Indore News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के घर चोरी की कोशिश, CCTV में कैद हुए 5 नकाबपोश बदमाश, मचा हड़कंप
Indore News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के घर चोरी की कोशिश, CCTV में कैद हुए 5 नकाबपोश बदमाश, मचा हड़कंप Jeetu Patwari house theft attempt

Indore News
- जीतू पटवारी के घर चोरी की कोशिश,
- CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश,
- पुलिस कर रही तलाश,
इंदौर : Indore News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर चोरी का प्रयास होने से हड़कंप मच गया। यह घटना इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बिजलपुर स्थित उनके आवास पर घटी। बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व देर रात चार से पाँच अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर चोरी की कोशिश की। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई जिससे पुलिस को जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
Indore News: सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बदमाशों ने पहले मुख्य गेट के आसपास निगरानी की और फिर घर के अंदर घुसने का प्रयास किया। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता के कारण चोरी सफल नहीं हो सकी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है।
Read More : पंजाब में बाढ़ से मचा हाहाकार! अब तक 46 लोगों की मौत, 2 हजार गांव पानी-पानी, 3.87 लाख से अधिक लोग प्रभावित
Indore News: सीसीटीवी में दिख रही तस्वीरों के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। यह घटना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1: यह घटना इंदौर के बिजलपुर क्षेत्र में उनके आवास पर, देर रात (एक दिन पूर्व) हुई थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Indore News: Attempt of theft at Congress state president Jeetu Patwari's house
इंदौर
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm