Indore Fire News: EV चार्जिंग से शुरू हुई तबाही! फिर बंद दरवाजों में फंसा रहा परिवार… सिलेंडर ब्लास्ट से 8 की मौत, CM डॉ. मोहन यादव ने जताया गहरा शोक
Indore Fire News: EV चार्जिंग से शुरू हुई तबाही! फिर बंद दरवाजों में फंसा रहा परिवार… सिलेंडर ब्लास्ट से 8 की मौत, CM डॉ. मोहन यादव ने जताया गहरा शोक

Indore Fire News
- इंदौर अग्निकांड
- 8 जिंदगियां राख
- 3 मासूम भी जिंदा जले
शॉर्ट सर्किट से भड़की आग में 8 की मौत (Indore house fire news)
Indore Fire News: बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कई गैस सिलेंडर रखे हुए थे। पुलिस ने मौके से कुल 8 सिलेंडर बाहर निकाले हैं, जिनमें से दो सिलेंडर में ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के चलते अतिरिक्त सिलेंडर रखे गए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज हो रहा था और उसी के चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ। आग तेजी से गैलरी तक पहुंची, जहां सिलेंडर और केमिकल ड्रम रखे थे। इसके बाद लगातार धमाके हुए और देखते ही देखते तीन मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया।इंदौर में 7 लोगों की मौत कैसे हुई ? बिजनेसमैन मनोज पुगलिया के घर के गेट पर EV चार्ज हो रही थी। चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ। घर की गैलरी में कुछ सिलेंडर और केमिकल ड्रम रखे थे। आग इन तक पहुंची। कई धमाके हुए। 3 मंजिला घर चपेट में आ गया। घर के गेट इलेक्ट्रॉनिक थे। बिजली… https://t.co/BkpH2kwu2y pic.twitter.com/61FzLPrBb9
— Sachin Gupta (@Sachingupta) March 18, 2026
CM डॉ. मोहन यादव ने जताया गहरा शोक (Madhya Pradesh fire tragedy)
Indore Fire Incident: हादसे के दौरान एक बड़ी समस्या यह भी रही कि घर के इलेक्ट्रॉनिक गेट बिजली सप्लाई बंद होने के कारण लॉक हो गए थे। इससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। पुलिस और राहत टीम को दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। गौरतलब है कि मृतक विजय सेठिया इंदौर में कैंसर का इलाज कराने के लिए बिहार से आए थे। इस दर्दनाक हादसे पर CM डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।इंदौर में हुई अग्नि दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। हादसे में दिवंगत नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 18, 2026
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: प्रारंभिक जांच के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहन के चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से पूरे घर में फैल गई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Indore Fire News
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm