IPL 2026 RCB vs SRH: कुछ देर में होगा IPL 2026 का आगाज, काली पट्टी बांधकर उतरेंगे RCB के खिलाड़ी, सामने आई ये बड़ी वजह
कुछ देर में होगा IPL 2026 का आगाज, काली पट्टी बांधकर उतरेंगे RCB के खिलाड़ी, IPL 2026 RCB vs SRH Update: RCB Players Black Band

IPL 2026 RCB vs SRH. Image Source- RCB X Handle
नई दिल्ली। IPL 2026 RCB vs SRH Update इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से होगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में आरसीबी के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे। फ्रेंचाइजी ने इस फैसले के पीछे भावनात्मक कारण बताया है। दरअसल, पिछले वर्ष टीम के खिताब जीतने के बाद इसी स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 प्रशंसकों की जान चली गई थी। इन्हीं दिवंगत प्रशंसकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आरसीबी ने यह पहल की है।
फ्रेंचाइजी द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि टीम ‘आरसीबी फैमिली’ के उन 11 सदस्यों को सम्मान देगी, जिन्होंने 4 जून की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपनी जान गंवाई। खिलाड़ियों द्वारा वॉर्म-अप के दौरान 11 नंबर की विशेष जर्सी पहनने के साथ-साथ मैच के दौरान ब्लैक आर्मबैंड धारण किया जाएगा। इसके अलावा, स्मृति के स्थायी प्रतीक के रूप में स्टेडियम में 11 सीटें खाली रखी जाएंगी, जो उन प्रशंसकों को समर्पित होंगी, जिनका योगदान और समर्थन हमेशा टीम के साथ जुड़ा रहेगा।
RCB तीनों डिपार्टमेंट में बैलेंस्ड
बेंगलुरु की टीम बैटिंग, बॉलिंग और ऑलराउंडर तीनों डिपार्टमेंट में बैलेंस्ड है। बैटिंग में विराट कोहली और फिल सॉल्ट जैसे शानदार ओपनर हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल के लिए घरेलू सीजन कमाल का रहा है। पडिक्कल या वेंकटेश अय्यर इस बार नंबर तीन पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड और जितेश शर्मा ने भी IPL 2025 में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। वहीं, रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या से इस सीजन भी टीम को धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वेंकटेश अय्यर के आने से टीम का बैटिंग ऑर्डर अब और भी ज्यादा संतुलित दिख रहा है। जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम और जैकब डफी अहम बॉलर होंगे।
SRH का टॉप ऑर्डर मजबूत
हैदराबाद एक बार फिर अपने टॉप ऑर्डर पर निर्भर होगी। अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और ईशान किशन से हैदराबाद को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान शुरुआती मुकाबलों में कप्तानी करते नजर आएंगे। हेनरिक क्लासन पिछले सीजन टीम से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। फिनिशर के तौर पर अनिकेत वर्मा ने IPL 2025 में प्रभावित किया था। नीतीश रेड्डी और लियम लिविंगस्टन से भी हैदराबाद टीम को काफी उम्मीदें होंगी। टीम का बॉलिंग यूनिट कमजोर नजर आ रहा है। कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट तेज गेंदबाजी अटैक की कमान संभालेंगे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Khelo India Youth Games 2026: गरीबी से जंग, बांस से शुरुआत… अब खेलो इंडिया में चमका ‘बाबूलाल’, जुनून ने इस खेल में दिलाया मेडल!
- Chhattisgarh LPG Supply Rule News: साय सरकार ने बढ़ाया LPG सिलेंडर का वितरण कोटा.. अब कैंटीन, होटल और रेस्टोरेंट को मिलेगी इतने फ़ीसदी की सप्लाई
- Bilaspur Resort Deer Meat: CG के इस रिसॉर्ट में चुपचाप हो रहा था ये कांड, रंगे हाथों पकड़े गए इतने युवक, मैनेजर भी शामिल
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: IPL 2026 RCB vs SRH Update: RCB Players Black Band
IPL 2026
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 amभारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास
02 Oct 2026 | 7:30 am