US Iran Airstrike: ईरान पर गिराए 5000 पाउंड के बम, होर्मुज के पास अमेरिका का बड़ा हमला! मिसाइल साइट्स पर बरसाए बंकर बस्टर बम
US Iran Airstrike: ईरान पर गिराए 5000 पाउंड के बम, होर्मुज के पास अमेरिका का बड़ा हमला! मिसाइल साइट्स पर बरसाए बंकर बस्टर बम
US Iran Airstrike/Image Source: ANI
- अमेरिकी ने ईरान पर 5000 पाउंड बम गिराए
- अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दी जानकारी
- होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के समुद्र तट पर हमला किया
US Iran Airstrike: मध्य पूर्व में तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जहां अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। ताजा घटनाक्रम में अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित ईरानी मिसाइल ठिकानों पर 5000 पाउंड के बंकर बस्टर बम गिराए हैं।
5000 पाउंड बमों से दहला खाड़ी क्षेत्र (Israel Iran war update)
US Iran Airstrike: अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, यह हमला उन मिसाइल साइट्स को निशाना बनाकर किया गया, जो अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही के लिए गंभीर खतरा बन रही थीं। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है, और यहां किसी भी तरह का सैन्य तनाव वैश्विक अर्थव्यवस्था पर सीधा असर डाल सकता है। इस सैन्य कार्रवाई के बाद पूरे मध्य पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। ईरान ने इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। वहीं, रूसी और ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास भी हमलों की खबरें सामने आई हैं, जिससे परमाणु सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
U.S. Central Command tweets, “Hours ago, U.S. forces successfully employed multiple 5,000-pound deep penetrator munitions on hardened Iranian missile sites along Iran’s coastline near the Strait of Hormuz. The Iranian anti-ship cruise missiles in these sites posed a risk to… pic.twitter.com/4MfAktkMQP
— ANI (@ANI) March 18, 2026
US Iran Airstrike: दूसरी ओर, इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने तेहरान में बासीज सुरक्षा बलों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए लगातार बमबारी जारी रखी है। इस बीच लेबनान स्थित चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह ने भी इजराइल के उत्तरी क्षेत्रों पर रॉकेट हमले तेज कर दिए हैं, जिससे संघर्ष और भड़क गया है। इस पूरे घटनाक्रम ने खाड़ी क्षेत्र को एक बड़े संकट में धकेल दिया है। कई देशों ने बढ़ते तनाव पर चिंता जताई है और हालात को काबू में करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज करने की मांग की है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर अब इस बात पर टिकी है कि यह संघर्ष किस दिशा में आगे बढ़ता है और क्या इसे बड़े युद्ध में बदलने से रोका जा सकता है।

Facebook


