RCB VS MI Match Tickets Raipur: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, कल से बिकेगी IPL की टिकट, इस वेबसाइट से होगी टिकट की ऑनलाइन बिक्री

RCB VS MI Match Tickets Raipur: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, कल से बिकेगी IPL की टिकट, इस वेबसाइट से होगी टिकट की ऑनलाइन बिक्री

RCB VS MI Match Tickets Raipur: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, कल से बिकेगी IPL की टिकट, इस वेबसाइट से होगी टिकट की ऑनलाइन बिक्री

RCB VS MI Match Tickets Raipur | Photo Credit: AI

Modified Date: May 2, 2026 / 11:43 am IST
Published Date: May 2, 2026 11:43 am IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर में 10 और 13 मई को दो बड़े आईपीएल मैच होंगे
  • टिकट बिक्री केवल RCB की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर होगी
  • RCB और MI की टीमें 8 मई से रायपुर में मौजूद रहेंगी

रायपुर: RCB VS MI Match Tickets Raipur छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, राजधानी में होने वाले दो हाईवोल्टेज आईपीएल मैचों (IPL matches) लिए टिकटों की बिक्री कल से शुरू हो रही है। अगर आप भी टिकट खरीदने का सोच रहे हैं तो RCB की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टिकट (Raipur Match Tickets Online) खरीद सकते हैं।

RCB की वेबसाइट से होगी टिकट की ऑनलाइन बिक्री

Raipur IPL Match Tickets Price दरअसल, RCB ने अपने सोशल मीडिया एक्स एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि कल से मैच के टिकट RCB की ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप पर ही मिलेंगे। RCB ने किक्रेट प्रेमियों को ये भी सलाह दी है कि किसी दूसरी वेबसाइट या ऐप से निकली टिकट न खरीदें।

रायपुर में 10 और 13 मई को होना है मुकाबला

आपको बता दें कि राजधानी रायपुर में 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) vs मुंबई इंडियंस और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। अब तक अपडेट के मुताबिक आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां 6 दिन तक रहेगी। टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।