Snake Catching New Rules: अब बिना परमिशन के नहीं पकड़ पाएंगे सांप! बैठक में लिया गया फैसला, जानें वन विभाग का नया नियम
Snake Catching New Rules: अब बिना परमिशन के नहीं पकड़ पाएंगे सांप! बैठक में लिया गया फैसला, जानें वन विभाग का नया नियम

Snake Catching New Rules
- सांप पकड़ने पर लगा नियमों का शिकंजा
- बिना परमिशन कार्रवाई,
- DFO देगा सर्टिफिकेट
जबलपुर: Snake Catching New Rules: मध्य प्रदेश के जबलपुर सहित नगरीय क्षेत्रों में अब सांप पकड़ने को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं। वन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अब बिना अनुमति कोई भी व्यक्ति सांप नहीं पकड़ सकेगा। इसके लिए संबंधित वन मंडल के डीएफओ से आधिकारिक अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
अब बिना परमिशन नहीं पकड़े जाएंगे सांप (snake catching rules)
नई व्यवस्था के तहत केवल वही लोग सांप पकड़ पाएंगे, जिन्हें वन विभाग द्वारा प्रमाणित “सर्प विशेषज्ञ” का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यह फैसला राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की बैठक में लिया गया जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन विभाग को इसे लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस पूरी प्रक्रिया को “सर्पा योजना” के तहत लागू किया जाएगा, जिसका उद्देश्य सांप पकड़ने की प्रक्रिया को सुरक्षित प्रशिक्षित और कानूनी बनाना है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में पहले से इस तरह की व्यवस्था लागू है, और अब मध्य प्रदेश भी उसी दिशा में कदम बढ़ा रहा है।
Snake Catching New Rules: वन विभाग के अनुसार, बरसात के मौसम में शहरों में बड़ी संख्या में सांप निकलते हैं, जिससे लोगों में डर और अफरातफरी का माहौल बन जाता है। ऐसे में लोग स्थानीय स्तर पर उन व्यक्तियों को बुलाते हैं जो शौक या अनुभव के आधार पर सांप पकड़ते हैं, लेकिन इनके पास न तो कोई आधिकारिक अनुमति होती है और न ही प्रमाण-पत्र। ध्यान देने वाली बात यह है कि वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत बिना अनुमति सांप पकड़ना अपराध की श्रेणी में आता है। इसी कारण इस नई योजना के जरिए पूरे सिस्टम को वैध और व्यवस्थित बनाया जा रहा है।
वन विभाग का सख्त नया नियम लागू (Jabalpur snake rescue law)
Snake Catching New Rules: वन विभाग अब ऐसे लोगों की पहचान करेगा, उन्हें प्रशिक्षण देगा और प्रमाण-पत्र जारी करेगा। साथ ही, सांप पकड़ने के लिए एक मानक प्रक्रिया (Standard Operating Procedure) भी तय की जाएगी, ताकि न केवल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो, बल्कि वन्य जीवों को भी नुकसान न पहुंचे। फिलहाल विभाग के पास लगभग 70 वन रक्षक सर्प विशेषज्ञ के रूप में मौजूद हैं, लेकिन शहरी क्षेत्रों में कार्यरत कई लोग अनौपचारिक रूप से यह काम कर रहे हैं। अब इन्हें भी प्रशिक्षण देकर आधिकारिक रूप से सूचीबद्ध किया जाएगा, जिससे जरूरत पड़ने पर आम लोग सुरक्षित और प्रमाणित मदद प्राप्त कर सकें।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नहीं, अब केवल वन विभाग से अनुमति और सर्टिफिकेट प्राप्त व्यक्ति ही सांप पकड़ सकेगा।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Snake Catching New Rules
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm