BREAKING NEWS
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ

उप्र : जौनपुर में पिता और दो पुत्रों के सिर पर प्रहार कर हत्या

उप्र : जौनपुर में पिता और दो पुत्रों के सिर पर प्रहार कर हत्या

उप्र : जौनपुर में पिता और दो पुत्रों के सिर पर प्रहार कर हत्या
Bhasha
Published: 26 May 2025 | 1:23 pmModified: 26 May 2025 | 1:23 pm

जौनपुर (उप्र) 26 मई (भाषा) जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पिता और उसके दो पुत्रों का सिर कुचल कर तीनों की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार की रात जफराबाद थाना क्षेत्र के कचगांव अंडरपास के पास हुई। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस बीच परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ कौस्तुभ ने बताया कि जफराबाद थाना क्षेत्र के महमदपुर कांध गांव निवासी लालजी (58) वेल्डिंग व जेसीबी बनाने का काम करता था। उसके दोनों बेटे गुड्डू (33) और यादबीर (25) उसके साथ ही काम करते थे। लालजी नेवादा अण्डरपास के समीप ‘लालजी भईया इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिकल्स’ के नाम से कारखाना चलाते थे।

पुलिस के मुताबिक, लालजी रविवार को जौनपुर से अपना काम निपटाने के बाद घर न जाकर दुकान पर आये और अपने दोनों बेटे यादवीर व गुड्डू के साथ रात में दुकान पर काम करने लगे।

पुलिस ने बताया कि रात को किसी समय बदमाशों ने उन तीनों पर हथौड़ा, सरिया से हमला कर सिर कुचल दिया, जिससे तीनों की मौत हो गयी। बदमाशों ने कारखाने के बगल में बने कमरे में ले जाकर तीनों के शवों को बन्द कर दिया। सुबह लालजी का कोई परिचित पहुंचा तो खून देखकर उसने पुलिस को सूचित किया। उसके बाद पुलिस व अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो कमरे में लालजी व उनके दोनों बेटों यादवीर व गुड्डू की क्षत-विक्षत लाश मिली।

लालजी के परिजनों ने हंगामा किया तथा राजमार्ग जाम करने का तीन बार प्रयास किया, परन्तु मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया।

सूत्रों के मुताबिक, हत्या करने वाले बदमाश पिता व दोनों पुत्रों की हत्या करने के बाद वहां लगे सीसीटीवी के डीवीआर को उखाड़ ले गये, ताकि उनकी पहचान न हो सके। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस द्वारा बुलायी गई फोरेंसिक टीम को जांच में एक मोबाइल फोन, लोहे की छड़ आदि मिले। परिजन ने हत्या का आरोप बसपा के एक पूर्व पदाधिकारी पर लगाया है।

घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पीयूष मोर्डिया तथा पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रेंज वैभव कृष्ण ने घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित का निर्देश दिया।

भाषा सं आनन्द मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र : जौनपुर में पिता और दो पुत्रों के सिर पर प्रहार कर हत्या

शहर की खबरें
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

02 Oct 2026 | 8:55 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm