Home » Madhya Pradesh » Train Tatkal Waiting List Update: Passengers' problems increased
Train Tatkal Waiting List Update: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ी परेशानी… तत्काल वेटिंग लिस्ट 50 पार, राजधानी के लिए आज ट्रेनों में लंबी वेटिंग, टिकट भी बनना बंद
Ads
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ी परेशानी...Train Tatkal Waiting List Update: Passengers' problems increased during summer vacations!
इंदौर: Train Tatkal Waiting List Update: गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है। इंदौर से दिल्ली के बीच चलने वाली सात प्रमुख ट्रेनों में आज लंबी वेटिंग लिस्ट देखी जा रही है। स्थिति यह है कि तत्काल कोटे की वेटिंग भी 50 के पार पहुंच गई है जिससे यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहे हैं।
Train Tatkal Waiting List Update: मालवा एक्सप्रेस और निजामुद्दीन सुपरफास्ट जैसी लोकप्रिय ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। यहां तक कि ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल्स पर भी “बुकिंग बंद” का नोटिफिकेशन आ रहा है। यात्रियों को मजबूरी में वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करने या वैकल्पिक साधनों की तलाश करनी पड़ रही है।
Train Tatkal Waiting List Update: ग्रीष्मकालीन अवकाश, स्कूलों की छुट्टियां और पर्यटन सीजन के चलते ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। खासतौर पर दिल्ली, आगरा, जयपुर, हरिद्वार जैसे पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।