MP News: हेलमेट नहीं तो जुगाड़ सही! दूध की टंकी का ढक्कन पहन पहुंचा पेट्रोल भरवाने, वीडियो वायरल होने पर पंप सील
MP News: हेलमेट नहीं तो जुगाड़ सही! दूध की टंकी का ढक्कन पहन पहुंचा पेट्रोल भरवाने, वीडियो वायरल होने पर पंप सील

MP News
- दूध की टंकी का ढक्कन बना हेलमेट,
- IBC24 की खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन,
- प्रशासन ने पेट्रोल पंप किया सील,
इंदौर: Indore News: इंदौर में IBC24 की खबर का एक बार फिर से बड़ा असर देखने को मिला है। शहर में बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के आदेश के बाद कुछ लोग अजीबोगरीब जुगाड़ अपनाने लगे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एक युवक दूध की टंकी का ढक्कन अपने सिर पर रखकर पेट्रोल भरवाता नजर आया।
MP News: IBC24 ने इस वीडियो को प्रमुखता से दिखाया और सवाल उठाया कि आखिर कैसे पेट्रोल पंप संचालक कलेक्टर के आदेशों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इंदौर का जिला प्रशासन हरकत में आया और मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। वीडियो में पंप के पीछे लगे पोस्टर के आधार पर स्पष्ट हो गया कि यह पेट्रोल पंप इंदौर का ही है।
MP News: जांच में पाया गया कि यह वीडियो नेमावर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप का है। जिला प्रशासन की टीम जब मौके पर पहुँची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो पुष्टि हो गई कि वायरल वीडियो इसी पंप का है। इसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि अब नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। IBC24 लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को उठाता रहेगा और सिस्टम की जवाबदेही तय करता रहेगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "बिना हेलमेट पेट्रोल नियम इंदौर" कलेक्टर के आदेश के तहत हाल ही में लागू किया गया है ताकि दोपहिया वाहन चालकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाई जा सके।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: MP News: Man reaches to fill petrol wearing milk tank lid, pump sealed after video goes viral
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm