Kumbh Special Train From Bihar: महाकुंभ पहुंचने के लिए अब नहीं होगी कोई दिक्कत! ये ट्रेनें आपको पहुंचाएगी प्रयागराज, जान लें समय और तारीख
महाकुंभ पहुंचने के लिए अब नहीं होगी कोई दिक्कत! Kumbh Special Train From Bihar: Now there will be no problem to reach Maha Kumbh

Railway Bharti 2025 | Image Credit : File
पटनाः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम नदी पर महाकुंभ मेले का आयोजन हो जाने जा रहा है। महांकुभ मेले का शुभारंभ पौष पूर्णिमा को दिन 13 जनवरी 2025 से होगा और 26 फरवरी 2025 महाशिवरात्रि के दिन लगभग 45 दिनों तक चलेगा। इस दौरान देश-विदेश से लाखों-करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज में आएंगे। महाकुंभ मेले में शामिल होने वालों को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। बिहार की बात करें यहां से रेलवे कई ट्रेने चलाने जा रहा है। इनमें से अधिकांश ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं, जबकि कुछ ट्रेनों में वेटिंग भी है।
05285/05286 जयनगर-झूंसी-जयनगर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
यह ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गाजीपुर सिटी और वाराणसी के रास्ते चलेगी. 05285 जयनगर-झूंसी कुंभ मेला स्पेशल 10, 24 एवं 31 जनवरी और 28 फरवरी को जयनगर से 23.50 बजे खुलेगी. अगले दिन 01.00 बजे दरभंगा, 03.30 बजे मुजफ्फरपुर, 04.35 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 12.40 बजे वाराणसी और 15.45 बजे झूंसी पहुंचेगी. वापसी में यह गाड़ी (05286) 11 एवं 25 जनवरी, एक फरवरी और 01 मार्च को झूंसी से 17.45 बजे खुलकर 21.05 बजे वाराणसी, अगले दिन 04.05 बजे हाजीपुर, 05.10 बजे मुजफ्फरपुर, 08.10 बजे दरभंगा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 10.15 बजे जयनगर पहुंचेगी।
05295/05296 दरभंगा-झूंसी-दरभंगा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
यह ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गाजीपुर सिटी और वाराणसी के रास्ते चलेगी। 05295 दरभंगा-झूंसी कुंभ मेला स्पेशल 25 जनवरी, 15 और 22 फरवरी एवं 01 मार्च को दरभंगा से 21.00 बजे खुलेगी। अगले दिन 22.30 समस्तीपुर, 23.25 बजे मुजफ्फरपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 07:05 बजे वाराणसी और 10:00 बजे झूंसी पहुंचेगी। वापसी में (05296) 26 जनवरी, 16 एवं 23 फरवरी और 02 मार्च को झूंसी से 12:10 बजे खुलेगी। 15:35 बजे वाराणसी, अगले दिन 22:40 बजे हाजीपुर, 23:45 बजे मुजफ्फरपुर, अगले दिन 01:00 बजे समस्तीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 02:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। बता दें कि इस दोनों मेला स्पेशल ट्रेनों में एसएलआरडी के 02, शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 07 कोच समेत कुल 16 कोच होंगे। प्रयागराज में हो रहे कुंभ मेला स्पेशल गाड़ियों के संचालन की घोषणा से श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों में खुशी देखी जा रही है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: महाकुंभ मेला 13 जनवरी 2025 से शुरू होगा और 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। यह मेला लगभग 45 दिनों तक चलेगा।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Kumbh Special Train From Bihar: Now there will be no problem to reach Maha Kumbh
Indian Railways
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pm