BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

Today News and LIVE Update 20 April 2025: रामबन में बारिश और भूस्खलन से भारी नुकसान, पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम योगी का आज कानपुर दौरा,जानें देशभर की बड़ी खबरें

Today News and LIVE Update 20 April 2025: रामबन में बारिश और भूस्खलन से भारी नुकसान, पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम योगी का आज कानपुर दौरा

tikesh KumarUpdated on 23 Apr 2025 | 10:05 am
Today News and LIVE Update 20 April 2025/Image Source- ANI

रामबन में बारिश और भूस्खलन से भारी नुकसान

Today News and LIVE Update 20 April 2025: रामबन भूस्खलन पर डिप्टी कमिश्नर बसीर-उल-हक चौधरी ने कहा, "लगातार बारिश और बादल फटने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बंद हो गया है। रामबन में मकान और होटल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बघाना गांव में भूस्खलन के कारण दो मकान ढह गए, जहां 3 लोगों की मौत हो गई। कुल मिलाकर 40-50 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 200-250 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं... हमारी स्थानीय टीम भी मौके पर लगी हुई है। QRT टीमें भी मौजूद हैं। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। NDRF की टीम रास्ते में है और सभी स्थानीय टीमें भी यहां तैनात हैं..."

पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम योगी का आज कानपुर दौरा

Today News and LIVE Update 20 April 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को प्रस्तावित कानपुर दौरे से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 अप्रैल को कानपुर आए। इस दौरे के दौरान वे घाटमपुर और पनकी पावर प्लांट सहित कुल चार महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। साथ ही, वह कानपुर में चल रही 19,728 करोड़ रुपये की 225 विकास परियोजनाओं की तैयारियों का जायजा भी लिया। सीएम योगी इस दौरे में घाटमपुर नेवेली पावर प्लांट, पनकी पावर प्लांट और कानपुर मेट्रो का निरीक्षण किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा स्थल की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरे में 19,728 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई 225 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की तैयारियों की समीक्षा की। ये परियोजनाएं कानपुर के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

Read More : Bomb Threat to Blast CM House: सीएम हाउस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मची अफरातफरी, तीन घंटे तक तलाशी अभियान में जुटी रही पुलिस की टीम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Today News and LIVE Update 20 April 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रविवार 20 अप्रैल का दिन विविध कार्यक्रमों में भागीदारी के साथ व्यस्त रहने वाला है। मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस रायपुर से प्रस्थान करेंगे। 11:45 बजे वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, जीई रोड रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे धर्म रक्षा महायज्ञ एवं सनातन संस्कृति सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री ऑडिटोरियम से रवाना होकर 12:45 बजे शहीद स्मारक भवन, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 1:15 बजे वे शहीद स्मारक भवन से प्रस्थान कर 1:25 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे और कुछ समय के लिए आरक्षित रहेंगे।

Read More : Gadchiroli Naxal Arrested News: नक्सल संगठन को करारा झटका! 40 लाख इनामी नक्सली दंपति समेत चार नक्सली गिरफ्तार, सी-60 कमांडो की हत्या में थे शामिल

CM मोहन यादव आज इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Today News and LIVE Update 20 April 2025: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बेहद व्यस्त और बहुआयामी कार्यक्रमों से भरा हुआ है। सुबह 11:40 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिन की शुरुआत राजगढ़ जिले के जीरापुर स्थित काछीखेड़ी गांव में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेकर करेंगे। दोपहर 1:00 बजे सीएम डॉ. यादव जावद पहुंचकर सीएम राइज स्कूल का उद्घाटन करेंगे। यह विद्यालय आधुनिक शिक्षा के लिए समर्पित रहेगा और ग्रामीण अंचलों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगा। दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री रामपुरा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव होगा गांधी सागर अभयारण्य, जहां वे चीता पुनर्वास कार्यक्रम के अंतर्गत एक नए चीते को जंगल में छोड़ेेंगे। यह प्रदेश की वन्यजीव संरक्षण नीति की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। शाम 5:40 बजे अपने पूरे दिन के दौरों और कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 5:40 बजे इंदौर पहुंचेंगे।

Read More : MP Teachers Bharti Exam Update: शिक्षक भर्ती परीक्षा आज से शुरू, डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, एग्जाम सेंटर जानें से पहले पढ़ें ये जरूरी बातें

मध्यप्रदेश में मौसम का हाल

Today News and LIVE Update 20 April 2025: मध्यप्रदेश में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी भोपाल में भले ही गर्म हवाओं के चलते एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई हो, लेकिन प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 42.2 डिग्री सेल्सियस था, जो शनिवार को 1 डिग्री घटकर 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह गिरावट बदलती हवाओं और हल्की नमी के कारण देखी गई है। हालांकि मौसम विभाग ने आज फिर से तापमान में थोड़ी बढ़त की संभावना जताई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान शिवपुरी में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह अब तक का इस सीजन का सबसे ऊंचा तापमान माना जा रहा है, जिससे वहां के नागरिकों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को 6 जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दिनभर तेज गर्म हवाएं चलने और तापमान में और बढ़ोतरी की आशंका है। येलो अलर्ट वाले जिले दमोह, सागर, सीधी, शिवपुरी, गुना और रतलाम हैं।

Read More : Train Tatkal Waiting List Update: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ी परेशानी... तत्काल वेटिंग लिस्ट 50 पार, राजधानी के लिए आज ट्रेनों में लंबी वेटिंग, टिकट भी बनना बंद

छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल

Today News and LIVE Update 20 April 2025: छत्तीसगढ़ में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश के कई जेलों में भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। शनिवार शाम को राजधानी रायपुर में मौसम का मिजाज बदला था और हलकी बारिश भी हुई थी। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति बनी हुई है और इसके साथ ही आज भी प्रदेश के कई स्थानों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों में दिन के तापमान में हल्की वृद्धि होगी और इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश भी होगी। आज राजधानी रायपुर में दिन का तापमान 41 डिग्री और रात में 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तेज हवा चलने के साथ-साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

23 Apr 2025 | 9:35 am

Jammu and Kashmir News: सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर
सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर
आतंकियों के पास से IED और हथियार बरामद
बारामूला को घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे

20 Apr 2025 | 5:28 pm

Raipur News: रायपुर में अवैध गैस रिफिलिंग रैकेट का खुलासा

रायपुर

रायपुर में अवैध गैस रिफिलिंग रैकेट का खुलासा

रायपुर के कांदुल में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग रैकेट पकड़ा गया

पुलिस ने दो आरोपियों, नीरज धनकर और दयालु साहू को किया गिरफ्तार

मौके से 12 गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और 15,300 रुपये नकद जब्त

मुखबिर की सूचना पर मुजगहन पुलिस ने की छापेमारी

एचपी और इंडेन के 9 घरेलू, 3 कमर्शियल सिलेंडर बरामद

मोटरसाइकिल, एक्टिवा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 55 नोजल कैप समेत डेढ़ लाख कीमत का सामान जब्त

मुजगहन थाना इलाके का मामला

20 Apr 2025 | 4:54 pm

Tikamgarh News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

टीकमगढ़-
नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार
गर्भवती होने पर खिलाई गर्भनिरोधक गोली
नाबालिग की हालत गंभीर, इलाज जारी
बड़ागांव थाना क्षेत्र का मामला

20 Apr 2025 | 4:46 pm

Rewa News: बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में 2 युवकों की मौत, 1 गंभीर

रीवा-
बस ने बाइक को मारी टक्कर
हादसे में 2 युवकों की मौत, 1 गंभीर
टक्कर मारने के बाद बस पलटी
12 यात्री हुए घायल, इलाज जारी
सेमरिया थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव की घटना

20 Apr 2025 | 4:46 pm

Sagar News: लव जिहाद का मामला, युवक पर FIR दर्ज

सागर
लव जिहाद का मामला
युवक पर हुआ FIR दर्ज
पोस्को और दुष्कर्म का मामला दर्ज
कोर्ट में पुलिस ने पहले युवती के कराए बयान
युवक को कोर्ट में किया पेश

20 Apr 2025 | 4:40 pm

Bhatapara News: कांग्रेस विधायक इंद्र साव के PSO ने की आत्महत्या

भाटापारा
कांग्रेस विधायक इंद्र साव के PSO ने की आत्महत्या
विधायक के PSO ने खुद को मारी गोली, मौत
एके 47 से खुद को मारी गोली
आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है
कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी

20 Apr 2025 | 4:32 pm

Jammu and Kashmir News: भारी बारिश से चिनाब नदी में जलस्तर बढ़ गया

रियासी, जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश से चिनाब नदी में जलस्तर बढ़ गया है। रियासी जिला प्रशासन ने फिलहाल के लिए राफ्टिंग पर भी रोक लगा दी है। कंट्रोल रूम अधिकारी आशिक हुसैन ने कहा, “कल रात से ही भारी बारिश हो रही है। हम पहाड़ी इलाके और नदी किनारे बसे गांव के लोगों को सूचित कर रहे हैं कि वे अपने माल-मवेशी नदी किनारे न ले जाएं क्योंकि पानी का बहाव बहुत तेज़ है… राफ्टिंग भी आज के लिए बंद कर दी गई है।”

20 Apr 2025 | 4:21 pm

Damoh News: पार्सल ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

दमोह-
पार्सल ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे
रेल्वे लाइन हुई बंद, रेल्वे के अधिकारी मौके पर
तीन गुल्ली के पास की घटना

20 Apr 2025 | 4:16 pm

Indore News: इंदौर में पानी का टैंकर खड़ा करने के दौरान हुए विवाद के वीडियो आए सामने

इंदौर : इंदौर में पानी का टैंकर खड़ा करने के दौरान हुए विवाद के वीडियो आए सामने

वीडियो में घर के बाहर कार में तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहे चिंटू चौकसे समर्थक

बीजेपी समर्थक कपिल पाठक के घर के बाहर खड़ी कार में भी की गई थी तोड़फोड़

20 Apr 2025 | 4:14 pm

Chhatarpur News: मारपीट करने वाले डॉक्टर राजेश मिश्रा पर FIR दर्ज

छतरपुर- अपडेट

बुजुर्ग के साथ मारपीट करने का मामला
मारपीट करने वाले डॉक्टर राजेश मिश्रा पर FIR दर्ज
18 अप्रैल को जिला अस्पताल में की थी मारपीट
वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई
नौगांव थाना का मामला
FIR के बाद हेल्थ डायरेक्टर ने थमाया नोटिस

 

20 Apr 2025 | 3:45 pm

Bhind News: लोडिंग वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भिंड
लोडिंग वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
हादसे में 1 युवक और 1 बच्चे की मौत
NH 719 पर हुआ हादसा
मालनपुर थाना क्षेत्र की घटना

20 Apr 2025 | 3:30 pm

Lormi News: सीएम विष्षुदेव साय ने कहा आदिवासी सबसे बडे हिन्दू

लोरमी
सीएम विष्षुदेव साय ने कहा आदिवासी सबसे बडे हिन्दू
बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने किया पलटवार
कहा- हिंदू मुस्लिम का सर्टिफिकेट बांटने के लिए मुख्यमंत्री बने हैं ?
उन्हें अब हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई की राजनीति से बाहर आना चाहिए

20 Apr 2025 | 3:22 pm

Jabalpur News: जिम में एक्सरसाइज के दौरान हुई मौत का मामला

जबलपुर

जिम में एक्सरसाइज के दौरान हुई मौत का मामला

मृतक के परिजन पहुँचे गोल्ड जिम

जिम संचालक से घटना दिनांक के सीसीटीवी फुटेज मांगने पर हुआ विवाद

विवाद की खबर पाकर जिम पहुंची पुलिस से भी जिम संचालक उलझा

गोरखपुर थाना पहुँचे मृतक के परिजन और जिम संचालक

दोनों पक्षों में थाने में हुआ समझौता

18 अप्रैल को गोल्ड जिम में 52 साल के यतीश सिंघई की एक्सरसाइज करते हुई थी मौत

गोरखपुर थाना क्षेत्र में स्थित है गोल्ड जिम

20 Apr 2025 | 3:03 pm

Jashpur News: सान क्रेडिट कार्ड में फर्जीवाड़ा, आरोपी सेंट्रल बैंक का मैनेजर औरंगाबाद से गिरफ्तार

जशपुर: किसान क्रेडिट कार्ड में फर्जीवाड़ा
आरोपी सेंट्रल बैंक के मैनेजर औरंगाबाद से गिरफ्तार
ग्रामीणों के नाम पर निकाला था लोन
बागबहार पुलिस की कार्रवाई

20 Apr 2025 | 2:38 pm

Raipur News: 20 IPS का तबादला, बदले गए 10 जिलों के पुलिस अधीक्षक

रायपुर
20 IPS का तबादला
10 जिलों के बदले गए पुलिस अधीक्षक
सरगुजा और राजनांदगांव के आईजी बदले गए
दीपक झा सरगुजा रेंज के IG
विजय अग्रवाल बने दुर्ग SP
अभिषेक शांडिल्य होंगे राजनांदगांव IG
सूरज सिंह बनाए गए धमतरी- SP
विजय पांडेय को जांजगीर-चांपा का प्रभार
भावना गुप्ता बनी बलौदा बाजार की एसपी
लक्ष्मी शर्मा खैरागढ़ के पुलिस अधीक्षक बनाए गए
बालोद एसपी बने योगेश कुमार पटेल
त्रिलोक बंसल SP STF बघेरा
लक्ष्य शर्मा होंगे खैरागढ़ SP
पुष्कर शर्मा सेनानी वीआईपी वाहिनी माना

20 Apr 2025 | 2:01 pm

Pendra News: अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

पेंड्रा- अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
बेचने के लिए कर रहा था ग्राहक की तलाश
युवक हरजितेन्द्र सिंह गिरफतार
पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत की कार्यवाही
गौरेला पुलिस ने की कार्यवाही

20 Apr 2025 | 1:44 pm

Pendra News: कलेक्टर ने पटवारियों की ली बैठक

पेंड्रा: कलेक्टर ने पटवारियों की ली बैठक
4 पटवारियों के इंक्रीमेंट पर रोक
काम में प्रगति नहीं लाने पर कार्रवाई
1 पटवारी को कलेक्टर ने दी चेतावनी
2 कोटवार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

20 Apr 2025 | 1:30 pm

Bhilai News: कुम्हारी टोल में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

भिलाई: कुम्हारी टोल में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
टोल वसूली बंद करने की कर रहे मांग
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय भी पहुंचे
4 थाने की पुलिस मौके पर

20 Apr 2025 | 1:16 pm

Pendra News: 4 साल के बच्चे को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, हुई मौत

पेंड्रा- 4 साल के बच्चे को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर
स्कॉर्पियो की टक्कर से बच्चे की हुई मौत
घर के बाहर खेलने के दौरान हुआ हादसा
धनपुर गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस

20 Apr 2025 | 1:08 pm

Indore News: बीजेपी लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है: जीतू पटवारी

इंदौर में कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे की गिरफ्तारी पर बोले जीतू पटवारी..

लगातार बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है…

जिला प्रशासन पुलिस इनके लिए काम कर रहे है..

प्रदेश भर में हमारे कार्यकताओं को परेशान किया जा रहा झूठे केस लगाए जा रहे है…

चिंटू चौकसे को जेल भेजके हमें डरा नहीं सकते है,मैं डीजीपी से मुलाकात करूंगा…

गुना SP के तबादले पर बोले

सरकार का चाल चरित्र चेहरा सामने आया है ..

यह SP और कलेक्टर को नौकर बनना चाहते हैं …

तबादले की मैं निंदा करता हूं

20 Apr 2025 | 1:08 pm

Vidisha News: त्थर खदानों पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा-
पत्थर खदानों पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
खदानों से निकले पत्थरों पर चला रहे बुलडोजर
वन विभाग की जमीन पर 10 वर्ग किलो मीटर में है खदान
2 ट्रक और 4 ट्रैक्टरों-ट्राली भी की गई जब्त
7 रेंज के 60 से अधिक वन रक्षक और अधिकारी तैनात
वन विभाग की जमीन पर लंबे समय से किया जा रहा था उत्खनन
अवैध गतिविधियों में संलग्न 4 वन रक्षकों को किया गया सस्पेंड
अतिक्रमण मुक्त फॉरेस्ट की जमीन पर किया जाएगा प्लांटेशन
विभाग ने 4 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की
गंजबासौदा उदयपुर क्षेत्र का मामला

20 Apr 2025 | 12:37 pm

Raisen News: NH45 पर हाइवे किनारे मिली युवक की लाश

रायसेन-
NH45 पर हाइवे किनारे मिली युवक की लाश
4 दिन पुरानी बताई जा रही लाश
बरेली पुलिस मौके पर पहुंची

20 Apr 2025 | 12:23 pm

Bilaspur News: डॉ डेथ पर बिलासपुर में एक और FIR

बिलासपुर-
डॉ डेथ पर बिलासपुर में एक और FIR
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ल की मौत के मामले में FIR
अपोलो अस्पताल में फर्जी डॉ ने किया था ऑपरेशन
अपोलो प्रबंधन के खिलाफ भी किया गया मामला दर्ज
फर्जी डॉ नरेंद्र जॉन केम दमोह से हो चुका है गिरफ्तार
सरकण्डा थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

20 Apr 2025 | 11:37 am

Pendra News: मरवाही में छात्रा के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म

पेंड्रा अपडेट-
मरवाही में छात्रा के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म
छात्रा के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
शिक्षक के अलावा एक अन्य युवक ने भी किया दुष्कर्म
छात्रा की शिकायत पर दोनों के खिलाफ जुर्म दर्ज
शिक्षक के खिलाफ मरवाही थाने में जुर्म दर्ज
शिक्षक मरवाही क्षेत्र का है निवासी
युवक के खिलाफ पेंड्रा थाने में हुआ जुर्म दर्ज
युवक पेंड्रा क्षेत्र का है निवासी
दोनों आरोपी हिरासत में
पुलिस कर रही है पूछताछ

20 Apr 2025 | 11:36 am

Mandla News: नर्मदा नदी में डूबी 2 बच्चियां

मण्डला-
नर्मदा नदी में डूबी 2 बच्चियां
परिजनों ने एक बच्ची को सुरक्षित निकाला
एक लापता बच्ची की तलाश जारी
SDERF की टीम कर रही रेस्क्यू
महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुंभ स्थल घाट की घटना

20 Apr 2025 | 11:35 am

Singrauli News: NCL के हैवी ब्लास्टिंग से गिरा मकान

सिंगरौली-
NCL के हैवी ब्लास्टिंग से गिरा मकान
घर के अंदर बैठी लड़की दबी
निजी अस्पताल में इलाज जारी
मोरवा थाना क्षेत्र की घटना

20 Apr 2025 | 11:07 am

Guna News: गुना SP के तबादले पर शुरू हुई सियासत

गुना SP के तबादले पर शुरू हुई सियासत

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अब्बास हफ़ीज़ ने X पर लिखा…

गुना सांप्रदायिक विवाद के दौरान एसपी साहब को सच बोलना भारी पड़ा।

एसपी गुना ने अपने पहले बयान में कहा था कि कोई पथराव की घटना नहीं हुई है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद।

एसपी गुना का पहला बयान था कि ग़लत रूट पर जुलूस ले जाया गया और भीड़ में मस्जिद पर रुक कर नारेबाजी की जिससे विवाद की स्तिथि बनी।

मैंने 6 दिन पहले शंका जताई थी कि एसपी साहब की ईमानदारी की सज़ा यह सरकार जल्द दे सकती है और आज एसपी साहब हटा दिए गए हैं। मुख्यमंत्री का साफ़ संदेश है कि उनकी सरकार दंगाइयों को हित में काम करेगी।

20 Apr 2025 | 11:06 am

Bhopal News: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की बैठक शुरू

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की बैठक शुरू…

अहमदाबाद अधिवेशन के फैसलों पर हो ही चर्चा…

आगामी सन्गठन के कार्यक्रमों को लेकर बनाई जा रही रणनीत..

मध्यप्रदेश में होना है कांग्रेस का प्रांतीय अधिवेशन..

पंचायत, मोहल्ला कमेटियों को लेकर बनाई जाएगी गाइडलाइंस..

प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी , पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत पदाधिकारी मौजूद..

20 Apr 2025 | 11:05 am

Pendra News: छात्रा के साथ दुष्कर्म

पेंड्रा- छात्रा के साथ दुष्कर्म
आरोपी शिक्षक युगल किशोर दिनकर पर FIR
एक अन्य युवक पर भी लगाया दुष्कर्म का आरोप
मरवाही और पेंड्रा थाना में दोनों पर FIR दर्ज

20 Apr 2025 | 11:05 am

Ujjain News: ऑयल मिल में लगी भीषण आग

उज्जैन-
ऑयल मिल में लगी भीषण आग
4 दमकलों की मदद से आग पर पाया काबू
शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी आग
घटना में कोई जनहानि नहीं

20 Apr 2025 | 10:32 am

Gwalior News: डिजिटल अरेस्ट के जरिए प्रदेश की सबसे बड़ी ठगी का मामला,

ग्वालियर
डिजिटल अरेस्ट के जरिए प्रदेश की सबसे बड़ी ठगी का मामला,
डिजिटल अरेस्ट के मामले में SIT का बड़ा एक्शन,
SIT ने उज्जैन से मैनेजर, महिला कैशियर सहित 6 लोगों को किया गिरफ्तार,
उज्जैन के बंधन बैंक में ट्रांसफर हुए थे 10 लाख रुपए,
बंधन बैंक के कर्मचारी ही ठगी की रकम को निकालने और फ्रीज होने से बचाने में करते थे मदद,
ग्वालियर की रामकृष्ण मिशन संस्था के सचिव स्वामी सुप्रदिप्तानंद को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे थे 2 करोड़ 52 लाख,
पुलिस को डिजिटल अरेस्ट की केस में मिली है बड़ी सफलता।

20 Apr 2025 | 10:32 am

Morena News: हर्ष फायरिंग का वीडियो आया सामने

मुरैना- हर्ष फायरिंग का वीडियो आया सामने
शादी समारोह में युवक हर्ष फायरिंग करते आ रहे नजर
कैलारस थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है वीडियो

20 Apr 2025 | 10:32 am

Indore News: नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिग ब्रेकिंग

इंदौर : नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीजेपी कार्यकर्ता कपिल पाठक की शिकायत पर दर्ज किया गया था केस

मामले में कुल आठ लोगों के खिलाफ दर्ज की गई थी नामजद एफआईआर

चिंटू चौकसे के समर्थकों ने थाने के बाहर की नारेबाजी

चिंटू चौकसे को गिरफ्तार कर एमवाय हॉस्पिटल में मेडिकल के लिए ले जाया गया

20 Apr 2025 | 10:31 am

Balodabazar News: युवती से छेड़छाड़ मामले में कार्रवाई

बलौदाबाजार-
युवती से छेड़छाड़ मामले में कार्रवाई
युवती से कुछ लोगों ने की थी छेड़छाड़
पीड़ित युवती ने SP से की थी शिकायत
मामूली धारा में कार्रवाई की शिकायत की थी
SP ने भाटापारा शहर थाना TI और SI को किया लाइन अटैच

20 Apr 2025 | 10:31 am

Rewa News: प्रयागराज रीवा हाइवे पर फिल्मी स्टाइल में गुंडागर्दी

रीवा-
प्रयागराज रीवा हाइवे पर फिल्मी स्टाइल में गुंडागर्दी
दो वाहनों में आए बदमाशों ने की तोड़फोड़
8 अज्ञात बदमाशों ने कार में लाठी डंडों से की तोड़फोड़
कार सवार लोगों के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल
देर रात गढ़ थाना क्षेत्र के घूमा गांव की घटना

20 Apr 2025 | 10:30 am

Mandsaur News: चोरों के हौसले बुलंद

मंदसौर: चोरों के हौसले बुलंद
रेलवे स्टेशन रोड पर दो बाइक की चोरी
घटना CCTV कैमरे में हुई कैद
सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना

20 Apr 2025 | 10:30 am

Gwalior News: तिरुपति के लड्डुओं में मिलावट का मामला,

ग्वालियर
तिरुपति के लड्डुओं में मिलावट का मामला,
CBI ने दाल बाजार के तेल व घी कारोबारियों को नोटिस देकर किया तलब,
सीपी ट्रेडिंग कंपनी मैना वाली गली के नितिन अग्रवाल उर्फ मोनू,
व्यापारी मोहित अग्रवाल,
अजीत कुमार-राकेश कुमार को सीबीआई का नोटिस,
इन सभी कारोबारियों का घी व तेल का व्यवसाय है,
सीबीआई दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक कार्रवाई कर रही है।

20 Apr 2025 | 10:30 am

Jabalpur News: बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

जबलपुर

बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

आज लार्डगंज थाने का घेराव कर विरोध जताएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

सुपर मार्केट से लार्डगंज थाने तक पैदल यात्रा निकाल शाम 4 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता करेगें विरोध प्रदर्शन

20 Apr 2025 | 10:29 am

Janjgir News: नहर में मिली युवक की लाश

जांजगीर-
नहर में मिली युवक की लाश
शनिवार को निकला था घर से
नवागढ़ के नेगुरडीह गांव का मामला
सारागांव का रहने वाला था मृतक

20 Apr 2025 | 10:29 am

Raipur News: पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज आज लोरमी जाएंगे

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज आज लोरमी जाएंगे

बेटी बचाओ न्याय यात्रा में शामिल होंगे

इसको लेकर पुरंदर मिश्रा ने कहा

दीपक बैज पीसीसी अध्यक्ष है, उन्हें कही आने जाने से हमने भी रोका है

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भाजपा का नारा है

कांग्रेस क्या बेटी बचाएगी,

दीपक बैज आज अपनी कुर्सी बचाने में लगे ही, अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे है

जनता ने इनको रास्ता बता दिया है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ के लायक नहीं ही

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am