UP News : इस पार्क में तैयार हुआ अत्याधुनिक स्केटिंग ग्राउंड, युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को कहा- धन्यवाद

Ads

UP News : इस पार्क में तैयार हुआ अत्याधुनिक स्केटिंग ग्राउंड, युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को कहा- धन्यवाद

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 07:41 PM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 07:46 PM IST

UP News/Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • जनेश्वर मिश्र पार्क में आधुनिक स्केटिंग ग्राउंड तैयार
  • खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया
  • सुरक्षित और आधुनिक खेल सुविधा से युवाओं को नया अवसर मिला

लखनऊ। UP News : राजधानी के जनेश्वर मिश्र पार्क में तैयार हुए अत्याधुनिक स्केटिंग ग्राउंड ने अब सिर्फ एक खेल सुविधा नहीं, बल्कि हजारों बच्चों और युवाओं के सपनों को नई दिशा दे दी है। इस पहल के लिए खिलाड़ियों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के प्रति गहरा आभार जताया है।

उभरती खेल प्रतिभाओं की नई उड़ान का संकेत

खिलाड़ियों द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में इस परियोजना को “दूरदर्शी और युवा-केंद्रित नेतृत्व का परिणाम” बताया गया है। पत्र में कहा गया कि जहां पहले बच्चे सड़कों पर जोखिम उठाकर अभ्यास करते थे, वहीं अब उन्हें सुरक्षित, आधुनिक और प्रेरणादायक वातावरण मिल रहा है। बच्चों के शब्दों में भावनाओं की झलक साफ दिखी। उन्होंने कहा कि आपने हमें सड़कों से निकालकर स्टेडियम तक पहुंचाया है, अब हमारा लक्ष्य स्टेडियम से अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंचना है। यह कथन न केवल खुशी का इजहार है, बल्कि प्रदेश में उभरती खेल प्रतिभाओं की नई उड़ान का संकेत भी है (UP News)।

खिलाड़ियों ने 16 जुलाई 2022 की उस मुलाकात को भी याद किया, जब उन्होंने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखी थीं। उनका कहना है कि उस दिन मिला आश्वासन आज जमीन पर उतरा दिखाई दे रहा है। (UP News) एक ऐसा स्केटिंग ग्राउंड, जो वचनबद्धता और संवेदनशील शासन का प्रतीक बन गया है।

 

युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति

इस पहल को खेल अवसंरचना के विस्तार से कहीं आगे देखा जा रहा है। यह युवाओं के आत्मविश्वास, ऊर्जा और भविष्य निर्माण का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। “युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति” के संकल्प को साकार करते हुए यह कदम उत्तर प्रदेश को खेल प्रतिभाओं का मजबूत केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।

कोच अंजनी कुशवाहा के साथ-साथ आद्विका चौरसिया, श्रुति श्रीवास्तव, नफीसा नवाज, वृद्धि कश्यप, सुजैन नवाज, प्रीत मिश्रा, अव्याना सिंह, सिद्धि ऋषिता चतुर्वेदी, सांविका, अजान खान, समायरा, आयमान के. काकोर, शिवाय पाठक, शाहजैब नवाज, हैदर नवाज, गोत्रा देशपांडे, आश्चर्य खरे, राघवन श्रीवास्तव, निखिल यादव, एशन राज सिंह और निर्मल तंवर भाटी समेत कई खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। (UP News)

 

ये भी पढ़ें

स्केटिंग ग्राउंड कहाँ बनाया गया है?

यह लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में बनाया गया है।

इस सुविधा से किसे फायदा होगा?

स्केटिंग और अन्य खेलों से जुड़े बच्चों और युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।

खिलाड़ियों ने किसके प्रति आभार जताया?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

पहले खिलाड़ी कहाँ अभ्यास करते थे?

पहले कई खिलाड़ी सड़कों पर असुरक्षित तरीके से अभ्यास करते थे।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

युवाओं को सुरक्षित, आधुनिक और बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराना।

ताजा खबर