Raja Raghuvanshi Murder Case: “सोनम से सारे रिश्ते खत्म, अब राजा के लिए लड़ाई लड़ेंगे”, राजा रघुवंशी के परिवार से मिलने के बाद सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी का बड़ा बयान
सोनम से सारे रिश्ते खत्म, अब राजा के लिए लड़ाई लड़ेंगे…Raja Raghuvanshi Murder Case: All relations with Sonam are over, now will fight

Raja Raghuvanshi Murder Case | Image Source | IBC24
- सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी राजा के घर पहुंचे,
- गोविंद रघुवंशी ने राजा के परिजनों से मुलाकात की,
- सोनम से सभी रिश्ते खत्म, हम राजा के परिवार के साथ हैं- गोविंद रघुवंशी,
इंदौर: Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में सोनम रघुवंशी को हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। हत्या के खुलासे के बाद जहां एक ओर राजा रघुवंशी का परिवार गहरे सदमे में है वहीं सोनम का परिवार भी टूट चुका है।
Raja Raghuvanshi Murder Case: आज अचानक सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी राजा के घर पहुंचे। वहां उन्होंने राजा के परिजनों से मुलाकात की। घर पहुंचते ही गोविंद ने राजा की मां के पैर छुए और उन्हें गले लगाकर फूट-फूट कर रोने लगे। यह दृश्य वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम कर गया।
#WATCH राजा रघुवंशी हत्याकांड | इंदौर, मध्य प्रदेश: सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने कहा, "सोनम ने खुद को दोषी नहीं माना है। उससे कोई संपर्क नहीं हुआ है... हमने उससे सभी संबंध तोड़ लिए हैं... हम राजा रघुवंशी की ओर से लड़ेंगे..." pic.twitter.com/3mawpkriGa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2025
Raja Raghuvanshi Murder Case: गोविंद ने मीडिया से बातचीत में कहा की हमने सोनम से सभी रिश्ते खत्म कर दिए हैं। उसका जो भी पक्ष है उससे हमें कोई लेना-देना नहीं। सोनम ने खुद को दोषी नहीं माना है लेकिन हमारे लिए अब केवल राजा और उसके परिवार की पीड़ा ही सबसे अहम है। हम राजा के परिवार के साथ हैं और उन्हीं की ओर से न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस मामले में सोनम रघुवंशी को हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, हालांकि सोनम खुद को दोषी नहीं मानती है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Big statement by Sonam brother Govind Raghuvanshi after meeting Raja Raghuvanshi's family, "All relations with Sonam are over, now will fight for Raja"
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm