BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Professor Bharti Stay Order: हाईकोर्ट ने प्रोफेसर भर्ती पर लगा दी रोक, सरकार से इस विषय में मांगा जवाब, यह है पूरा मामला…

Professor Bharti Stay Order: मध्यप्रदेश की चिकित्सा शिक्षा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती पर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल चिकित्सा शिक्षा विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती पर हाईकोर्ट ने …

prodessor bharti

prodessor bharti

muskan mishra
Published: 24 Feb 2026 | 5:21 pmModified: 24 Feb 2026 | 6:58 pm
HIGHLIGHTS
  1. जबलपुर- चिकित्सा शिक्षा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती मामला
  2. एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती का रिज़ल्ट जारी करने पर रोक
  3. HC ने रिज़ल्ट पर रोक लगाकर मांगा राज्य सरकार से जवाब

Professor Bharti Stay Order: जबलपुर: मध्यप्रदेश की चिकित्सा शिक्षा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती पर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल चिकित्सा शिक्षा विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती पर हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने भर्ती का रिजल्ट जारी करने पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। निशा चंदेल सहित नर्सिंग अधिकारियों ने पदोन्नति की बजाय सीधी भर्ती के खिलाफ याचिका दायर की थी। चलिए विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।

Madhya Pradesh News: एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती का रिज़ल्ट जारी करने पर रोक

मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित चिकित्सा शिक्षा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। हाईकोर्ट ने एसोसिएट प्रोफेसर पदों की भर्ती का परिणाम जारी करने पर अंतरिम रोक लगा दी है और राज्य सरकार से इस मामले में जवाब तलब किया है। मामला उन पदों को लेकर है जिन्हें नियमों के अनुसार पदोन्नति से भरा जाना था, लेकिन विभाग द्वारा सीधे भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, जिससे विभागीय कर्मचारियों में असंतोष बढ़ गया।

Sarkari Bharti News: याचिकाकर्ताओं ने भर्ती को लेकर क्या तर्क दिया ?

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यरत पात्र नर्सिंग अधिकारियों और शिक्षकों को पदोन्नति का अवसर दिए बिना सीधे भर्ती कर पद भरे जा रहे थे, जो सेवा नियमों के विरुद्ध है। इसी के विरोध में निशा चंदेल सहित अन्य नर्सिंग अधिकारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर भर्ती प्रक्रिया और संभावित परिणाम पर रोक लगाने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि पदोन्नति योग्य कर्मचारियों की अनदेखी कर बाहरी उम्मीदवारों को अवसर देना सेवा न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।

प्रारंभिक सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने भर्ती परिणाम जारी करने पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार और संबंधित विभाग को नोटिस जारी किया है तथा अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के इस आदेश से चिकित्सा शिक्षा विभाग की भर्ती प्रक्रिया फिलहाल अटक गई है और प्रभावित कर्मचारियों को राहत मिली है। अब राज्य सरकार को स्पष्ट करना होगा कि पदोन्नति के प्रावधानों के बावजूद सीधे भर्ती का निर्णय किन परिस्थितियों में लिया गया। यह मामला आने वाले दिनों में विभागीय भर्ती नीतियों और पदोन्नति व्यवस्था पर व्यापक असर डाल सकता है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Professor Bharti Stay Order

शहर की खबरें
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm