फिलीपीन : निर्माणाधीन होटल के ढहने से चार लोगों की मौत और 17 लापता

फिलीपीन : निर्माणाधीन होटल के ढहने से चार लोगों की मौत और 17 लापता

फिलीपीन : निर्माणाधीन होटल के ढहने से चार लोगों की मौत और 17 लापता
Modified Date: May 25, 2026 / 02:39 pm IST
Published Date: May 25, 2026 2:39 pm IST

एंजिल्स, 25 मई (एपी) उत्तरी फिलीपीन के एक शहर में बचाव दल ने सोमवार तड़के निर्माणाधीन नौ मंजिला होटल के मलबे के विशाल ढेर से तीन श्रमिकों के शव बाहर निकाले, जिससे मृतकों की संख्या चार हो गई है और 17 अन्य अभी लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों की मौत पहले ही हो चुकी थी, जबकि आपातकालीन कर्मी तड़के सुबह पैम्पांगा प्रांत के एंजल्स शहर में कंक्रीट के स्लैब, मुड़ी हुई लोहे की छड़ों और एल्युमिनियम के मचानों के ढेर के पास एक एम्बुलेंस में एक व्यक्ति को होश में लाने की कोशिश कर रहे थे। अंततः उन्होंने हार मान ली और वहां से चले गए।

इस मार्मिक दृश्य को एसोसिएटेड प्रेस सहित पत्रकारों के एक छोटे समूह ने देखा, जो सैकड़ों बचावकर्ताओं के साथ दमकलकर्मियों और पुलिस के नेतृत्व में घंटों तक पहले दो श्रमिकों को निकालने के प्रयासों के दौरान मौजूद रहे। ये दोनों मजदूर उस समय जीवित थे लेकिन कंक्रीट की पट्टियों और लोहे की छड़ों के नीचे फंसे हुए थे और उनकी मृत्यु हो गई।

चौथा मृत व्यक्ति एक मलेशियाई पर्यटक था जो इमारत के मलबे में फंस गया था।

एपी तान्या वैभव

वैभव


लेखक के बारे में