Elephant Movement in CG: ओडिशा से छत्तीसगढ़ आया आतंकी हाथियों का दल, इस जिले में मचा हड़कंप, अगला निशाना कौन सा इलाका?
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत टिकलीपारा क्षेत्र में 38 हाथियों का एक बड़ा दल सक्रिय रूप से विचरण कर रहा है।

Elephant Movement in CG
- टिकलीपारा क्षेत्र में 38 हाथी सक्रिय
- ओडिशा से आया बड़ा हाथी दल
- ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग अलर्ट
Elephant Movement in CG: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत टिकलीपारा क्षेत्र में 38 हाथियों का एक बड़ा दल सक्रिय रूप से विचरण कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह दल ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले की ओर से प्रवेश कर क्षेत्र में पहुंचा है।
सुबह से रात तक हाथियों की चिंघाड़ गूंज रही
टिकलीपारा के सतपुरिया जंगल में सुबह से लेकर रात तक हाथियों की चिंघाड़ गूंज रही है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों से जंगल की ओर न जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
12 महीने हाथियों की आवाजाही बनी रहती है
छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड की अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित तपकरा वन परिक्षेत्र जिले का सबसे अधिक हाथी प्रभावित इलाका माना जाता है। यहां वर्ष के सभी 12 महीने हाथियों की आवाजाही बनी रहती है।
पानी के कारण यह क्षेत्र हाथियों के लिए अनुकूल
घने जंगल और प्रचुर मात्रा में उपलब्ध पानी के कारण यह क्षेत्र हाथियों के लिए अनुकूल है। इस वन परिक्षेत्र में 58 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत 98 राजस्व ग्राम शामिल हैं, जहां लगभग हर गांव तक हाथियों की पहुंच बनी रहती है।
किसानों का कहना है कि लगातार हाथियों की मौजूदगी से खेती करना मुश्किल हो गया था। सरकारी उपायों के कारगर न होने पर अब किसान स्वयं के खर्च से गांवों और खेतों में सोलर वायर फेंसिंग लगा रहे हैं। इससे हाथियों की घुसपैठ पर रोक लगी है, फसलों की सुरक्षा हुई है और जन-धन हानि के मामलों में भी कमी आई है। तपकरा रेंज में किसानों द्वारा की गई इस पहल से फसल नुकसान में औसतन कमी दर्ज की गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: A group of terrorist elephants came to Chhattisgarh from Odisha, creating panic in this district
जशपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm