिए हैं.
अब वक्फ के किसी भी फैसले को चुनौती दी जा सकती है.
उम्मीद करता हूं कि विरोध करने वालों का हृदय परिवर्तन होगा.

02 Apr 2025 | 12:26 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: किरेन रिजिजू ने पेश किया वक्फ बिल, बोलें- इतनी याचिकाएं किसी बिल पर नहीं आईं

किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पेश कर दिया है.
किरेन रिजिजू ने कहा कि इससे अधिक संख्या में आजतक किसी भी बिल पर लोगों की याचिकाएं नहीं आईं.
284 डेलिगेशन ने अलग-अलग कमेटी के सामने अपनी बात रखी है.
25 राज्यों के वक्फ बोर्ड ने अपना पक्ष रखा. पॉलिसी मेकर्स, विद्वानों ने भी अपनी बात कमेटी के सामने रखी हैं.
इस बिल का पॉजिटिव सोच के साथ विरोध करने वाले भी समर्थन करेंगे.

02 Apr 2025 | 12:24 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: लोकसभा में क्या है नंबरगेम?

लोकसभा में आज वक्फ संशोधन विधेयक पेश होगा. लोकसभा सांसदों की संख्या 543 है. ऐसे में बिल के समर्थन के लिए 543 वोट चाहिए.

बीजेपी+ 296
बीजेपी 240
टीडीपी 16
जेडीयू 12
शिवसेना(शिंदे) 7
एलजेपी 5
आरएलडी 2
जन सेना 2
जेडीएस 2
यूपीपी (लिबरल) 1
एजेपी 1
वॉयस ऑफ पीपुल पार्टी (मेघालय) 1
अपना दल 1
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा 1
अजासू 1
नेशनल पीपुल पार्टी 1
सिक्किम क्रांति पार्टी 1
जोराम पीपुल मोमेंट 1

कांग्रेस+
234

अन्य
14

02 Apr 2025 | 12:23 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: वक्फ संशोधन विधेयक पर BJP के वक्ता कौन?

वक्फ संशोधन विधेयक पर BJP के वक्ता- रविशंकर प्रसाद, अनुराग ठाकुर, संबित पत्रा, जगदंबिका पाल, पी पी चौधरी, निशिकांत दुबे, जस्टिस अभिजीत गांगुली, स्मिता उदय वाघ, कमलजीत सहरावत, तेजस्वी सूर्या

02 Apr 2025 | 12:22 pm

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: हमारी कमेटियां कांग्रेस जैसी नहीं- अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जो पॉइंट ऑफ ऑर्डर उठाया है.
भारत सरकार की कैबिनेट ने एक बिल अप्रूव करके सदन के सामने रखा.
सदन की ओर से ये बिल जेपीसी को दिया गया.
कमेटी ने सुविचारित रूप से अपना मत प्रकट किया.
वह मत फिर से कैबिनेट के सामने गया.
कमेटी के सुझाव कैबिनेट ने स्वीकार किए और संशोधन के रूप में किरेन रिजिजू लेकर आए हैं.
अगर ये कैबिनेट के अप्रूवल के बगैर आता तो पॉइंट ऑफ ऑर्डर रेज कर सकते थे.
ये कांग्रेस के जमाने जैसी कमेटी नहीं है.
हमारी कमेटियां दिमाग चलाती हैं.

02 Apr 2025 | 12:21 pm

Parliament Waqf Bill LIVE: वक्फ बिल पेश करने की प्रक्रिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिया जवाब

वक्फ बिल पेश करने की प्रक्रिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया.

उन्होंने कहा कि संसदीय समिति के सुझाव कैबिनेट ने स्वीकार किया

उस सुझाव को किरेन रिजिजू के माध्यम से यहां लेकर आए हैं.

02 Apr 2025 | 12:20 pm

Parliament Waqf Bill LIVE: वक्फ बिल पेश करने की प्रक्रिया पर केरल के सांसद ने सवाल उठाया

वक्फ बिल पेश करने की प्रक्रिया पर केरल के सांसद ने सवाल उठाया.
उन्होंने कहा कि संसदीय समिति किसी बिल में कोई बदलाव नहीं कर सकती.
वह केवल सुझाव दे सकती है.

02 Apr 2025 | 12:19 pm

Parliament Waqf Bill LIVE: लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश

संसदीय कार्य में किरेन रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा में वक्त बोर्ड संशोधन विधेयक, 2024 पेश कर दिया.
अब इस विधेयक पर निचले सदन में आठ घंटे तक चर्चा होगी.
सत्ता पक्ष को पांच घंटे का समय मिला है.
विपक्ष की ओर कांग्रेस से उप नेता गौरव गोगोई इस चर्चा की शुरुआत करेंगे.
सबकी नजर एनडीए की सहयोगी जेडीयू, टीडीपी और इंडिया गठबंधन में शामिल शिवसेना उद्धव गुट पर हैं.

02 Apr 2025 | 12:00 pm

Umariya News: टाइगर के हमले से महिला की मौत

उमरिया-
टाइगर के हमले से महिला की मौत
जंगल में महुआ बीनने गई थी महिला
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की घटना

02 Apr 2025 | 11:59 am

Guna News: मां और बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

गुना
मां और बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप
दहेज प्रताड़ना और हत्या का लगाया आरोप
राघोगढ़ थाना क्षेत्र का मामला

02 Apr 2025 | 11:59 am

Raipur News: कपड़े के शो रूम श्रीशिवम में 30 लाख रुपए की चोरी मामले में बड़ा अपडेट

रायपुर

कपड़े के शो रूम श्रीशिवम में 30 लाख रुपए की चोरी मामले में बड़ा अपडेट

शोरूम के काउंटर में जमा था तीन दिनों का कैश कलेक्शन

31 मार्च को बैंक ने जमा नहीं किया था कैश कलेक्शन

दुकान के किसी कर्मचारी के शामिल होने की आशंका

चोरी के बाद पांचवीं मंजिल से उतरा चोर

रस्सी से उतरते हुए चोटिल हुआ चोर

चोरी के बाद चोर के दो युवकों के साथ दोपहिया से भगाने के मिले क्लू

शो रूम बंद होने के कुछ समय पहले बुरखा पहन कर घुसा था चोर

रात भर शोरूम के गोदाम में छिपा रहा चोर

दुकान के कर्मचारियों को हुआ था बुरखा पहने युवक पर कुछ देर में हो गया था गायब

देर रात मौका पाकर काउंटर में रखी रकम निकाली

02 Apr 2025 | 11:58 am

Katni News: शराब दुकान खोलने के विरोध में चक्काजाम

कटनी
शराब दुकान खोलने के विरोध में चक्काजाम
राजीव गांधी वार्ड के लोग कर रहे प्रदर्शन
सत्य नारायण मंदिर के पास शराब दुकान खुलने से है नाराज
बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे सड़क पर बैठे

02 Apr 2025 | 11:58 am

Indore News: इंदौर में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत

इंदौर में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत..

जिला प्रशासन अधिकारियों ने स्कूल चले अभियान में लिया हिस्सा

कलेक्टर आशीष सिंह पहुंचे मुसाखेड़ी स्थित शासकीय स्कूल

इंदौर कलेक्टर ने बच्चों को क्लास में पढ़ाया…

02 Apr 2025 | 11:04 am

Hata News: असामाजिक तत्वों ने हनुमान जी की मूर्ति को मंदिर से बाहर निकाला

हटा
असामाजिक तत्वों ने हनुमान जी की मूर्ति को मंदिर से बाहर निकाला
घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
ग्रामीणों ने मूर्ति को मंदिर में रखा
पटेरा थाना क्षेत्र के तिरगढ़ गांव की घटना

02 Apr 2025 | 11:04 am

Waqf Amendment Bill : वक्फ बोर्ड बिल के समर्थन में मुस्लिम समाज

भोपाल

वक्फ बोर्ड बिल के समर्थन में मुस्लिम समाज…

बुर्का पहनकर बिल के समर्थन में मुस्लिम महिलाएं…

सैंकड़ों की संख्या में सड़क पर मुस्लिम समाज के लोग…

हाथ में थामें शुक्रिया मोदीजी के पोस्टर…

आनंदपुरा कोकता के लोग उतरे मैदान में…

बिल, संसद में पेश होने का समर्थन…

भोपाल के हताई खेड़ा डैम के पास मना रहे खुशी…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बैनर-पोस्टर के साथ जता रहे आभार, आतिशबाजी…

