MP Crime: किसी और के साथ इश्क लड़ा रही थी पत्नी! शक हुआ तो पति ने कर दिया ये कांड, बच्चों की भी नहीं की परवाह
किसी और के साथ इश्क लड़ा रही थी पत्नी! शक हुआ तो पति ने कर दिया ये कांड, Wife was having an affair with someone else! Husband did this act …

उज्जैनः MP Crime मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर रोड स्थित ग्राम सिंहदेवाला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली पारिवारिक विवाद ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
MP Crime मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिंहदेवाला निवासी शंभू सिंह राजपूत (40) का अपनी पत्नी सामू भाई (35) के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि शंभू सिंह शराब पीने का आदी था और आए दिन अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह कर उससे झगड़ा करता था। इसी विवाद के चलते उसने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे सामू भाई गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सामू भाई को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए महिदपुर रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, जब पुलिस ने शंभू सिंह की तलाश शुरू की, तो पता चला कि वह अपने खेत में एक नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और महिदपुर शासकीय अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया इस घटना के बाद मृतक दंपति के दो मासूम बच्चे अंकित (15) और युवराज (11) अनाथ हो गए हैं। इस दुखद घटना ने न केवल परिवार को बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस कर रही जांच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि शंभू सिंह शराब पीने का आदी था और पत्नी के चरित्र को लेकर अक्सर विवाद करता रहता था। इसी तनाव ने इस हृदयविदारक घटना को जन्म दिया।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Wife was having an affair with someone else! Husband did this act when he got suspicious
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm