Indore Teacher Scandal: सरकारी स्कूल में शिक्षक की काली करतूत, चौथी की छात्राओं से करता था अश्लील हरकत, अब PMO ने लिया संज्ञान
सरकारी स्कूल में शिक्षक की काली करतूत, चौथी की छात्राओं से करता था अश्लील हरकत…Indore Teacher Scandal: Government school teacher

Indore Teacher Scandal | Image Source | Symbolic Image
- 9 साल बाद जागा सिस्टम,
- अश्लील हरकत पर अब PMO ने लिया संज्ञान,
- मुख्यमंत्री सचिव को भेजी जांच,
इंदौर: Indore Teacher Scandal: इंदौर के ग्रामीण इलाके के एक शासकीय स्कूल के शिक्षकों द्वारा कक्षा चौथी की छात्राओं के साथ वर्ष 2016 में की गई घिनौनी हरकत और दो अर्थों में बात किए जाने के मामले में अब प्रधानमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है और जांच प्रदेश के मुख्यमंत्री के सचिव को भेजी है। पूरे मामले का खुलासा सूचना के अधिकार के अंतर्गत मिली जानकारी के बाद हुआ और घटना के नौ साल बाद प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा एक शिकायत पर संज्ञान लेने की बात सामने आई है।
Read More : मां के साथ आपत्तिजनक हालत में था अजनबी, बेटे ने देख लिया पूरा कांड, फिर जो हुआ जानकर कांप उठेगा रूह
Indore Teacher Scandal: इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के एक शासकीय प्राथमिक स्कूल के दो शिक्षकों द्वारा कक्षा चौथी की कुछ छात्राओं ने अपने परिजनों के साथ वर्ष 2016 में शिकायत की थी। छात्राओं ने तत्कालीन कलेक्टर को दिए आवेदन में शिक्षकों द्वारा वॉशरूम जाने पर टिप्पणी करने और अश्लील कमेंट करने की शिकायत की थी। इस मामले में तत्कालीन कलेक्टर ने जांच एसडीएम को सौंपी थी जहां एसडीएम ने जांच रिपोर्ट तैयार कर शिक्षकों द्वारा उक्त घटनाक्रम किए जाने की पुष्टि की थी।
Indore Teacher Scandal: शिक्षकों, परिजनों और स्कूल में पदस्थ अन्य शिक्षकों के बयान के आधार पर दोनों शिक्षकों पर एक-एक लाख रुपए के बॉन्ड ओवर लगाए जाने और आपराधिक मामला दर्ज करने की बात लिखी गई थी। साथ ही दोनों शिक्षकों को मानसिक रूप से विकृत भी बताया गया था। इस पूरे मामले में जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो इंदौर के आरटीआई एक्टिविस्ट ने पूरे मामले में डिमांड ऑफ जस्टिस के तहत शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय को की थी जिसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव को अग्रिम कार्रवाई करने के लिए केस भेजा है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना वर्ष 2016 की है, जब कक्षा चौथी की छात्राओं ने शिक्षकों पर अश्लील टिप्पणी और दोअर्थी बात करने की शिकायत की थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Indore Teacher Scandal: Government school teacher's dark deeds, he used to do obscene acts with fourth grade girl students
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm