Indore Fire News: EV चार्जिंग से शुरू हुई तबाही! फिर बंद दरवाजों में फंसा रहा परिवार… सिलेंडर ब्लास्ट से 8 की मौत, CM डॉ. मोहन यादव ने जताया गहरा शोक

Indore Fire News: EV चार्जिंग से शुरू हुई तबाही! फिर बंद दरवाजों में फंसा रहा परिवार… सिलेंडर ब्लास्ट से 8 की मौत, CM डॉ. मोहन यादव ने जताया गहरा शोक

Indore Fire News: EV चार्जिंग से शुरू हुई तबाही! फिर बंद दरवाजों में फंसा रहा परिवार… सिलेंडर ब्लास्ट से 8 की मौत, CM डॉ. मोहन यादव ने जताया गहरा शोक

Indore Fire News/Image Source: IBC24

Modified Date: March 18, 2026 / 12:26 pm IST
Published Date: March 18, 2026 12:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इंदौर अग्निकांड
  • 8 जिंदगियां राख
  • 3 मासूम भी जिंदा जले

इंदौर: Indore Fire News:   मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाली अग्निकांड की घटना सामने आई है, जहां एक भीषण आग में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हादसे में मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं तनय (8 वर्ष), राशि (10 वर्ष) और छोटू (22 वर्ष)। इसके अलावा घर के मालिक मनोज पुगलिया (65 वर्ष) और उनके साले विजय सेठिया (65 वर्ष) की भी मौत हो गई। वहीं तीन महिलाओं बहू सिमरन, सुमन और टीनू की भी इस हादसे में जान चली गई।

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग में 8 की मौत (Indore house fire news)

Indore Fire News: बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कई गैस सिलेंडर रखे हुए थे। पुलिस ने मौके से कुल 8 सिलेंडर बाहर निकाले हैं, जिनमें से दो सिलेंडर में ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के चलते अतिरिक्त सिलेंडर रखे गए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज हो रहा था और उसी के चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ। आग तेजी से गैलरी तक पहुंची, जहां सिलेंडर और केमिकल ड्रम रखे थे। इसके बाद लगातार धमाके हुए और देखते ही देखते तीन मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया।

CM डॉ. मोहन यादव ने जताया गहरा शोक (Madhya Pradesh fire tragedy)

Indore Fire Incident:  हादसे के दौरान एक बड़ी समस्या यह भी रही कि घर के इलेक्ट्रॉनिक गेट बिजली सप्लाई बंद होने के कारण लॉक हो गए थे। इससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। पुलिस और राहत टीम को दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। गौरतलब है कि मृतक विजय सेठिया इंदौर में कैंसर का इलाज कराने के लिए बिहार से आए थे। इस दर्दनाक हादसे पर CM डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।