Medical College with wifes body on stretcher : पत्नी की मौत के बाद शव लेकर पार्किंग में बैठा रहा पति, बारिश में मां के पास रोती रही 8 साल की बच्ची, फिर एक सिपाही ने जो किया, जीत लिया सबका दिल
झांसी मेडिकल कॉलेज में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया, जहां पत्नी की मौत के बाद शव घर ले जाने के पैसे नहीं होने पर एक बेबस पति …

Medical College with wifes body on stretcher
- शव वाहन के पैसे नहीं होने पर स्ट्रेचर पर शव रखकर मदद का इंतजार करता रहा पति
- बारिश में 8 साल की मासूम मां के शव के पास बैठकर रोती रही
- गार्ड अजय की पहल से निजी एंबुलेंस बुलाकर शव को घर भेजा गया
झांसी : Jhansi Medical College Horror : उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के ओरछा निवासी एक गरीब ग्रामीण अपनी पत्नी की मौत के बाद शव को घर ले जाने के लिए पैसे न होने के कारण उसे घंटों स्ट्रेचर पर रखकर मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में बैठा रहा। इस दौरान बारिश के बीच उसकी 8 साल की मासूम बेटी अपनी मां के शव के पास बैठकर रोती रही, जिससे अस्पताल परिसर की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल ओरछा निवासी राहुल आदिवासी अपनी गंभीर रूप से बीमार पत्नी रामवती को ओरछा अस्पताल के डॉक्टर द्वारा की गई आर्थिक मदद से टैक्सी करवाकर झांसी मेडिकल कॉलेज लाया था। हालांकि, डॉक्टरों ने रामवती को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद राहुल के सामने शव को अपने गांव ले जाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई।
स्ट्रेचर पर शव रखकर किया मदद का इंतजार
शव वाहन के पैसे न होने की वजह से वह स्ट्रेचर पर शव रखकर इमरजेंसी की पार्किंग में लगभग एक घंटे से अधिक समय तक मदद का इंतजार करता रहा। बारिश के बीच मासूम बच्ची अपनी मृत मां के पास बैठी रही। बाद में जब मेडिकल कॉलेज चौकी के गॉर्डअजय की नजर इस बेबस परिवार पर पड़ी, तो उसने तुरंत निजी पहल कर एंबुलेंस बुलाई और शव को घर भिजवाया।
क्या बोले सीएमएस ?
इस पूरे मामले पर मेडिकल कॉलेज के सीएमएस सचिन माहौर का कहना है कि परिजनों द्वारा मांग किए जाने पर शव वाहन दिया जाता है, लेकिन संभवतः परिजनों ने इसकी जानकारी डॉक्टरों को नहीं दी थी। Medical College इसके बावजूद उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है। आखिरकार पुलिस सिपाही की तत्परता से पीड़ित परिवार को राहत मिली और शव को सम्मानपूर्वक उनके घर भेजा जा सका।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Demolished Hindu Temple in Pakistan: मदरसा बनाने पाकिस्तान ने जानबूझकर गिराया 100 साल पुराना हिन्दू मंदिर.. भारत ने जताई आपत्ति तो कहा, ‘बारिश में ढह गया’..
- Nigeria Toxic Fumes 37 Killed: लालच ने छीन ली 37 जिंदगियां!.. कच्चा तेल चोरी करने उतरे, जहरीली गैस आई बाहर.. बेहोशी के बाद बिछ गई लाशें
- Bilaspur Dahi Handi Incident Today: दही हांडी बांधते ही हाईटेंशन तार को छू बैठा रेहान खान.. झुलस कर लटका रहा स्वागत द्वार पर, बिलासपुर से सामने आया ख़ौफनाक वीडियो
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पत्नी की मौत के बाद शव को घर ले जाने के लिए पैसे नहीं होने पर एक गरीब व्यक्ति स्ट्रेचर पर शव रखकर मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में मदद का इंतजार करता रहा।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Jhansi Medical College Horror: Poor Father Waits With Wife’s Dead Body, 8-Year-Old Daughter Cries in Rain
JHANSI
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pmटॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 10:57 pm