RR vs SRH, IPL 2026 Highlights: हैदराबाद के इन दो खिलाड़ियों ने वैभव के शतक पर फेरा पानी, राजस्थान को 5 विकेट से रौंदा, यहां जानें मैच का आंखों देखा हाल

हैदराबाद के इन दो खिलाड़ियों ने वैभव के शतक पर फेरा पानी, राजस्थान को 5 विकेट से रौंदा, RR vs SRH, IPL 2026 Highlights and Update

RR vs SRH, IPL 2026 Highlights: हैदराबाद के इन दो खिलाड़ियों ने वैभव के शतक पर फेरा पानी, राजस्थान को 5 विकेट से रौंदा, यहां जानें मैच का आंखों देखा हाल
Modified Date: April 26, 2026 / 12:17 am IST
Published Date: April 26, 2026 12:17 am IST

नई दिल्लीः RR vs SRH, IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। जयपुर में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में हैदराबाद ने 229 रन का विशाल लक्ष्य 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया।टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की कप्तानी पैट कमिंस कर रहे थे। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद को शुरुआत में झटका लगा, जब ट्रेविस हेड महज 6 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने पारी को संभाला और शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अभिषेक ने 29 गेंदों पर 57 रन बनाए, जबकि ईशान ने 31 गेंदों में 74 रनों की विस्फोटक पारी खेली। मध्यक्रम में हेनरिक क्लासेन (29 रन) और नीतीश रेड्डी (36 रन) ने अहम योगदान दिया। अंत में निचले क्रम के बल्लेबाजों ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। टीम के अब 8 मैचों में 10 अंक हो गए हैं। इतने ही अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स चौथे स्थान पर है, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण हैदराबाद आगे है।

वैभव का शतक बेअसर (RR vs SRH, IPL 2026 Highlights)

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने की।वैभव ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 15 गेंदों में अर्धशतक और 36 गेंदों में शतक पूरा किया। हालांकि, शतक के तुरंत बाद वह आउट हो गए। ध्रुव जुरेल ने भी शानदार अर्धशतक लगाया और वैभव के साथ शतकीय साझेदारी की। कप्तान रियान पराग (7 रन) सस्ते में आउट हो गए, जबकि डोनोवन फरेरा ने 33 रन बनाए। शिमरोन हेटमायर भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। हालांकि, इतने बड़े स्कोर के बावजूद राजस्थान की गेंदबाजी हैदराबाद के बल्लेबाजों के सामने टिक नहीं सकी और टीम को हार का सामना करना पड़ा।

ऐसे रही राजस्थान की बल्लेबाजी

राजस्थान की पारी का आगाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने किया। वैभव ने पहले ही ओवर में 4 छक्के लगाए। लेकिन तीसरे ओवर में यशस्वी अपना विकेट गंवा बैठे। लेकिन वैभव ने 15 गेंदों में फिफ्टी लगाई और फिर रुके ही नहीं। इसी बीच ध्रुव जुरेल ने भी फिफ्टी लगाई और वैभव के साथ शतकीय साझेदारी की। लेकिन 13वें ओवर में उनका विकेट गिर गया। लेकिन वैभव जमे रहे। उन्होंने 36 गेंदों में शतक पूरा किया। हालांकि, वो अगले ही गेंद पर आउट हो गए। साकिब हुसैन ने वैभव का विकेट लिया। कप्तान रियान पराग 8 गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हो गए। पैट कमिंस ने उनका विकेट लिया। डोनोवन फरेरा 33 रन बनाकर ईशान मलिंगा की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। शिमरोन हेटमायर का भी बल्ला भी नहीं चला। प्रफुल हिंगे की गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।