Indore Love Jihad Case: ‘अजय’ की प्रोफाइल के पीछे छिपा था ‘सलमान’, युवती से संबंध बनाकर किया ऐसा कांड, पोल खुली तो बोला “बजरंग दल हमारा बाप है’
इंदौर में एक युवक ने सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवती से दोस्ती की और प्यार का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसने धर्म परिवर्तन का …

Indore Love Jihad Case
- इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के ज़रिए युवती के साथ धोखाधड़ी
- आरोपी ने धर्म परिवर्तन का दबाव डालने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी
- हिंदू संगठनों की मदद से आरोपी पकड़ा गया और पुलिस ने कार्रवाई शुरू की
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर ज़िले से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहाँ सलमान नामक एक युवक ने अजय बनकर एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उस पर MP religious conversion धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। आरोपी ने युवती के फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम करने की भी धमकी दी। इस पूरी घटना की जानकारी युवती ने पुलिस और हिंदू संगठनों को दी। हिंदू संगठनों की मदद से युवती ने आरोपी को पकड़वाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अजय के नाम से बनाई थी प्रोफाइल
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र का है। यहाँ इंस्टाग्राम पर सलमान ने ‘अजय यादव’ नाम से (Fake Instagram profile )फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवती से दोस्ती की। देखते ही देखते दोनों के बीच दोस्ती बढ़ गई और युवक ने प्यार का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में जब युवती को उसकी असली पहचान का पता चला और उसने इसका विरोध किया, तो मामला सामने आया।
HINDU SANGTHAN हिन्दू संगठन की मदद से पकड़ाया आरोपी
युवती के विरोध करने पर सलमान ने उसके फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। Indore crime युवक के लगातार दबाव से परेशान होकर पीड़ित युवती ने इसकी सूचना पुलिस और हिंदू संगठनों को दी। पीड़िता ने हिंदू संगठनों की मदद से आरोपी को पकड़वाया।
"लव जिहाद पाप है, बजरंग दल हमारा बाप है।"
Madhya Pradesh latest news इस दौरान हिंदू संगठनों के कुछ युवकों ने आरोपी को पकड़कर उसका वीडियो भी बनाया। वीडियो में आरोपी यह कहते हुए दिखाई देता है: "लव जिहाद पाप है, बजरंग दल हमारा बाप है।"पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए युवती की शिकायत पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र का है
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Youth Arrested for Forcing Religious Conversion
इंदौर
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am