IRCTC Vikalp Scheme : टेंशन फ्री होगा सफर! वेटिंग टिकट का झंझट खत्म करने आई IRCTC की ये खास सर्विस, ऐसे मिलेगी दूसरी ट्रेन में खाली बर्थ

IRCTC का Opt Vikalp फीचर वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को बिना अतिरिक्त शुल्क दूसरी ट्रेन में कंफर्म सीट दिलाने का मौका देता है।

IRCTC Vikalp Scheme : टेंशन फ्री होगा सफर! वेटिंग टिकट का झंझट खत्म करने आई IRCTC की ये खास सर्विस, ऐसे मिलेगी दूसरी ट्रेन में खाली बर्थ

IRCTC Vikalp Scheme / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: April 26, 2026 / 06:43 pm IST
Published Date: April 26, 2026 6:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वेटिंग टिकट पर भी मिल सकती है कंफर्म सीट
  • बिना अतिरिक्त पैसे दूसरी ट्रेन में सीट अलॉटमेंट
  • Opt Vikalp फीचर से आसान और सुरक्षित यात्रा

नई दिल्ली : IRCTC Vikalp Scheme ट्रेन में सफर करने वालों के लिए वेटिंग टिकट हमेशा एक बड़ी चिंता का विषय रहता है। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि IRCTC का ऑप्ट विकल्प (Opt Vikalp) फीचर यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस फीचर की मदद से अगर आपकी मूल ट्रेन में टिकट कंफर्म नहीं होती है, तो सिस्टम खुद-ब-खुद उसी रूट की दूसरी ट्रेन में आपको कंफर्म सीट दिलाने की कोशिश करता है।

Confirm Train Ticket Tips एक्स्ट्रा पैसे देने की नहीं है जरूरत

यह फीचर उन यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है जिनकी टिकट चार्ट बनने तक वेटिंग लिस्ट में रह जाती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको दूसरी ट्रेन के लिए अलग से टिकट बुक करने या एक्स्ट्रा पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ती।

Opt Vikalp Feature IRCTC कैसे उठाएं फायदा?

बुकिंग के समय: टिकट बुक करते समय Other Preferences सेक्शन में जाकर Opt Vikalp को टिक करें। बुकिंग के बाद: Booked Ticket History में जाकर संबंधित टिकट को चुनें, थ्री-डॉट्स पर क्लिक करें और Opt Vikalp को एक्टिव कर दें। यहाँ आप अपनी पसंद की वैकल्पिक ट्रेनों की लिस्ट भी चुन सकते हैं।

दूसरी ट्रैन में कंफर्म कर दी जाती है सीट

जैसे ही आपकी मूल ट्रेन का चार्ट तैयार होता है और आपकी टिकट वेटिंग में रहती है, सिस्टम ऑटोमैटिक तरीके से वैकल्पिक ट्रेनों में खाली बर्थ की तलाश करता है। यदि सीट उपलब्ध होती है, तो आपकी टिकट दूसरी ट्रेन में कंफर्म कर दी जाती है। इस स्मार्ट फीचर से न केवल यात्रा सुरक्षित होती है, बल्कि रिफंड के झंझट और यात्रा रद्द होने के डर से भी मुक्ति मिलती है।

इन्हें भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.