02 Apr 2025 | 11:04 am

Baikunthpur News: शासकीय हेचरी में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने का मामला

बैकुंठपुर
शासकीय हेचरी में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने का मामला
CM साय से मिले विधायक भैयालाल राजवाड़े
हेचरी को बीच शहर से हटाने की बात कही
मुख्यमंत्री ने परीक्षण करवाने की कही है बात
विधानसभा सत्र में ध्यानाकर्षण भी लगा चुके है
प्रेमाबाग इलाके में हेचरी के आसपास है आवासीय कालोनी
दुर्गंध और गंदगी से परेशान रहते है लोग

02 Apr 2025 | 11:03 am

Mandala News: पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़

मंडला
पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़
2 महिला नक्सली मारे जाने की खबर
बिछिया थाना के मुंडिदादर, गन्हेरिदादर के जंगल में मुठभेड़
1 SLR और भरमार बंदूक बरामद
सर्चिंग ऑपरेशन जारी
आधिकारिक पुष्टि नहीं

02 Apr 2025 | 11:03 am

Jabalpur News: अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई

जबलपुर
अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई
ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार
गोसलपुर थाना पुलिस की कार्रवाई

02 Apr 2025 | 11:03 am

Rajim News: घर में घुसकर तेंदुआ ने ग्रामीण पर किया हमला

राजिम
घर में घुसकर तेंदुआ ने ग्रामीण पर किया हमला
तेंदुआ के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
ग्रामीणों ने तेंदुआ को घर के अंदर किया कैद
वनांचल ब्लॉक छुरा के पंनडरीपानी का मामला

02 Apr 2025 | 9:54 am

Raipur News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज़

रायपुर

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज़

प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना

बारिश से तापमान में गिरावट के भी आसार, 2 से 3 डिग्री गिरेगा पारा

कल प्रदेश में सबसे गर्म रहा राजनांदगाँव, 39.5 डिग्री तापमान किया गया दर्ज

वही रायपुर में 38.4, बिलासपुर में 37.4,दुर्ग में 37.6 डिग्री तापमान किया गया दर्ज

02 Apr 2025 | 9:54 am

Harda News: बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री हादसे में हरदा जिले के 8 मजदूरो की मौत

हरदा अपडेट-
गुजरात के बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री में हादसा
हादसे में हरदा जिले के 8 मजदूरो की मौत
3 मजदूर घायल और 2 मजदूर लापता
पुलिस और प्रशासन का 5 सदस्यीय दल घटनास्थल के लिए रवाना
जनसंपर्क अधिकारी ने दी जानकारी

02 Apr 2025 | 9:53 am

Raipur News: टोल टैक्स वसूली के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

रायपुर

टोल टैक्स वसूली के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

NHAI ऑफिस के सामने कांग्रेस देगी धरना

कुम्हारी टोल प्लाजा में अवैध वसूली के खिलाफ उठेगी आवाज

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन

रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल

02 Apr 2025 | 9:53 am

Raipur News: 6 अप्रैल को बीजेपी मनाएगी स्थापना दिवस

रायपुर

6 अप्रैल को बीजेपी मनाएगी स्थापना दिवस

6 से 14 अप्रैल तक डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर बड़े स्तर पर आयोजन

7 से 12 अप्रैल के बीच भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधि गांवों का करेंगे दौरा

गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत भाजपा नेता व कार्यकर्ता अपने घरों पर फहराएंगे बीजेपी का झंडा

झंडा फहराने के बाद सेल्फी लेकर #भाजपा_विकसित_भारत के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे

02 Apr 2025 | 9:52 am

Chaitra Navratri 2025 Day 5: केंद्रीय जेल परिसर स्थित माता के मंदिर में भक्तों का लगा तांता

रायपुर

चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन आज

आज होगी मां कुष्मांडा की पूजा

रायपुर के केंद्रीय जेल परिसर स्थित माता के मंदिर में भक्तों का लगा तांता

02 Apr 2025 | 9:52 am

Ambikapur News: ताला तोड़कर दुकान में चोरी

अंबिकापुर
ताला तोड़कर दुकान में चोरी
3 लाख 50 हजार रू की चोरी
चोरी की घटना CCTV में हुई कैद
जांच में जुटी पुलिस
गांधीनगर थाना क्षेत्र का मामला

02 Apr 2025 | 9:52 am

Ambikapur News: ट्रांसपोर्टर पर जानलेवा हमला करने का मामला

अंबिकापुर
ट्रांसपोर्टर पर जानलेवा हमला करने का मामला
एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपी फरार
गाड़ी टकराने के बाद किया था ट्रांसपोर्टर पर हमला
गांधीनगर पुलिस ने की कार्रवाई

02 Apr 2025 | 9:51 am

Gurugram News: इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगी

गुरुग्राम, हरियाणा-
इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगी
करीब 20 फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर
घटना में कोई जनहानि की खबर नहीं
गुरुग्राम के सरस्वती एन्क्लेव इलाके की घटना

02 Apr 2025 | 9:51 am

Delhi News: संसद की मंजूरी के लिए दिल्ली में प्रदर्शन

दिल्ली- तेलंगाना OBC आरक्षण मामला
संसद की मंजूरी के लिए दिल्ली में प्रदर्शन
प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल होंगे
CM रेड्डी विधानसभा में 42% आरक्षण देने का ऐलान कर चुके
संसद की मंजूरी को लेकर जंतर-मंतर में करेंगे प्रदर्शन

02 Apr 2025 | 9:51 am

Delhi News: वक्फ संशोधन बिल को लेकर BJP की बैठक

दिल्ली-
वक्फ संशोधन बिल को लेकर BJP की बैठक
जेपी नड्डा के आवास पर देर रात हुई अहम बैठक
बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल रहे मौजूद
बैठक में केंद्रीय मंत्रियों ने बनाई रणनीति

02 Apr 2025 | 9:50 am

Delhi News: आज लोकसभा में पेश होगा वक्फ संशोधन बिल

दिल्ली-आज लोकसभा में पेश होगा वक्फ संशोधन बिल
लोकसभा में दोपहर 12 बजे पेश होगा वक्फ संशोधन बिल
वक्फ संशोधन बिल पर सदन में 8 घंटे चर्चा होगी
TDP और JDU बिल पर सरकार के साथ
कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने व्हिप जारी किया
लोकसभा में बहस के लिए भाजपा ने भी सांसदों को व्हिप जारी किया

02 Apr 2025 | 9:50 am

Balrampur News: हाथी के कुचलने से महिला की मौत

बलरामपुर
हाथी के कुचलने से महिला की मौत
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र का मामला

02 Apr 2025 | 9:50 am

Raipur News: छग स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के नाम पर बड़ी ठगी

रायपुर…

छग स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के नाम पर बड़ी ठगी…

कंपनी के बैंक खातों से 31 लाख 11 हजार 300 रुपए की ठगी….

कंपनी के बैंक खाते के 17 चेक से चंदन कुमार दास और अमित महतो के खाते में हुई ट्रांसफर…

दोनो नामों से कंपनी का नहीं है कोई लेनदेन…

बैंक द्वारा जारी चेक में छग स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लि. है दर्ज….

छग स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लि. लिखे चेक से हुआ पैसे ट्रांसफर…

BOI की राजबंधा मैदान स्थित ब्रांच में है कंपनी का खाता…

विद्युत मंडल सेवा भवन के मैनेजर ने दर्ज कराई FIR…

सरस्वती नगर थाना में अज्ञात ठगो के खिलाफ दर्ज हुई FIR….

02 Apr 2025 | 9:49 am

Jabalpur News: अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई

जबलपुर
अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई
ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार
गोसलपुर थाना पुलिस की कार्रवाई

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm