Online Dating App Fraud in Indour : डेटिंग एप यूज करने वाले सावधान! 150 लोग हुए शिकार, आपके साथ भी हो सकता है ऐसा अश्लील कांड
इंदौर : Online Dating App Fraud in Indour इन दिनों युआओं में डेटिंग ऐप की चलन बढ़ गयी है। जिससे ठगी करने वालों ने अब युवाओं को फंसाने के लिए …

Online Dating App Fraud in Indore: image source- File
इंदौर : Online Dating App Fraud in Indour इन दिनों युआओं में डेटिंग ऐप की चलन बढ़ गयी है। जिससे ठगी करने वालों ने अब युवाओं को फंसाने के लिए ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स का सहारा लेना शुरू कर दिया है। डेटिंग ऐप के जाल में फंसकर ठगों के शिकार के आंकड़े बेहद चौकाने वाले है। केवल इंदौर में ही 2024 में इस तरह के 158 मामले सामने आए थे। डेटिंग ऐप्स से बढ़ते ठगी के मामलों को देखते हुए लोगो को अलर्ट किया है। एडिशनल डीसीपी राजेश डंडोतिया ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स को लेकर लोगो को सतर्क किया है। उन्होंने बताया कि कैसे लोग डेटिंग के नाम पर अलग-अलग तरह की ऐप डाउनलोड करते हैं। फिर ठग अश्लील वीडियोज और अश्लील पोस्ट के जरिए उन्हें जाल में फंसा लेते हैं।
Online Dating App Fraud in Indour इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश डंडोतिया ने बताया कि में डेटिंग एप के माध्यम से पहले आपको जाल में फसाया जाता है। पहले लड़की की फेक आईडी बनाकर जाल में फंसाते है। मैसेज के माध्यम से दोस्ती करते है फिर न्यूड वीडियो कॉल किया जाता था। जिसके बाद वह वीडियो रिकॉर्ड करके ब्लैकमेलिंग कर पैसा ठगते है। बीते वर्ष 158 शिकायत टिंडर ऐप और ऐसे ही कई डेटिंग ऐप के माध्यम से साइबर ठगी की गई है। जिसमें सभी मामलों में शिकायत दर्ज कर 13 लाख रुपए से अधिक की राशि भी बरामद की गई है। खास बात यह की इन शिकायतों में अधिकतर शिकायते बुजुर्गो की है।
आखिर ऑनलाइन डेटिंग फ्रॉड से कैसे बचें ?
Online Dating App Fraud in Indour एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया की जब भी इस तरह के डेटिंग ऐप के माध्यम से कोई कॉल या वीडियो कॉल आए, तो फोन न उठाएं। अगर आप उठा भी लें तो तुरंत अपने मोबाइल के वीडियो कैमरे को बंद कर लें। क्योकि सेक्सटॉर्शन के ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें वीडियो कॉल उठाते ही सामने वाले शख्स को अश्लील वीडियो से कनेक्ट कर दिया जाता है और फिर उस वीडियो को सोशल मीडिया में पोस्ट कर ब्लैकमेल कर ठगी करते है। मीडिया के माध्यम से सभी लोगों से अनुरोध है कि किसी भी अनजाने नंबर से वीडियो कॉल को न उठाएं। लड़कियों की फर्जी आईडी बनाकर न्यूड वीडियो कॉल किए जाने के मामले सामने आए हैं, जिसमें कई लोग फंस जाते हैं'।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इंदौर में 2024 में डेटिंग ऐप्स के माध्यम से 158 ठगी के मामले सामने आए हैं, जिसमें अधिकतर शिकायतें बुजुर्गों की हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Online Dating App Fraud in Indore: Dating app users beware!...
इंदौर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm