Vande Bharat: विधानसभा में ‘जाम’ की चर्चा पर हुआ हंगामा, सीएम पर लगा शराब पीकर सदन में आने का आरोप, क्यों उठी एल्कोमीटर जांच की मांग?
Punjab Assembly Special Session News: पंजाब विधानसभा में कार्यवाही के दौरान विधायक सुखपालखैरा और मुख्यमंत्री मान के बीच जमकर जुबानी जंग हुई।
Punjab Assembly Special Session News/Image Credit: ANI X Handle
- पंजाब विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा हुआ।
- विधायक सुखपाल सिंह खैरा और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच जमकर जुबानी जंग हुई।
- दोनों ही नेताओं ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।
Punjab Assembly Special Session News: नई दिल्ली: पंजाब की सियासत में आज उस वक्त हड़कंप मच गया। जब विधानसभा का विशेष सत्र अखाड़े में तब्दील हो गया। भगवंत मान सरकार ने सांसदों के पाला बदलने और बागी विधायकों की अटकलों के बीच यह सत्र बुलाया था, लेकिन कार्यवाही शुरू होते ही मुद्दा विकास से हटकर व्यक्तिगत आरोपों पर आ गया।
सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच जमकर जुबानी जंग हुई। खैरा ने सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान शराब पीकर सदन में आए हैं। इस आरोप ने सत्ता पक्ष को आगबबूला कर दिया। विवाद तब और बढ़ गया जब भगवंत मान ने खैरा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, तू तो मेरी बेटी के बारे में भी अपशब्द बोलता है। (Punjab Assembly Special Session News) मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए यहां तक कह दिया कि, खैरा का मानसिक इलाज विधानसभा के खर्च पर कराया जाना चाहिए।
Punjab Assembly Special Session News: मामले ने तब नया मोड़ ले लिया जब नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मांग की कि, सच्चाई जानने के लिए सदन में मौजूद सभी विधायकों का ‘एल्कोमीटर टेस्ट’ कराया जाए। इस मांग पर हंगामा इतना बढ़ा कि, कांग्रेस विधायकों ने ‘शराबी मुख्यमंत्री मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।
अब सवाल ये उठता है कि, क्या पंजाब के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा के (Punjab Assembly Special Session News) लिए बुलाया गया ये विशेष सत्र सिर्फ व्यक्तिगत छींटाकशी की भेंट चढ़ गया?
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: ‘कई कांग्रेस MLA संपर्क में’.. मंत्री के दावे पर बवाल, PCC प्रभारी और चीफ ने कसा तंज, क्या अब भी ज़िंदा है ऑपरेशन लोटस?
- शह मात The Big Debate: क्रूज या काल, जलते सवाल! विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, हर कोई पूछ रहा सवाल, हादसे के कितने जिम्मेदार?
- Kritika Tekam Eklavya School Topper: कांकेर की कृतिका ने रचा इतिहास, देशभर के इन 750 स्कूलों को छोड़ा पीछे, नेशनल लेवल पर बनी टॉपर, CM साय ने दी बधाई

Facebook


