BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Indore Transgender News: पहले ट्रांसजेंडर को बनाया लड़की, फिर युवक मिटाता रहा हवस, मन नहीं भरा तो कर दिया ये कांड, 23 साल की किन्नर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। पूरा मामला क्या है, इस खबर में पढ़िए…

indore transgender news

indore transgender news

muskan mishra
Published: 13 Nov 2025 | 1:40 pmModified: 13 Nov 2025 | 1:46 pm
HIGHLIGHTS
  1. इंदौर में ट्रांसजेंडर ने दोस्त पर रेप, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए।
  2. आरोपी ने पीड़िता पर लड़की बनने का दबाव बनाया और शादी का झांसा दिया।
  3. युवराज ने डॉक्टर की मदद से ट्रीटमेंट शुरू कराया और 25 लाख रुपए ठग लिए।

Indore Transgender News: इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां 23 साल की एक ट्रांसजेंडर ने अपने ही दोस्त पर रेप, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे लड़की बनने के लिए दबाव बनाया और अब तक 25 लाख रुपए ठग लिए। इस गंभीर मामले की शिकायत ट्रांसजेंडर ने इंदौर के विजयनगर थाने में दर्ज कराई है।

पारिवारिक कार्यक्रम में हुई थी दोनों की मुलाकात

पीड़िता ने बताया कि उनकी पहचान युवराज राजपूत नाम के आरोपी से एक पारिवारिक कार्यक्रम में हुई थी। इसके बाद दोनों की बातचीत सोशल मीडिया पर बढ़ गई और युवराज इंदौर में मिलने आया। मिलने के दौरान पीड़िता का कहना है कि युवराज ने जबरन संबंध बनाए और शादी का झांसा देकर उस पर लड़की बनने का दबाव डालना शुरू किया।

युवराज ने इस उद्देश्य के लिए एक डॉक्टर से अपॉइंटमेंट भी कराया, जिससे पीड़िता का ट्रीटमेंट शुरू हुआ। वहीं, इस दौरान युवराज ने पीड़िता से अलग-अलग जरूरतों के बहाने करीब 25 लाख रुपए भी ठग लिए। सूत्रों के मुताबिक, युवराज ने इस राशि का इस्तेमाल एक कार खरीदने में किया। जब पीड़िता ने शादी की बात उठाई, तो युवराज ने मना कर दिया।

पीड़िता ने लगाया गंभीर आरोप

पीड़िता का आरोप है कि युवराज की यह साजिश सुनियोजित और शातिराना थी। उसने धोखे से न सिर्फ आर्थिक लाभ उठाया बल्कि मानसिक और शारीरिक रूप से भी पीड़िता को परेशान किया। पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद में विजयनगर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

विजयनगर थाने में दर्ज हुआ मामला

विजयनगर थाना पुलिस ने ट्रांसजेंडर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी, जिनमें रेप, ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी और अप्राकृतिक कृत्य शामिल हैं। अधिकारियों ने यह भी कहा कि आरोपी को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा और मामले की जांच के दौरान सबूत इकट्ठा किए जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें :-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: मामला इंदौर के विजयनगर थाना में दर्ज किया गया है

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Indore Transgender News: First the transgender was made a girl, then the young man kept satisfying his lust

शहर की खबरें
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am