Janjgir News: गले में ईंट बांधकर तालाब में फेंका, एक दिन पहले से लापता थी महिला, हत्या की आशंका
Janjgir News: दरअसल, पुटपुरा गांव की महिला सरस्वती राठौर परसों रात से लापता हो गई थी। कल शाम को पति ने सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज …

- महिला के गले में ईंट बंधी मिली
- महिला की हत्या के शव को तालाब में फेंकने की आशंका
- महिला सरस्वती राठौर परसों रात से लापता हो गई
जांजगीर: Janjgir News, जांजगीर के पुटपुरा गांव में तालाब में महिला की लाश मिली है। महिला के गले में ईंट बंधी मिली है। इस तरह महिला की हत्या के शव को तालाब में फेंकने की आशंका जताई गई है। सूचना के बाद मौके पर DSP और टीआई पहुंचे हैं और जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। FSL की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है।
दरअसल, पुटपुरा गांव की महिला सरस्वती राठौर परसों रात से लापता हो गई थी। कल शाम को पति ने सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज सुबह तालाब में ग्रामीणों ने महिला के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। इस तरह शव को तालाब से बाहर निकालने DDRF की टीम भी पहुंची और तालाब के शव बाहर आते ही पुलिस भी सकते में आ गई, क्योंकि महिला के गले में ईंट बंधी मिली है। इस तरह महिला की हत्या कर शव को तालाब में फेंकने की आशंका जताई है। फिलहाल, मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट से महिला की मौत का खुलासा हो सकेगा।
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Janjgir News, इधर एक अन्य खबर में जांजगीर-चाम्पा के मुलमुला थाना के सोनसरी गांव के स्वागत गेट के पास बुलेट और बाइक जोरदार भिड़ंत होने से बाइक सवार राघवेंद्र कश्यप की मौत हो गई है। बाइक में सवार एक अन्य युवक किरण कश्यप को गंभीर चोट आने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है। मुलमुला पुलिस ने ठोकर मारने वाले बुलेट चालक निखिल साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
दरअसल, कोनारगढ़ गांव के दो युवक राघेवन्द्र कश्यप, किरण कश्यप दोनों काम से अकलतरा गए थे, वहां से वापस आते समय सोनसरी गांव के स्वागत गेट के पास पहुंचे थे कि नरियरा गांव का बुलेट सवार युवक निखिल साहू से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की वजह से दोनों को गंभीर चोट आने पर इलाज के लिए बिलासपुर ले जाया गया। जहां निजी अस्पताल के डॉक्टर ने घायल राघवेंद्र कश्यप को मृत घोषित कर दिया। घायल 1 अन्य युवक किरण कश्यप का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
read more: कानपुर अदालत भवन से गिरकर महिला की मौत, परिजनों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
read more: कर्नाटक सरकार ने सरकारी परिसरों में सभी निजी कार्यक्रमों के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य किया
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Janjgir News: Brick tied around neck and thrown into pond, woman missing since a day before, fear of murder
जांजगीर चांपा
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am