Jashpur Samadhan Shivir: समाधान शिविर में अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, लोगों की समस्याएं सुन मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश
समाधान शिविर में अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…Jashpur Samadhan Shivir: Chief Minister Vishnudev Sai suddenly arrived at the
जशपुर: Jashpur Samadhan Shivir: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को जशपुर जिले के दोकड़ा में आयोजित समाधान शिविर में अचानक पहुंचे जहाँ उन्होंने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों में तत्काल मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।
Jashpur Samadhan Shivir: इस समाधान शिविर में आसपास की 8 ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे। उन्होंने अपनी मांगों और समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री साय ने न केवल सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना, बल्कि तत्काल प्रभाव से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। ग्रामीणों ने समस्याओं के निराकरण पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
Jashpur Samadhan Shivir: जनता की मांगों को देखते हुए मुख्यमंत्री साय ने दोकड़ा क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं जिसमे दोकड़ा में कॉलेज की स्थापना, मिनी स्टेडियम और शिव मंदिर का जीर्णोद्धार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन, कल्याण आश्रम का अपग्रेडेशन और दोकड़ा स्थित मंगल भवन के जीर्णोद्धार के लिए ₹20 लाख की स्वीकृति शामिल है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इन विकास कार्यों को जल्द से जल्द अमल में लाया जाएगा जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
Jashpur Samadhan Shivir: मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की मैं रोजाना किसी न किसी गांव में अचानक पहुँचता हूँ और वहां के लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनता और हल करता हूँ। हमारा उद्देश्य है कि सरकार की योजनाएं और लाभ जमीन तक पहुंचे। नक्सली गतिविधियों के संबंध में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य के जवान पूरी मुस्तैदी से मोर्चे पर डटे हुए हैं और नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा है। उन्होंने कहा की ऑपरेशन समाप्त होने के बाद इससे जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जशपुर समाधान शिविर" मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनने और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु आयोजित एक जनसंवाद कार्यक्रम था।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Jashpur Samadhan Shivir: Chief Minister Vishnudev Sai suddenly arrived
जशपुर
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am